Skip to main content

योग आसनों का वर्गीकरण एवं योग आसनों के सिद्धान्त

योग आसनों का वर्गीकरण (Classification of Yogaasanas)

आसनों की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए इन्हें तीन भागों में विभक्त किया जा सकता है

(1) ध्यानात्मक आसन- ये वें आसन है जिनमें बैठकर पूजा पाठ, ध्यान आदि आध्यात्मिक क्रियायें की जाती है। इन आसनों में पद्मासन, सिद्धासन, स्वस्तिकासन, सुखासन, वज्रासन आदि प्रमुख है।

(2) व्यायामात्मक आसन- ये वे आसन हैं जिनके अभ्यास से शरीर का व्यायाम तथा संवर्धन होता है। इसीलिए इनको शरीर संवर्धनात्मक आसन भी कहा जाता है। शारीरिक स्वास्थ्य के संरक्षण तथा रोगों की चिकित्सा में भी इन आसनों का महत्व है। इन आसनों में सूर्य नमस्कार, ताडासन,  हस्तोत्तानासन, त्रिकोणासन, कटिचक्रासन आदि प्रमुख है।

(3) विश्रामात्मक आसन- शारीरिक व मानसिक थकान को दूर करने के लिए जिन आसनों का अभ्यास किया जाता है, उन्हें विश्रामात्मक आसन कहा जाता है। इन आसनों के अन्तर्गत शवासन, मकरासन, शशांकासन, बालासन आदि प्रमुख है। इनके अभ्यास से शारीरिक थकान दूर होकर साधक को नवीन स्फूर्ति प्राप्त होती है। व्यायामात्मक आसनों के द्वारा थकान उत्पन्न होने पर विश्रामात्मक आसनों का अभ्यास थकान को दूर करके ताजगी भर देता है।

अभ्यास की दृष्टि से आसनों को प्रमुख रूप से चार भागों में बांटा जा सकता हैं। 

(A) चित लेटकर किये जाने वाले आसन, (B) पेट के बल लेटकर किये जाने वाले आसन, (C) बैठकर किये जाने वाले आसन तथा (D) खड़े होकर किये जाने वाले आसन। 

इनके अतिरिक्त शीर्षासन समुदाय के विपरीत स्थिति वाले आसनों का एक अन्य विभाग भी किया जा सकता है। 

योग आसनों के सिद्धान्त (Principles of Yogaasanas)

आसन योगाभ्यास के महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए इन्हें करने के कुछ विशेष नियम हैं। नियम के अनुसार करने पर ही आसनों से अपेक्षित लाभ प्राप्त होता है। भगवान् श्रीकृष्ण गीता में कहते हैं ।

युक्ताहारविहारस्य युक्त चेष्टस्य कर्मसु। 

युक्तस्वप्नावबोधस्य योगो भवति दुःखहा।। ( 6 /17)

अर्थात यह दुःखों का नाश करने वाला योग उसी का सिद्ध होता है। जिसके आहार, विहार युक्त हो एवं नित्य कर्मों में युक्तिपूर्वक चेष्टा हो तथा जिसका सोना और जागना भी युक्त हो।  कहने का तात्पर्य यह है कि नियमपूर्वक किये जाने पर ही योग सिद्ध होता है। इसी प्रकार आसन करते समय कुछ आवश्यक सिद्धान्तों पर ध्यान देना भी आवश्यक है। जिनमें से कुछ इस प्रकार है

1. योगासन शुद्ध एवं पवित्र स्थान पर ही करने चाहिएं। जहां योगासन किये जायें वहां पर धूल, धुआं, दुर्गन्ध आदि नहीं होने चाहिए।

2. आसन सदैव खाली पेट करने चाहिए। यदि भोजन करने के बाद करने ही तो न्यूनतम लगभग चार घण्टे पश्चात ही आसन करने चाहिए।

3. योगासनों का अभ्यास प्रातःकाल करना ही श्रेयस्कर है क्योंकि उस समय वातावरण शान्त एवं शुद्ध होता है। सायंकाल को भी अभ्यास किया जा सकता है।

4. आसनों का अभ्यास कभी भी शीघ्रता से नहीं करना चाहिए। बल्कि धीरे धीरे लयबद्ध तरीके से ही अभ्यास करना चाहिए।

5. कठिन रोगों से पीड़ित या जिनकी शल्य क्रिया हुई हो तो तुरन्त आसन नहीं करने चाहिए। गर्भवती महिलाओं भी तीन माह के बाद आसनों का अभ्यास नहीं करना चाहिए। रजस्वला होने पर भी आसन नहीं करने चाहिए। प्रसव के तीन माह पश्चात ही आसन करने चाहिए।

6. प्रारम्भ में सरल आसन करने चाहिए। फिर धीरे धीरे कठिन आसनों का अभ्यास करना चाहिए।

7. आसन करते समय पीछे की ओर झुकने वाली स्थिति में जायें तो श्वास लेते हुए जाना चाहिए और जब आगे की ओर झूुकें तो श्वास बहार निकालते हुए आना चाहिए।

8. आसन सदैव समभाव से करने चाहिए। अर्थात यदि एक आसन सामने झुकने वाला किया है तो उसके बाद पीछे झुकने वाला आसन करना चाहिए। यदि बाँयें झुकने वाला आसन किया है तो उसके पश्चात् दांयें झुकने वाला आसन करना चाहिए।

9. आसन करते समय शरीर से निकलने वाले स्वेद (पसीने) को पोंछना नहीं चाहिए वरन् उसे हाथों से मलकर सुखना चाहिए।

10. आसन करने के पश्चात् शवासन आदि के द्वारा पूर्ण विश्राम करना चाहिए जिससे शारीरिक थकान दूर हो सके।
 
11. आसन करने के तुरन्त बाद स्नान अथवा भोजन नहीं करना चाहिए बल्कि न्यूनतम आधे घंटे के पश्चात ही स्नान अथवा भोजन करना चाहिए। 

जिस प्रकार आसन करते समय कुछ सिद्धान्तों का पालन किया जाता है। उसी प्रकार आसन करने से पूर्व कुछ तैयारी की आवश्यकता भी होती है। जिसका वर्णन इस प्रकार है

1. आसन करने के लिए शुद्ध पवित्र और समतल स्थान का चयन करना चाहिए।

2.  आसन के लिए दरी बिछाकर उसके ऊपर कम्बल या मोटा कालीन बिछाना चाहिए।

3. आसन से पूर्व शौच आदि क्रियाओं से निवृत्त हो जाना चाहिए।

4. आसन करने के लिए शरीर पर कम से कम वस्त्र पहनने चाहिएँ तथा वस्त्र ढीले होने चाहिए। सर्दियों में कुर्ता पायजामा पहना जा सकता है।

5. आसन करने से पूर्व आसनों की विधि का ज्ञान होना आवश्यक है। किसी योग्य गुरु द्वारा सीखकर ही योगासन करने चाहिएँ।

उपर्युक्त इन सिद्धान्तों का पालन करते हुए पूर्व तैयारी के साथ किये गये योगासन ही शरीर को स्वस्थ तथा साधना के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

Yoga Book in Hindi

Yoga Books in English

Yoga Book for BA, MA, Phd

Gherand Samhita yoga book

Hatha Yoga Pradipika Hindi Book

Patanjali Yoga Sutra Hindi

Shri mad bhagwat geeta book hindi

UGC NET Yoga Book Hindi

UGC NET Paper 2 Yoga Book English

UGC NET Paper 1 Book

QCI Yoga Book 

Yoga book for class 12 cbse

Yoga Books for kids


Yoga Mat   Yoga suit  Yoga Bar   Yoga kit

 

योग आसन का अर्थ एवं परिभाषायें, आसनो के उद्देश्य

हठयोग प्रदीपिका में वर्णित आसन

घेरण्ड संहिता में वर्णित षट्कर्म  

हठयोग प्रदीपिका के अनुसार षट्कर्म

 

Comments

Popular posts from this blog

UGC NET Paper 1 Syllabus 2024

 UGC NET Paper 1 General Paper on Teaching, Research Aptitude, Communication, Mathematical Reasoning and Logical Reasoning, Information and Communication Technology, People, Development and Environment and Higher Education System. UGC NET paper 1 consists of fifty (50) objective type question of Two (2) marks each. Time Allowed: 1 hour The main objective of this paper is to assess the teaching and research abilities of the candidates. Candidates are expected to possess and exhibit cognitive abilities, which include comprehension, analysis, evaluation, understanding the structure of arguments, deductive and inductive reasoning. The candidates are also expected to have a general awareness about teaching and learning processes in the higher education system. Further, they should be aware of interaction between people, the environment, natural resources and their impact on the quality of life. UGC NET Paper 1:- The details of syllabus are as follows: 1. Teaching Aptitude * Teaching: Co...

कठोपनिषद (Kathopanishad) का परिचय

 कठोपनिषद प्रमुख उपनिषदों में से एक है और यह कृष्ण यजुर्वेद से संबद्ध है। इसे भारतीय दर्शन, विशेष रूप से अद्वैत वेदांत और सांख्य दर्शन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस उपनिषद में आत्मा, मृत्यु, मोक्ष और ब्रह्म की गूढ़ व्याख्या की गई है। कठोपनिषद का मुख्य कथानक नचिकेता और यमराज के संवाद पर आधारित है, जिसमें नचिकेता आत्मज्ञान और ब्रह्मविद्या के रहस्यों को जानने के लिए यमराज से गहन प्रश्न पूछते हैं।  कठोपनिषद को दो अध्यायों में विभाजित किया गया है, और प्रत्येक अध्याय में तीन-तीन वल्ली (खंड) होते हैं। इसका मूल विषय आत्मा और परमात्मा का स्वरूप है, जो नचिकेता और यमराज के संवाद के माध्यम से समझाया गया है। यम-नचिकेता संवाद  इस उपनिषद की कथा एक ऋषि वाजश्रवस के पुत्र नचिकेता से प्रारंभ होती है, जिसे उसके पिता ने यज्ञ के दौरान क्रोधित होकर यमराज को दान कर दिया। नचिकेता मृत्यु के देवता यमराज के पास पहुंचता है और उनसे तीन वरदान मांगता है। पहला वरदान: अपने पिता की शांति और प्रेम प्राप्त करना। दूसरा वरदान: स्वर्गलोक प्राप्त करने की विधि का ज्ञान। तीसरा वरदान: मृत्यु के ...

UGC NET YOGA Upanishads MCQs

1. "योगकुण्डलिनी उपनिषद" में कौन-सी चक्र प्रणाली का वर्णन किया गया है? A) त्रिचक्र प्रणाली B) पंचचक्र प्रणाली C) सप्तचक्र प्रणाली D) दशचक्र प्रणाली ANSWER= (C) सप्तचक्र प्रणाली Check Answer   2. "अमृतबिंदु उपनिषद" में किसका अधिक महत्व बताया गया है? A) आसन की साधना B) ज्ञान की साधना C) तपस्या की साधना D) प्राणायाम की साधना ANSWER= (B) ज्ञान की साधना Check Answer   3. "ध्यानबिंदु उपनिषद" के अनुसार ध्यान का मुख्य उद्देश्य क्या है? A) शारीरिक शक्ति बढ़ाना B) सांसारिक सुख प्राप्त करना C) मानसिक शांति प्राप्त करना D) आत्म-साक्षात्कार ANSWER= (D) आत्म-साक्षात्कार Check Answer   4. "योगतत्त्व उपनिषद" के अनुसार योगी को कौन-सा गुण धारण करना चाहिए? A) सत्य और संयम B) अहंकार C) क्रोध और द्वेष D) लोभ और मोह ...

योग का उद्देश्य | योग का महत्व

योग का उद्देश्य सभी भारतीय दर्शनो के मुख्य प्रतिपाद्य विषय के रूप में हेय, हेयहेतु, हान तथा हानोपाय इस चतुर्व्यूहवाद का ही वर्णन किया गया है। योगदर्शन का भी यही अभिमत है। अत: अन्य दर्शनो की भांति योगदर्शन का भी मुख्य उदेश्य दुःख निवृति ही है। पतंजलि अपने योगसूत्र के आरम्भ मे ही योग की पूर्णता की अवस्था का वर्णन करते हुए कहते हैं 'तदा द्रष्टुःस्वरूपेऴवस्थानम् अर्थात योग सिद्ध हो जाने पर द्रष्टा (आत्मा) अपने शुद्ध स्वरूप मे स्थित हो जाता है। यह स्थिति दुःखो की सम्पूर्ण निवृत्ति के उपरान्त ही प्राप्त होती है। दुःखो का कारण चित्त की विभिन्न वृतियां ही हैं, जिनके कारण चित्त अस्वाभाविक अवस्था मे बना रहता है तथा यथार्थ स्वरूप का ज्ञान कराने में असमर्थ रहता है। चित्तवृतियों के मूल में अविद्यादि क्लेश उपस्थित्त होते हैं, जिसके फलस्वरूप चित्त मे विभिन्न वृत्तियां बनी रहती हैं। इनके निवारण के उयायों के रूप में पतंजलि अभ्यास वैराग्य, ईश्वर प्रणिधान, क्रियायोग तथा अष्टांग योग का मुख्य रूप से वर्णत करते हैं। क्रियायोग का फल बताते हुए महर्षि पतंजलि कहते हैं ' समाधि भावनार्थः क्लेशतनूकरणार्थश्...

ICT MCQs for UGC NET Paper-1 (Set-2)

  1. भारत सरकार की डिजिटल भुगतान पहल का नाम क्या है? A) Paytm B) Google Pay C) PhonePe D) UPI ANSWER= (D) UPI Check Answer   2. HTTPS में "S" का अर्थ क्या होता है? A) Server B) Secure C) System D) Speed ANSWER= (B) Secure Check Answer   3. ब्लूटूथ का उपयोग मुख्य रूप से किसके लिए किया जाता है? A) वॉयस कॉलिंग B) फाइल ट्रांसफर C) वायरलेस डेटा संचार D) उपरोक्त सभी ANSWER= (D) उपरोक्त सभी Check Answer   4. क्लाउड कंप्यूटिंग का मुख्य लाभ क्या है? A) डेटा सुरक्षा B) डेटा का ऑनलाइन संग्रहण C) लागत में कमी D) उपरोक्त सभी ANSWER= (D) उपरोक्त सभी Check Answer   5. किस सॉफ्टवेयर का उपयोग मल्टीमीडिया प्रस्तुति के लिए किया जाता है? A) MS Word B) MS PowerPoint C) MS Excel D) MS Access ANSWER= (B) MS PowerPoint Check Answer   6. USB का पूरा न...

स्वामी कुवल्यानन्द का जीवन परिचय

स्वामी कुवल्यानन्द जी की जीवनी -  स्वामी कुवल्यानन्द जी का जन्म 30 अगस्त, 1883 को गुजरात के डमोई गांव में हुआ था। यह वह समय था जब भारतवर्ष में देशभक्ति की भावना व क्रान्ति का बिगुल बज रहा था, स्वामी कुवल्यानन्द जी को बचपन में जगन्नाथ गणेंश कहकर पुकारा जाता था। बचपन से ही स्वामी कुवलयानन्द का जीवन कठिन परिस्थितियों से भरा रहा। स्वामी जी अपने विद्यार्थी जीवन में एक मेधावी व कुशाग्र बुद्धि वाले छात्र के रूप में जाने जाते थे। विद्यार्थी जीवन से ही ये देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से अत्यन्त प्रभावित थे। इसी कारण वे लोकमान्य तिलक तथा श्री अरविन्द जैसी महान विभूतियों से प्रभावित रहे। एक बार तो विद्यार्थी जीवन छोड़ वे स्वतन्त्रता आन्दोलन में ही कूद पड़े लेकिन सहयोगियों और शुभचिन्तकों के समझाने पर पुनः अपनी शिक्षा जारी रखी। 1903 में उन्होंने मैट्रिक परीक्षा पास कर संस्कृत छात्रवृत्ति भी प्राप्त की। 1907 से 1910 के मध्य स्वामी जी ने शारीरिक शिक्षा के विषय का गहन अध्ययन किया और इस विषय के भारतीय पहलु को भी जाना। 1919 में मालसर के परमहंस माधवदास जी महाराज के संपर्क में आये, जिनसे स्वामी जी ने ...

स्वामी विवेकानन्द का जीवन परिचय

स्वामी विवेकानन्द का नाम भारतीय नवजागरण के आन्दोलनों के सूत्रधारों में प्रमुख रूप से लिया जाता है। उन्होंने केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक भारतीय आध्यात्मिकता एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने अपने गुरु से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर इसे आध्यात्मिक साधना के माध्यम से धर्म जगत में एक नया रूप प्रदान किया। उन्होंने लोगों को संदेश दिया और बताया कि मनुष्य संसार में सबसे ऊपर का प्राणी है। स्वामी विवेकानन्द ने विश्व बन्धुत्व व मानव सेवा को जन जन तक पहुँचा इसे मुक्ति का मार्ग बताया। स्वामी विवेकानन्द ने परमहंस के उस सिद्धान्त को सर्वत्र प्रचारित किया जिसमें कहा गया है ”'सर्वधर्म समन्वय'”। वेद का प्रथम सूत्र है “नर नारायण की सेवा” । समाज की उन्नति और कल्याण के लिए सबसे अधिक आवश्यक है कि देशवासी मनुष्य बनें वे हमेशा यह प्रार्थना करते थे कि "हे ईश्वर! मेरे देश के निवासियों को मनुष्य बनाओ। स्वामी विवेकानन्द के अनुसार ”शरीर और आत्मा मिलकर मनुष्य बनते हैं। शरीर तो आत्मा का मन्दिर है। सुन्दर मन्दिर में सुन्दर विग्रह के रहने पर 'सोने पर सुहागा' होता है।' इसलिए श...

UGC NET JRF Paper 1 previous years MCQ with Answers

 UGC NET Paper 1 (Year- 2021) Questions and Answers Q-1. Given below are two statements- Statement I: Exploration is particularly useful when researchers lack a clear idea of the problems they will meet during the study.  Statement II: Through exploration, researchers develop concepts more clearly, establish priorities, develop operational definitions, and improve the final research design.  In light of the above statements, choose the correct answer from the options given below: (a) Both Statement I and Statement II are false  (b) Both Statement I and Statement II are true  (c) Statement I is false but Statement II is true  (d) Statement I is true but Statement I is false  Q-2.  Given below are two statements, one is labelled as Assertion A and the other is labelled as Reason R  Assertion A: According to Naiyayikas, the fallacy of Savyabhicara occurs when the middle term leads to different opposite conclusions.  Reason R: When the m...

वायु तत्व का मानव शरीर पर प्रभाव व महत्व

पंचतत्वों का मानव शरीर पर प्रभाव व महत्व 1. आकाश तत्व का मानव शरीर पर प्रभाव व महत्व 2. वायु तत्व का मानव शरीर पर प्रभाव व महत्व-   Effect and importance of air element on human body- पंच महाभूतों में आकाश तत्व के बाद वायु का स्थान है आकाश तत्व की प्राप्ति होते ही वायु तत्व स्वयं उत्पन्न हो जाता है। यह अन्य तत्वों की उत्पत्ति करने वाला भी है। वायु तत्व के बाद अग्नि, जल और पृथ्वी तत्व उत्पन्न होते हैं और विपरीत क्रम से यह तत्व वापस वायु में ही मिलकर लुप्त हो जाते हैं। वैसे तो मनुष्य के जीवन में पांचों तत्व महत्वपूर्ण हैं परन्तु वायु तत्व अपने आप में महत्वपूर्ण तत्व है क्योंकि अन्न, जल, धूप के बिना मनुष्य कुछ दिन जीवित रह सकता है पर वायु के अभाव में कुछ क्षण में ही दम घुटने लगता है। अतः यह कहा जा सकता है कि वायु ही ज़ीवन है। वायु तत्व हमें जीवन, शक्ति एवं स्फूर्ति प्रदान करता है। इसलिए वायु का पूर्ण लाभ उठाने के लिए उसके शुद्ध रूप को ग्रहण करना जरूर हो जाता है परन्तु आजकल के दूषित वातावरण में यह बहुत ही कठिन है। आये दिन अनेकों प्रकार के रोग और विशेष कर कैंसर आदि रोगो से लोग तीव्र गत...

योग का अर्थ

  योग की अवधारणा ( concept of yoga ) योग एक गूढ एवं जटिल शब्द है। संस्कृत व्याकरण का अगर अवलोकन करे तो योग शब्द युज् समाधौ धातु से बना है। पाणिनी के अनुसार तीन युज धातु है। युज् समाधौ युज का अर्थ है जुडना, अर्थात समाधि की प्राप्ति के लिए जो भी साधनायें बताई गयी है साधक उन साधनाओं की ओर जुडे चूँकि योग बडा व्यापक शब्द है यह स्पष्ट है। योग की अनेकोनेक साधनाओं की चर्चा प्राचीनतम आर्ष ग्रंथो मे मिलती है। जो भी साधनायें समाधि की सिद्धि करें साधक उन्ही साधनाओं को आत्मसात करें यह योग का पहला अर्थ है। युजिर योगे   युज धातु का अर्थ है,जोडना, मिलाना, मेल करना। सृष्टि की समस्त वस्तुए  जुड कर ही बनी हैं जितने भी भौतिक पदार्थ हमें दिखाईं देते है वे सब जुइकर (योग) के प्रतिफल है। गणितशास्त्र का अध्ययन करे तो पूरी गिनती जुडकर ही होती है जैसे 1+1 = 2, 2+ 3 = 5 । अगर हम रसायन शास्त्र का अध्ययन करे तो पानी का सूत्र है H2O अर्थात 2 अणु हाइड्रोजन व एक अणु आक्सीजन के मिलकर जल (H2O) बनाती है यह योग का प्रतिफल है।   युज संयमने युज धातु का अर्थ स्पष्ट है  युज अर्थात जुडना संयम अर्थात मन ...