Skip to main content

योगबीज

 Yoga Beej for UGC NET Yoga Exam

योगबीज

योगबीज ग्रंथ भगवान शिव के द्वारा कहा गया यह है, यह हठ योग परंपरा का पुरातन ग्रंथ है, योग के एक बीज के रूप में इस ग्रंथ को माना जाता है। भगवान शिव एवं माता पार्वती जी के संवाद रूप इस ग्रंथ में माता पार्वती प्रश्न करती हैं एवं भगवान शिव उनका उतर देते हैं। योगबीज में कुल 182 श्लोक है (कुछ पुस्तक में 190 भी लिखा हुआ प्राप्त होता है, इस ग्रन्थ में कोई भी अध्याय नहीं है। योगबीज के रचनाकार भगवान शिव एवं श्रोता माता पार्वती है। माता पार्वती जी को सुरेश्वरि भी योग बीज में कहा गया है। योगबीज में माता पार्वती मुख्य रूप से 12 प्रश्न करती है।

योग बीज में सबसे प्रथम श्लोक में आदिनाथ शिव को प्रणाम किया गया है तथा इन्हे वृषभ नाथ भी इसमें कहा गया है। शिव को इसमें उत्पत्ति करता, पालक और संहार करता कहा गया है, और सभी क्सेशों को हरने बाला शिव को कहा गया है।
1- योगबीज के अनुसार - अहंकार के नष्ट होने से ही हमे मुक्ति (मोक्ष) की प्राप्ति होती है
2- योगबीज के अनुसार 5 प्राण होते है  (लेकिन इसमें 5 प्राण के नाम नहीं बताए गए है।)
3- योगबीज के अनुसार चित्त की शुद्धि प्राण से होती है, प्राण का अर्थ यहां प्राणायाम से लिया गया है।
4- योगबीज में नाड़ी शुद्धि सबसे ज्यादा उपयोगी बताई गई है।
5- योगबीज के अनुसार नाड़ी शुद्धि से ही पूरे शरीर की शुद्धि होती है, निर्मलता आती है, और शरीर आकाश कि तरह निर्मल और पवित्र बनता है।
6- योगबीज में मुख्य रूप से एक ही आसन का वर्णन किया गया है- जिसका नाम वज्रासना है। योगबीज में  इसे सिद्धासन भी कहा गया है। वज़ासन में बैठकर ही प्राणायाम की साधना करने की सलाह योगबीज में दी गई है। योग बीज में भस्त्रिका प्राणायाम को भस्त्री कहा गया है
7- योगबीज के अनुसार योग की परिभाषा है- प्राण और अपान, चंद्र और सूर्य, रज और वीर्य, जीवात्मा और परमात्मा का मिलन ही योग है। योगबीज ग्रंथ में सूत्र 83 और 84 में योग की परिभाषा दी गई है।

8- योग करने से वेष्टा नाम्बर फल की प्राप्ति होती है, वेष्टा नाम्बर फल की प्राप्ति गुरु की कृपा से होती है, वेष्टा नाम्बर वस्त्र धवल रंग का होता है, वेष्टा नाम्बर वस्त्र की लंबाई 12 अंगुल तथा चौड़ाई 4 अंगुल बताई गई है।

9- योगबीज नाथ सम्प्रदाय से संबंधित ग्रंथ है, नाथ मार्ग को सिद्धि मार्ग भी कहा गया है।
10- योगबीज ग्रंथ को प्रकाश में लाने का कार्य मत्स्येंद्रनाथ जी के शिष्य गुरु गोरक्षनाथ जी ने किया था।
11- योग बीज में दो प्रकार के कुंभक की बात की गई है- केवल कुंभक, सहित कुंभक, योगबीज में कुम्भक को प्राणायाम भी कहा गया है, योगबीज में कहा गया है कि साधक को केवल कुम्भक की सिद्धि के लिए प्रयास करना चहिए, यहां पर केवल कुम्भक को श्रेष्ठ माना गया है। केवल कुम्भक में 4 प्रकार के प्राणायाम बताए गए है- सूर्यमेदी, उज्जायी, शीतली, भस्त्री। योगबीज में 4 प्रकार के प्राणायाम में 3 बंध को लगाने की बात कही गई है। सूर्यभेदी प्राणायाम- पेट, वात, एवं कण्ठ के रोग को समाप्त करता है। उज्जायी प्राणायाम- कंठ, जठराग्नि, एवं सिर से संबंधित रोग को समाप्त करता है। योगबीज में उज्जायी प्रणायाम के बारे में कहा गया है कि उज्जायी प्राणायाम को चलते, फिरते, उठते, बैठते कर सकते है। शीतली प्राणायाम- पित्त रोग को एवं ज्वार संबधी रोग को दूर करता है। भस्त्री प्राणायाम- वात , पित, एवं कफ से संबंधित दोषों को समाप्त करने का कार्य करता है , ब्रह्म, विष्णु और रूद्र ग्रंथियों का भेदन करता है, अनंत सुख की प्राप्ति होती है। 

12- योगबीज में 3 बन्धों का वर्णन मुख्यता मिलता है- उड़्डीयान बन्ध, जालंधर बन्ध और मूलबन्ध
13- योगबीज मेँ शक्तिचालन मुद्रा का वर्णन मिलता है परंतु इसकी विधि न्‍यौली क्रिया के समान बताई गई है। योगबीज के अनुसार शक्तिचालन करने से ऋजु भाव आता है
14- योगबीज में 3 ग्रंथि की बात कही गई है- ब्रह्म ग्रंथि, विष्णु ग्रंथि, रुद्र ग्रंथि
15- योगबीज में एकांत स्थान पर योग करने एवं लघु भोजन करने की बात कहीं गई है
16- सुषुम्ना (रीड की हड़डी) में 21 मनके (मणिया, नाड़ियां) बताई गई है, सुषुम्ना का विश्वधारणी नाम बताया गया है।
17- योगबीज में योग के 4 प्रकार का वर्णन किया गया है- मंत्र योग, हठयोग, लय योग, राजयोगमंत्र योग- सोहम मंत्र बताया गया है। हठ योग- ह+ठ (सूर्य + चंद्र) नाड़ियो की एकता हठ योग है, इसकी सिद्धि से सभी प्रकार के दोषों से उत्पन्‍न होने वाली जड़ता नष्ट हो जाती है। लय योग- क्षेत्र+ क्षेत्रज्ञ (जीव + परमात्मा) दोनों का एक हो जाना लय योग है। राज योग- जिस योग साधना दवारा रज और रेतस (वीर्य) का एकीभाव हो वह राजयोग है।

 18- योगबीज ग्रंथ काकमत और मर्कटमत का वर्णन मिलता है- काकमत- यदि- साधक की किसी कारण वश मृत्यु हो जाए तब अगले जन्म में जहाँ से साधना समाप्त हुई थी वही से प्रारंभ ही जाती है। मर्कटमत- जैसे- एक बंदर वृक्ष से फल प्राप्त करने लिए मूल (तने) से चढ़ना शुरू करता है और धीरे धीरे एक से दूसरी टहनी पर जाता हुआ फल को प्राप्त करता है ठीक उसी प्रकार साधक विभिन्न क्रियाओ व चरणों से गुजरता हुआ मोक्ष की प्राप्ति करता है।
19- मोक्ष प्राप्ति के लिए प्राणायाम साधना सबसे महत्वपूर्ण है इसे ही योगबीज में पश्चिम मार्ग कहा गया है
20- योगबीज में 2 प्रकार की सिद्धियों की बात की गई है- कल्पित सिद्धि, अकल्पित सिद्धि
कल्पित सिदधि- कल्पित सिद्धि को अस्थाई बताया गया है, रस रसायनों के प्रयोग से , औषधि सेवन से , समय विशेष में साधना करने से, तीर्थ स्थानों में तपस्या से कल्पित सिद्धि प्राप्त होती है।
अकल्पित सिद्धि- यह स्थाई होती है, कल्पित के साधनों से रहित निष्ठा पूर्वक साधना से व शिव को समर्पित होकर कार्य करने से तथा योग मार्ग पर चलने से यह सिद्धि प्राप्त होती है।

21- माता पार्वती प्रश्न करती है को कौन परमपद कैवल्य को प्राप्त नही कर सकता तब भगवान शिव कहते है कि जो सैकड़ो शास्त्र पड़ता है, द्वन्दों में फसा रहता है, अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से इसी कर्म में लगा रहता है तथा शास्त्रार्थ आदि में फस जाता है वह कैवल्य प्राप्त नहीं कर सकता।
22- योगबीज के अनुसार परमपद कैवल्य का स्वरूप- परम पद कैवल्य का स्वरूप आत्म प्रकाश है  अवचनीय है, निष्कल, निर्मल, शांत, निरामय, पाप पुण्य से मुक्‍त है।
23- योगबीज के अनुसार रस, रक्‍त, मांस , मेध, अस्थि, मज्जा, शुक्र, सत्व, रजस, तमस इन गुणों से मिलकर पिंड की उत्पत्ति होती है।
24- योगबीज में ज्ञान की तुलना तलवार से एवं योग साधना की तुलना पराक्रम से की गई है, दोनों ही एक दूसरे के बिना अधूरे है
24- योगबीज में पुनर्जन्म के बारे में कहा गया है कि मृत्यु के समय हम जो कुछ सोचते है उसी के अनुरूप हमे अगला जन्‍म प्राप्त होता है।
25- योगबीज के अनुसार योग सिद्धियों के परिणाम- व्याधियों का नाश हो जाता है, चोट आदि का प्रभाव नहीं पड़ता, सांसारिक चीजों से ऊपर उठ जाते है, योगी परम आकाश स्वरूप हो जाता है।
26- योगबीज के अनुसार आत्मा की उत्पत्ति अंहकार से होना बताई गई है।
27- कार्य एवं कारण सिद्धांत की चर्चा भी योगबीज़ में की गई है
28- ज्ञानी के 2 प्रकार योगबीज में बताए गए है- परिपक्व एवं अपरिपक्व
29- संसार के रोग बुढ़ापा आदि से कैसे निकल सकते है, पूर्ण सुख कैसे प्राप्त कर सकते है इस तरह का प्रश्न माता पार्वती करती है तब भगवान शिव कहते है कि नाथ मार्ग के द्वारा ही पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते है।
30- परमात्मा का स्वरूप अखंड, द्वन्दों से रहित, कर्मों से रहित एवं अविनाशी बताया गया है । योगबीज में शुक्ल तथा कृष्ण दो कर्मों की बात की गई है
31- योगबीज के अनुसार मुक्ति की प्राप्ति ज्ञान और योग दोनों के माध्यम से बताई गई है।

SSBYN Home

योग अध्ययन सामग्री

हठयोग

प्राकृतिक चिकित्सा


 

Comments

Popular posts from this blog

Hatha Yoga: Meaning and Definition

 Meaning of Hatha Yoga Yoga has been an important means of attaining salvation in Indian thought. The ultimate goal of various traditions of yoga (Jnanayoga, Karmayoga, Bhaktiyoga, Hathayoga) etc. is also the attainment of salvation (samadhi). At present, through the means of Hatha Yoga, a person not only gets health benefits, but the person definitely gets its spiritual benefits as well.  HathaYoga- From the name it appears that this action is going to be done stubbornly. But it is not, if the action of hatha yoga is done under a proper guidance, then the seeker can easily do it. On the contrary, if a person does it without guidance, then opposite results of this sadhna are also visible. In fact, it is true that the activities of hatha yoga can be called difficult. Continuity and firmness are essential for performing the activities of hatha yoga. In the beginning, the seeker is not ready after seeing the practice of Hatha Yoga, so only a tolerant, hardworking and ascetic pers...

Teaching Aptitude MCQs in Hindi with Answers (Set-5)

  1. शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य क्या है? A) छात्रों को अनुशासन में रखना B) छात्रों को परीक्षा में उत्तीर्ण कराना C) छात्रों में सतत अधिगम की प्रवृत्ति विकसित करना D) छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाना ANSWER= (C) छात्रों में सतत अधिगम की प्रवृत्ति विकसित करना Check Answer   2. "ब्लूम टैक्सोनॉमी" के अनुसार संज्ञानात्मक क्षेत्र (Cognitive Domain) का उच्चतम स्तर कौन-सा है? A) स्मरण (Remembering) B) अनुप्रयोग (Applying) C) मूल्यांकन (Evaluating) D) सृजन (Creating) ANSWER= (D) सृजन (Creating) Check Answer   3. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में "फीडबैक" का मुख्य उद्देश्य क्या होता है? A) शिक्षण को सुधारना B) छात्रों का मूल्यांकन करना C) परीक्षा का आयोजन करना D) छात्रों को अनुशासन में रखना ANSWER= (A) शिक्षण को सुधारना Check Answer   4. शिक्षण में "नियमित सुदृढ़ीकरण" (Regular Reinforcement) का उद्देश्य क्या है? A) अनुशासन ...

MCQ on Yoga

    नोट :- इस प्रश्नपत्र में (25) बहुसंकल्पीय प्रश्न है। सभी प्रश्न अनिवार्य है । (1). तदादृष्टुऽस्वरूपेस्थानम्‌ सूत्र है- A. हठप्रदीपिका             B. शिव संहिता C. पांतजल योगसूत्र       D. केशव संहिता (2). संयोग योग इत्युक्तो जीवात्मपरमात्मनो कहा गया है- A. याज्ञवल्क्य स्मृति  B. योगसूत्र C. गीता                      D. नारद सहिंता (3). चित्त की वृत्तियों का निरोध होना योग है किस महर्षि के अनुसार है A. महर्षि कपिल के         B. महर्षि पतंजलि के C. महर्षि याज्ञवल्क्य      D. महर्षि रामानन्द सागर (4). श्रीमद्भगवद्‌ गीता उपदेश है A. हरिकृष्ण का    B. बालकृष्ण का C. श्रीकृष्ण का      D. अर्जुन का (5) योग के पुरातन प्रवक्ता है । A. महार्षि पंतजलि   B. महर्षि ...

चित्त प्रसादन के उपाय

महर्षि पतंजलि ने बताया है कि मैत्री, करुणा, मुदिता और उपेक्षा इन चार प्रकार की भावनाओं से भी चित्त शुद्ध होता है। और साधक वृत्तिनिरोध मे समर्थ होता है 'मैत्रीकरुणामुदितोपेक्षाणां सुखदुःखपुण्यापुण्यविषयाणां भावनातश्चित्तप्रसादनम्' (योगसूत्र 1/33) सुसम्पन्न व्यक्तियों में मित्रता की भावना करनी चाहिए, दुःखी जनों पर दया की भावना करनी चाहिए। पुण्यात्मा पुरुषों में प्रसन्नता की भावना करनी चाहिए तथा पाप कर्म करने के स्वभाव वाले पुरुषों में उदासीनता का भाव रखे। इन भावनाओं से चित्त शुद्ध होता है। शुद्ध चित्त शीघ्र ही एकाग्रता को प्राप्त होता है। संसार में सुखी, दुःखी, पुण्यात्मा और पापी आदि सभी प्रकार के व्यक्ति होते हैं। ऐसे व्यक्तियों के प्रति साधारण जन में अपने विचारों के अनुसार राग. द्वेष आदि उत्पन्न होना स्वाभाविक है। किसी व्यक्ति को सुखी देखकर दूसरे अनुकूल व्यक्ति का उसमें राग उत्पन्न हो जाता है, प्रतिकूल व्यक्ति को द्वेष व ईर्ष्या आदि। किसी पुण्यात्मा के प्रतिष्ठित जीवन को देखकर अन्य जन के चित्त में ईर्ष्या आदि का भाव उत्पन्न हो जाता है। उसकी प्रतिष्ठा व आदर को देखकर दूसरे अनेक...

षटकर्मो का अर्थ, उद्देश्य, उपयोगिता

षटकर्मो का अर्थ-  शोधन क्रिया का अर्थ - Meaning of Body cleansing process 'षट्कर्म' शब्द में दो शब्दों का मेल है षट्+कर्म। षट् का अर्थ है छह (6) तथा कर्म का अर्थ है क्रिया। छह क्रियाओं के समुदाय को षट्कर्म कहा जाता है। यें छह क्रियाएँ योग में शरीर शोधन हेतु प्रयोग में लाई जाती है। इसलिए इन्हें षट्कर्म शब्द या शरीर शोधन की छह क्रियाओं के अर्थ में 'शोधनक्रिया' नाम से कहा जाता है । इन षटकर्मो के नाम - धौति, वस्ति, नेति, त्राटक, नौलि व कपालभाति है। जैसे आयुर्वेद में पंचकर्म चिकित्सा को शोधन चिकित्सा के रूप में स्थान प्राप्त है। उसी प्रकार षट्कर्म को योग में शोधनकर्म के रूप में जाना जाता है । प्राकृतिक चिकित्सा में भी पंचतत्वों के माध्यम से शोधन क्रिया ही की जाती है। योगी स्वात्माराम द्वारा कहा गया है- कर्म षटकमिदं गोप्यं घटशोधनकारकम्।  विचित्रगुणसंधायि पूज्यते योगिपुंगवैः।। (हठयोगप्रदीपिका 2/23) शरीर की शुद्धि के पश्चात् ही साधक आन्तरिक मलों की निवृत्ति करने में सफल होता है। प्राणायाम से पूर्व इनकी आवश्यकता इसलिए भी कही गई है कि मल से पूरित नाड़ियों में प्राण संचरण न हो...

Communication MCQs for UGC NET Paper-1 (Set-2)

  1. संचार में "नॉइज़" का मुख्य प्रभाव क्या होता है? A) सूचना की स्पष्टता बढ़ाता है B) संदेश की गुणवत्ता को घटाता है C) संदेश को गुप्त करता है D) संचार प्रक्रिया को तेज करता है ANSWER= (B) संदेश की गुणवत्ता को घटाता है Check Answer   2. "समूह संचार" का प्रमुख लाभ क्या है? A) सूचनाओं का तीव्र प्रसार B) अधिक गोपनीयता C) धीमी प्रतिक्रिया D) सीमित दर्शक ANSWER= (A) सूचनाओं का तीव्र प्रसार Check Answer   3. ‘साइबर संचार’ का मुख्य माध्यम कौन सा है? A) पत्र B) ईमेल C) टेलीफोन D) टेलीविजन ANSWER= (B) ईमेल Check Answer   4. ‘संचार में प्रतिक्रिया’ (Feedback) का उद्देश्य क्या होता है? A) संदेश की पुष्टि करना B) संदेश को बदलना C) सूचना को रोकना D) संदेश को संपादित करना ANSWER= (A) संदेश की पुष्टि करना Check Answer   5. ‘क्रॉस-कल्चरल कम्युनिकेशन’ का मुख्य उद्देश्य क्या होता है? A) केवल स्...

महर्षि पतंजलि का जीवन परिचय

महर्षि पतंजलि की जीवनी - महर्षि पतंजलि योग के आदि प्रवर्तक के रूप में जाने जाते हैं। योग की सूत्र रूपी विभिन्न बूंदों का संकलन कर इन्होंने योगसूत्र नामक सागर की रचना की है जिसके अन्तर्गत योग की सभी पद्धतियों का समावेश हो जाता है। इनके संबन्ध में विस्तृत वर्णन पतंजलि चरित्र तथा लघुमुनि त्रिकल्पतरु में प्राप्त होता है। व्याकरण के ग्रन्थों के अनुसार अपने पिता की अंजलि में अघर्यदान करते समय दिव्यरूप से ऊर्ध्वलोक से आकर गिरने के कारण इनका नाम पतंजलि पड़ा। इनके द्वारा रचित कृतियों में योगदर्शन मुख्य है। यह योग का आधारभूत ग्रन्थ माना जाता है। जो चार पाद समाधिपाद, साधनपाद, विभूतिपाद तथा कैवल्य पाद में विभाजित है। महर्षि पतंजलि के जीवन परिचय के बारे यह स्पष्ट रूप से ज्ञात नहीं है कि महर्षि पतंजलि का जन्म कब हुआ, किन्तु इस बात में कोई संदेह नहीं है कि महर्षि पतंजलि भगवान् कपिल के पश्चात् और अन्य चारों दर्शनकारों से बहुत पूर्व हुए हैं। कुछ विद्वानों का मत है कि पाणिनि व्याकरण का महाभाष्य तथा वैधक की चरक संहिता व योगदर्शन की रचना महर्षि पतंजलि ने ही की है।  कहा भी गया है कि- “योगेन चित्तस्य पद...

MCQs for UGC NET YOGA (Yoga Upanishads)

1. "योगचूड़ामणि उपनिषद" में कौन-सा मार्ग मोक्ष का साधक बताया गया है? A) भक्तिमार्ग B) ध्यानमार्ग C) कर्ममार्ग D) ज्ञानमार्ग ANSWER= (B) ध्यानमार्ग Check Answer   2. "नादबिंदु उपनिषद" में किस साधना का वर्णन किया गया है? A) ध्यान साधना B) मंत्र साधना C) नादयोग साधना D) प्राणायाम साधना ANSWER= (C) नादयोग साधना Check Answer   3. "योगशिखा उपनिषद" में मोक्ष प्राप्ति का मुख्य साधन क्या बताया गया है? A) योग B) ध्यान C) भक्ति D) ज्ञान ANSWER= (A) योग Check Answer   4. "अमृतनाद उपनिषद" में कौन-सी शक्ति का वर्णन किया गया है? A) प्राण शक्ति B) मंत्र शक्ति C) कुण्डलिनी शक्ति D) चित्त शक्ति ANSWER= (C) कुण्डलिनी शक्ति Check Answer   5. "ध्यानबिंदु उपनिषद" में ध्यान का क...

Bandhas and Mudras (YOGA)

 Bandhas and Mudras described in Hatha yoga pradipika Describing the Bandhas and Mudras in Hatha Yoga Pradipika, it is written- Mahamudra, Mahabandha, Mahavedha, Khechari, Uddiyanabandha, Mulabandha, Jalandharbandha, Viparitakarani, Vajroli and Shaktichalani are the ten mudras . The one who destroys Jara (old age) and death. Their description is as follows. 1. Mahamudra- Keeping the heel of the left foot firmly on the seam between the anus and the abdomen, keep the right leg stretched. Firmly hold the toes of the right foot with both hands. After that, after completing the purak, by applying Jalandhar Bandha properly, with the help of Mool Bandha, hold the air in the upward direction.  After Kumbhak, the air should be exhaled slowly, not with speed. This is called Mahamudra by the deities. Describing the sequence of Mahamudra, it has been said – after practicing it from the side of the moon i.e. the left side, it should also be practiced from the sun side i.e. the right side. ...

"योग" हर शरीर और मन के लिए एक शाश्वत अभ्यास

"योग   की   सार्वभौमिकता :  मन, शरीर और आत्मा के लिए एक कालातीत अभ्यास" परिचय : योग की वैश्विक अपील आज की तेज़ - रफ़्तार दुनिया में , जहाँ तनाव और निरंतर संपर्क हावी है , योग एक अनूठा पलायन प्रदान करता है - एक ऐसा अभ्यास जो सीमाओं , संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों से परे है। भारत की प्राचीन भूमि में हज़ारों साल पहले शुरू हुआ यह अभ्यास अब एक सार्वभौमिक घटना बन गया है , जो सभी उम्र , क्षमताओं और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को आकर्षित करता है। लेकिन योग में ऐसा क्या है जो इसे इतना सार्वभौमिक बनाता है ? इसने दुनिया के लगभग हर कोने में अपनी जगह क्यों बनाई है , सभी संस्कृतियों और जीवन शैलियों के लाखों लोगों ने इसे अपनाया है ? यह ब्लॉग योग की सार्वभौमिकता के सार को गहराई से समझाता है , इसके शारीरिक , मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की खोज करता है।