Skip to main content

जल तत्व का शरीर पर प्रभाव व महत्व

 जल तत्व का शरीर पर प्रभाव व महत्व- 

 Effect and importance of water element on the body- हमारे शरीर का 70 प्रतिशत भाग पानी से भरा हुआ है तथा इसकी पूर्ति भोजन में मुख्यतः कुछ सब्जियों , फलो से आती है।


इनमें भी दो प्रकार के भेद हैं-

1. ऐसी सप्जियाँ जो जमीम के ऊपर होती है- जैसे- लौकी, परवल, तोरई, टिण्डा, गोभी आदि। इममें जल तत्व अधिक होता है और इनमे शरीर से मल निकालने को शक्ति भी अधिक होती है।

2 आलू, शकरकंद आदि कंदमूल जिनमे जल तत्व कम तथा पृथ्वी तत्व अधिक होता है ये कंदमूल उपर्युक्त सब्जियों की अपेक्ष अधिक गारिष्ठ होेते हैं।

पंच महाभूतों में चौथा स्थान जल का है जल हमारे जीवन में बहुत ही मह्त्वपूर्ण भूमिका रखता हैं। जल के कारण ही हम सभी स्वाद का अनुभव कर पाते हैं जैसे मीठा, खट्टा, कड़वा, तीखा, कसैला तथा नमकीन। पानी हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। हमारे शरीर की रचना के अनुसार भी इसका महत्व है हमारे शरीर का 2/३ भाग केवल जल ही होता है। इस तत्व के द्वारा ही हम अपने शरीर के आन्तरिक व बाहय अंगों को शुद्ध व स्वच्छ रख पाते हैं जल में  विजातीय द्रवों व अन्य विषों को अपने में घोलने तथा उन्हें पेशाब, श्वांस एवं पसीने के माध्यम से बाहर निकालने का गुण है। जल के द्वारा हमारे शरीर का रक्त संचार अच्छा हो सकता है। ठंडे जल से स्नान करने पर थकान- गिरावट दूर होकर, शारीरिक, मानसिक शान्ति प्राप्त होती है। शरीर पर स्नान के अलग- अलग प्रभाव देखने को मिलते हैं। आज कल स्नान विधि बड़ी ही दोषपूर्ण है क्योंकि स्नान के नाम पर केवल साबुन लगाकर दो चार लोटे जल गिराकर उसे स्नान मान लेना गलत है।  
 
स्नान का तभी लाभ प्राप्त हो सकता है जब शान्तिपूर्वक ढंग से आवश्यकतानुसार ठंडे, गर्म, शीतल पानी का प्रयोग कर स्नान किया जाए तथा प्रत्येक अंग प्रत्यंग को ठीक ढंग से रगड़ के मालिश भी की जाये तथा स्नान के पश्चात कोमल तौलिया से शरीर को सोखना नहीं बल्कि खुरदरी तौलिया से रगड़ कर पानी को पोछने से हमारी त्वचा स्वस्थ चमकदार तथा कोमल बनती है। स्नान कई प्रकार के होते हैं उपचार के लिए पानी का विभिन्न प्रकार से प्रयोग किया जाता है।

1. सामान्य स्नान- सामान्य स्नान में नदी, तालाब समुन्द्र एवं कुंए के पानी में डुबकी लगाकर नहाना सम्मिलित है या घर में बाल्टी भरकर नहाना झरनों के नीचे नहाना तथा तैरना आदि।

2. फॉँव्वारा स्नान- यह वर्षा स्नान के समान ही लाभप्रद है। इसमें बाजार से मिलने वाले फव्वारे को एक पाइप से जोड़कर पूरे शरीर पर फव्वारे से पानी गिराएं इससे गिरने वाला पानी सम्पूर्ण शरीर पर पड़ना चाहिए। इस स्नान की अवधि 1-6 मिनट हो सकती है।

3. जलधार स्नान- इस स्नान के लिए रबड़ की नली से जल की सीधी धार गिराई जाती है और इस प्रकार गिराई जाती है कि जल पूरे शरीर पर पडे।

4. दीक्षा सनान- सामान्य शरीर को ठंडे जल में डुबाकर किए गए स्नान को दीक्षा स्नान कहते हैं।

5. पूर्ण स्नान- रोज रात को मिट्टी के घड़े में रखे हुए जल को शरीर पर उडेलकर हथेली से तेज-तेज रगड़ना चाहिए।

 इन स्नानों से होने वाले लाभ -

- रक्त संचार में वृद्धि होती है।

- थकान दूर होती है।

- पाचन तंत्र पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
 
- स्फूर्ति बढ़ती है।

-  भूख अच्छी लगती है।

-  शरीर में हल्के पन का अनुभव होता है।
 
 पशु-पक्षी सभी प्रकृति की गोद में रहते हैं तथा उसके नियमों का पालन करते हुए सुखी जीवन यापन करते हैं वहीं रहते हैं, खाते हैं, सोते हैं तथा बीमार होने पर प्रकृति के नियमों पर चलकर ठीक हो जाते हैं। मनुष्य भी प्रकृति के नियमों पर चलकर सुखी व स्वस्थ जीवन का यापन कर सकता है।

क्रमशः गर्म और ठंडे पानी के प्रयोग से शरीर के अन्दर रक्त परिभ्रमण की प्रक्रिया काफी तीव्र हो जाती है जिसके फलस्वरूप शरीर क्रिया, विज्ञान की दृष्टि से निम्न प्रकार से स्वास्थ्य वर्धक एवं रोग प्रतिरोधक प्रभाव होते हैं।

- ठंडे जल के प्रयोग से श्वांस की गति तेज हो जाती है, फल्रस्वरूप शरीर द्वारा आक्सीजन तथा ओजोन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ जाती है। फलस्वरूप विजातीय पदार्थों का दहन तथा आक्सीकरण काफी तेजी से होने लगता है।
- शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ जाती है। इसका अर्थ यह नहीं है कि ठंडे जल के प्रयोग से नये लाल रक्ताण (R.B.C) बनने लगते हैं बल्कि जो लाल कण सुप्तावस्था में पड़े रहते हैं वे क्रियाशील हो उठते हैं।
 
- शरीर में जल की कमी होने पर जैसे कि ज्वर, हैजा, मधुमेह आदि की स्थिति में शरीर में जल पूर्ति आवश्यक है।

- पानी में नमक, चीनी, नींबू, शहद आदि मिलाकर लेना ज्यादा हितकारी है। गुर्दे के रोग होने पर नमक व पानी का प्रयोग चिकित्सक के अनुसार करें।
 
 - शरीर के तापक्रम को खतरे की सीमा से नीचे लाता है क्योंकि त्वचा द्वारा ताप विकरण की क्रिया बढ़ जाती है।
 
-. शरीर की धनात्मक विद्यतीय शक्ति बढ़ जाती है।
 
- विभिन्न शारीरिक संस्थानों द्वासा विजातीय पदार्थ को आसानी से बाहर निकाल फेंकने की क्षमता बढ़ जाती है।
 
- दाल का पानी, सब्जी का पानी, शिकंजी, जूस आदि में भी पानी का ही अंश होता है और इनके सेवन से पानी के साथ-साथ खनिज लवणों की कमी की भी क्षतिपूर्ति होती है।

- रक्त परिभ्रमण सब जगह सामान्य हो जाता है तथा आवश्यकतानुसार वृद्धि भी होती है।

- स्नायविक संस्थान की क्रियाशीलता बढ़ जाती है। ऊतकों की क्रियाशीलता बढ़ जाती है।

- गुर्दा यकृत तथा त्वचा की क्रिया बढ़ जाती है।
 
 - ठंडे जल के प्रयोग से आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड की मात्रा ठीक स्तर पर बढ़ जाती है।

- कार्बोहाइडेट एवं चिकनायी की दहन क्रिया बढ़ जाती है।

- आकस्मिक चोट के कारण पैदा हुआ दर्द दूर हो जाता है क्योंकि अवरूद्ध रक्त का परिभ्रमण सामान्य हो जाता है।

-. शरीर की आक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ती है तथा कार्बनडाइक्साइड के निर्यात की क्रिया तीव्र हो जाती है।

- जल चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किए गये प्रयोगों से यह निष्कर्ष निकलता है कि जब ठण्डे जल का सामान्य प्रयोग रक्त के क्षारत्व को बढ़ाता है एवं अम्लत्व को घटाता है।

-. पाचन संस्थान द्वारा खाद्य रसों की प्रचूषण एवं आत्मसात करने की क्रिया बढ़ जाती है।

इस प्रकार जल द्वारा पुराने तथा भयंकर रोगों से मुक्ति दिलाई जा सकती है अपितु जल चिकित्सा यह सिद्ध कर चुकी है।
 
 ठंडे पानी का शरीर पर अल्पकालीन प्रयोग करने पर निम्न प्रभाव पड़ता है  

* शरीर के तापमान को बढ़ाता है।
* त्वचा की कार्यशीलता में वृद्धि करता है।
* श्वांस की क्रिया को धीमा करता है।
* पोषण शक्ति में वृद्धि करता है।
* अल्प समय के लिए रक्त कोषों को संकुचित करता है।
*मांसपेशियों को संकुचित करता है।
* हृदय की क्रियाशीलता को बढ़ाता है।
* शरीर की नाडियों को उत्तेजित करता है।
* रक्तचाप को बढ़ाता है।

ठंडे पानी का शरीर पर दीर्घकालीन प्रयोग करने पर निम्न प्रभाव पड़ता है -
 
* शारीरिक तापमान को घटाता है।
* त्वचा की कार्यशीलता में ह्रास उत्पन्न करता है।
* पाचन क्रिया को मध्यम करता है।
* पोषण क्षमता को अधिक प्रभावित नहीं करता है।
* मांसपेशियों को संकुचित करता है।
* हृदय की क्रियाशीलता को कमजोर करता है।
* शरीर की नाडियों पर मृदु प्रभाव डालता है।
* रक्त चाप को घटाता है।
* मांसपेशियों को संकुचित करता है। 

पृथ्वी तत्व का शरीर पर प्रभाव व महत्व- 

Influence and importance of the earth element on the body- मिट्टी में सभी पंच महाभूतों का समावेश है। इस कारण इसे पंच महाभूतों से सम्पन्न माना जाता है। मिट्टी को इसलिए माँ की तरह पूजा जाता है।
       भारत में प्राचीन समय से ही मिट्टी को बहुत अधिक महत्य दिया जाता है। मिट्टी को विभिन्न कार्यों में प्रयोग किया जाता है जैसे मिट्टी को शरीर पर मल-मलकर नहाया जाता है शौच के बाद मिट्टी से हाथ धोना, बर्तनों को मिट्टी से धोना, घर के फर्श को मिट्टी से लीपना मिट्टी से बर्तनों को बनाना, मिट्टी में लेटना, खेलना, मिट्टी का शरीर के विभिन्न अंगों पर लेप करना। मिट्टी पर नंगे पैर चलना, आदि। हम मिट्टी पर सोकर एवं मिट्टी के शेष विभिन्न प्रयोग कर पूर्ण स्वास्थ्य एवं आनन्द प्राप्त कर सकते हैं।
 
मिट्टी अपने निम्न विशेष गुणों के कारण और भी उपयोगी व महत्वपूर्ण बन गई है जो इस प्रकार से है -


1. मिट्टी में ठंडे और गर्म दोनों तापमानों को अपने अन्दर सोखकर उसे सामान्य करने का गुण निहित होने के कारण उपचार में बहुत अधिक लाभकारी सिद्ध होती है।
2. मिट्टी बहुत ही सस्ती व सुलभ होती है।
3. मिट्टी में गंध को नष्ट करने का गुण निहित है बड़े से बड़े कूडे के ढेर को मिट्टी के नीचे दबा देने पर दुर्गन्ध मिट जाती है।
4. मिट्टी में कीटाणुओं को नष्ट करने का गुण है।
5. मिट्टी निर्मल होने के कारण बहुत ही महत्वपूर्ण है।
6. मिट्टी में जल, खनिज लवण तथा कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो कि चिकित्सा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं।
7. मिट्टी में जन्म देने की शक्ति है।
8. मिटटी में सोखने के गुण के कारण शरीर के विष को मिनटों में सोखकर बाहर कर देती है।
 
           आज का युग आधुनिक युग है। जिसने हमें विकास के नाम पर प्रकृति से दूर कर दिया है। आज का मानव प्रकृति से दूर शहरों में बड़ी उंची- उंची इमरतों में रहता है। वह बहुत ही नाजुक भी बन गया है क्योंकि नंगे पैर चलने पर उसे दर्द होता है। इसलिए जूते पहनकर चलता है। शहरी मानव बहुत ही कठोर जीवन जी रहा है। प्रदूषण भरे वातावरण में, अप्राकृतिक भोजन खाकर, प्रकृति के नियमों का उल्लंघन कर अप्राकृतिक जीवन शैली अपनाकर बड़े- बड़े भयंकर आधुनिक पद्धति के रोगों को भोग रहा है। आज का मानव पैदल मिट्टी पर चलना तो दूर घर में मिट्टी के कणों को देखकर ही विचलित हो जाते हैं। वह जानते भी नहीं कि वह कितने अज्ञानी हैं जो मिट्टी तत्व की अवहेलना कर रहा है। वह नहीं जानता की प्राकृतिक जीवन जीना और पंच महाभूतों के निकट रहकर उनका नित सेवन करना वास्तविक आनन्द की अनुभूति कराता है। नंगे पैर चलने से रक्त संचार बेहतर होता है तथा पैर कोमल बनते हैं।
         मिट्टी के विभिन्न प्रयोगों के द्वारा स्वस्थ व निरोगी काया को प्राप्त किया जा सकता है। जैसे धरती पर सोना, मिट्टी की मालिश, मिट्टी की पट्टी, मिट्टी पर नंगे पैर टहलना, मिट्टी से दाँत साफ करना आदि।
         यह तत्व हमें हमारे भोजन से भी प्राप्त होता है। खाद्य पदार्थों, फलो आदि में पाया जाता है अनाज, दालें और चावल व गेहूँ में भी यह तत्व पाया जाता है। इन भोजन पदार्थों के द्वारा इस तत्व की पूर्ति कर भयंकर रोगों को दूर किया जा सकता है।

प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांत

 पंच तत्व

 अष्टांग योग

Comments

Popular posts from this blog

योगसूत्र के अनुसार ईश्वर का स्वरूप

 ईश्वर-  ईश्वर के बारे में कहा है- “ईश्वरः ईशनशील इच्छामात्रेण सकलजगदुद्धरणक्षम:। अर्थात जो सब कुछ अर्थात समस्त जगत को केवल इच्छा मात्र से ही उत्पन्न और नष्ट करने में सक्षम है, वह ईश्वर है। ईश्वर के सम्बन्ध में अनेक विद्वानों के अनेक मत हैं परन्तु आधार सभी का लगभग एक ही है। इसी श्रृंखला में यदि अध्ययन किया जाए तो शंकराचार्य , रामानुजाचार्य , मध्वाचार्य , निम्बार्काचार्य , वल्लभाचार्य तथा महर्षि दयानन्द के विचार विशिष्ट प्रतीत होते हैं।  विविध विद्वानों के अनुसार ईश्वर- क. शंकराचार्य जी-  आचार्य शंकर के मतानुसार ब्रह्म अंतिम सत्य है। परमार्थ और व्यवहार रूप में भेद है। परमार्थ रुप से ब्रह्म निर्गुण, निर्विशेष, निश्चल, नित्य, निर्विकार, असंग, अखण्ड, सजातीय -विजातीय -स्वगत भेद से रहित, कूटस्थ, एक, शुद्ध, चेतन, नित्यमुक्त, स्वयम्भू हैं। उपनिषद में भी ऐसा ही कहा गया है । श्रुतियों से ब्रह्म के निर्गुणत्व, निर्विशेषत्व तथा चैतन्य स्वरूप का प्रमाण मिलता है। माया के कारण भी ब्रह्म में द्वैत नहीं आता क्योंकि यह माया सत् और असत् से विलक्षण वस्तु है। ब्रह्म ही जगत का उपादान व न...

UGC NET YOGA Upanishads MCQs

1. "योगकुण्डलिनी उपनिषद" में कौन-सी चक्र प्रणाली का वर्णन किया गया है? A) त्रिचक्र प्रणाली B) पंचचक्र प्रणाली C) सप्तचक्र प्रणाली D) दशचक्र प्रणाली ANSWER= (C) सप्तचक्र प्रणाली Check Answer   2. "अमृतबिंदु उपनिषद" में किसका अधिक महत्व बताया गया है? A) आसन की साधना B) ज्ञान की साधना C) तपस्या की साधना D) प्राणायाम की साधना ANSWER= (B) ज्ञान की साधना Check Answer   3. "ध्यानबिंदु उपनिषद" के अनुसार ध्यान का मुख्य उद्देश्य क्या है? A) शारीरिक शक्ति बढ़ाना B) सांसारिक सुख प्राप्त करना C) मानसिक शांति प्राप्त करना D) आत्म-साक्षात्कार ANSWER= (D) आत्म-साक्षात्कार Check Answer   4. "योगतत्त्व उपनिषद" के अनुसार योगी को कौन-सा गुण धारण करना चाहिए? A) सत्य और संयम B) अहंकार C) क्रोध और द्वेष D) लोभ और मोह ...

आसन का अर्थ एवं परिभाषायें, आसनो के उद्देश्य

आसन का अर्थ आसन शब्द के अनेक अर्थ है जैसे  बैठने का ढंग, शरीर के अंगों की एक विशेष स्थिति, ठहर जाना, शत्रु के विरुद्ध किसी स्थान पर डटे रहना, हाथी के शरीर का अगला भाग, घोड़े का कन्धा, आसन अर्थात जिसके ऊपर बैठा जाता है। संस्कृत व्याकरंण के अनुसार आसन शब्द अस धातु से बना है जिसके दो अर्थ होते है। 1. बैठने का स्थान : जैसे दरी, मृग छाल, कालीन, चादर  2. शारीरिक स्थिति : अर्थात शरीर के अंगों की स्थिति  आसन की परिभाषा हम जिस स्थिति में रहते है वह आसन उसी नाम से जाना जाता है। जैसे मुर्गे की स्थिति को कुक्कुटासन, मयूर की स्थिति को मयूरासन। आसनों को विभिन्न ग्रन्थों में अलग अलग तरीके से परिभाषित किया है। महर्षि पतंजलि के अनुसार आसन की परिभाषा-   महर्षि पतंजलि ने योगसूत्र के साधन पाद में आसन को परिभाषित करते हुए कहा है। 'स्थिरसुखमासनम्' योगसूत्र 2/46  अर्थात स्थिरता पूर्वक रहकर जिसमें सुख की अनुभूति हो वह आसन है। उक्त परिभाषा का अगर विवेचन करे तो हम कह सकते है शरीर को बिना हिलाए, डुलाए अथवा चित्त में किसी प्रकार का उद्वेग हुए बिना चिरकाल तक निश्चल होकर एक ही स्थिति में सु...

स्वामी विवेकानन्द का जीवन परिचय

स्वामी विवेकानन्द का नाम भारतीय नवजागरण के आन्दोलनों के सूत्रधारों में प्रमुख रूप से लिया जाता है। उन्होंने केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक भारतीय आध्यात्मिकता एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने अपने गुरु से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर इसे आध्यात्मिक साधना के माध्यम से धर्म जगत में एक नया रूप प्रदान किया। उन्होंने लोगों को संदेश दिया और बताया कि मनुष्य संसार में सबसे ऊपर का प्राणी है। स्वामी विवेकानन्द ने विश्व बन्धुत्व व मानव सेवा को जन जन तक पहुँचा इसे मुक्ति का मार्ग बताया। स्वामी विवेकानन्द ने परमहंस के उस सिद्धान्त को सर्वत्र प्रचारित किया जिसमें कहा गया है ”'सर्वधर्म समन्वय'”। वेद का प्रथम सूत्र है “नर नारायण की सेवा” । समाज की उन्नति और कल्याण के लिए सबसे अधिक आवश्यक है कि देशवासी मनुष्य बनें वे हमेशा यह प्रार्थना करते थे कि "हे ईश्वर! मेरे देश के निवासियों को मनुष्य बनाओ। स्वामी विवेकानन्द के अनुसार ”शरीर और आत्मा मिलकर मनुष्य बनते हैं। शरीर तो आत्मा का मन्दिर है। सुन्दर मन्दिर में सुन्दर विग्रह के रहने पर 'सोने पर सुहागा' होता है।' इसलिए श...

100 YOGA MCQ with Answers for UGC NET Download pdf

YOGA MCQ in Hindi with Answers  Set-1 1. नीचे दिये गये दो कथनों   में से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) की संज्ञा दी गई है । नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए अभिकथन (A) : यौगिक विधियाँ अपनाकर रोगों का प्रबंधन योग चिकित्सा कहलाता है। तर्क (R) : योग चिकित्सा निवारात्मक , उपचारात्मक और पुनर्वासात्मक है। उपरोक्त दो कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है ? (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। (2) (A) और (R) दोनों सही हैं , लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (3) (A) सही है , लेकिन (R) गलत है। (4) (A) गलत है , लेकिन (R) सही है।

International yoga day | Yoga song

           अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग गीत “तन मन जीवन चलो संवारें योग मार्ग अपनाएँ, वैर भाव को त्याग सभी हम गीत मिलन के गायें। आनंदमय हो जीवन सबका योग यही सिखलाये हों तनाव भयमुक्त सभी जन दिव्य प्रेम सरसायें। यम और नियम हमारे सम्बल सुखमय जगत बनाएं, आसन प्राणायाम ध्यान से स्वास्थ्य शांति सब पाएं! ऊर्जावान बने सब साधक संशय सभी मिटायें विश्व एक परिवार योग कर स्वर्ग धरा पर लाएं।”

चित्त विक्षेप | योगान्तराय

चित्त विक्षेपों को ही योगान्तराय ' कहते है जो चित्त को विक्षिप्त करके उसकी एकाग्रता को नष्ट कर देते हैं उन्हें योगान्तराय अथवा योग के विध्न कहा जाता।  'योगस्य अन्तः मध्ये आयान्ति ते अन्तरायाः'।  ये योग के मध्य में आते हैं इसलिये इन्हें योगान्तराय कहा जाता है। विघ्नों से व्यथित होकर योग साधक साधना को बीच में ही छोड़कर चल देते हैं। विध्न आयें ही नहीं अथवा यदि आ जायें तो उनको सहने की शक्ति चित्त में आ जाये, ऐसी दया ईश्वर ही कर सकता है। यह तो सम्भव नहीं कि विध्न न आयें। “श्रेयांसि बहुविध्नानि' शुभकार्यों में विध्न आया ही करते हैं। उनसे टकराने का साहस योगसाधक में होना चाहिए। ईश्वर की अनुकम्पा से यह सम्भव होता है।  व्याधिस्त्यानसंशयप्रमादालस्याविरतिभ्रान्तिदर्शनालब्धभूमिकत्वानवस्थितत्वानि चित्तविक्षेपास्तेऽन्तरायाः (योगसूत्र - 1/30) योगसूत्र के अनुसार चित्त विक्षेपों  या अन्तरायों की संख्या नौ हैं- व्याधि, स्त्यान, संशय, प्रमाद, आलस्य, अविरति, भ्रान्तिदर्शन, अलब्धभूमिकत्व और अनवस्थितत्व। उक्त नौ अन्तराय ही चित्त को विक्षिप्त करते हैं। अतः ये योगविरोधी हैं इन्हें योग के मल...

केनोपनिषद

2. केन- (केनोपनिषद- Kenopanishad)  यह उपनिषद सामवेद के “तलकवार ब्राह्मण” के 9 वें अध्याय पर है। पहले मंत्र का पहला शब्द 'केनेषितं' यानि केन से शुरू है इसलिए केन उपनिषद कहा जाता है। इसे 'जैमिनी” व “ब्राह्मणो' उपनिषद्‌ भी कहते हैं।   केनोपनिषद उपनिषद चार खण्डों में विभाजित है। प्रथम व द्वितीय खंड में- गुरु शिष्य परंपरा द्वारा प्रेरक सत्ता के बारे में बताया गया है। तीसरे और चौथे खंड में- देवताओं में अभिमान व देवी ऊमा हेमवती द्वारा "ब्रह्म तत्व' ज्ञान का उल्लेख है। मनुष्य को ” श्रेय” मार्ग की ओर प्रेरित करना इस उपनिषद का लक्ष्य है। श्रेय (ब्रह्म) को तप, दम व कर्म से अनुभव किया जाता है। ब्रह्म को ज्ञान द्वारा जानने का प्रयत्न कर सकते हैं। अमरत्व की प्राप्ति ब्रह्म ज्ञान द्वारा होती है। मुख्य विषय- इन्द्रिया एवं अन्तःकरण, स्व और मानस, सत्य का अनुभव, यक्षोपाख्यान   अंतर्यामी शक्ति- सभी इन्द्रियों का मूल परमात्मा है। जो वाणी द्वारा प्रकाशित नहीं होता बल्कि जिससे वाणी का प्रकाश होता है वह ब्रंह्म है। जो आँखों से नहीं देखा जाता बल्कि जिससे आँखें देखती है वह ब्रह्म ...

Teaching Aptitude MCQ in hindi (Free Download) - Objective type Question Answer for UGC NET JRF SET Exam

Teaching Aptitude MCQ in Hindi (Part-4) 1. बालकों के व्यवहार परिवर्तन के लिए सर्वाधिक प्रभावकारी उपाय है- (1) पुरस्कार (2) शारीरिक दण्ड (3) मधुर परामर्श (4) घर से निष्कासन   2. कक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए सर्वाधिक प्रभावी उपाय है- (1) अनुशासनहीन छात्रों का निष्कासन कर देना चाहिए (2) शिक्षण कार्य यदि रोचक हो, तो अनुशासनहीनता स्वयं समाप्त हो जाएगी (3) अनुशासनहीन छात्रों को विशिष्ट सुविधाएँ प्रदान करके उन्हें प्रसन्‍न रखना चाहिए (4) अनुशासनहीन छात्रों के अभिभावकों को सूचित करना चाहिए   3. बालकों को परिश्रम करने के लिए प्रेरित करने का सर्वोत्तम उपाय है- (1) स्वयं परिश्रम किया जाए, जिसे देख करके बालक स्वत: प्रेरित होंगे (2) परिश्रम के महत्व पर व्याख्यान दिया जाए (3) परिश्रम द्वारा सफलता प्राप्त करने वालों के उदाहरण दिए जाएँ (4) परिश्रमी बालकों को पुरस्कार दिया जाए   4. बालकों में ईमानदारी का विकास किया जा सकता है यदि- (1) ईमानदारी के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला ; जाए (2) ईमानदार व्यक्तियों की सफलता के उदाहरण दिए जाएँ (3) ...

Communication MCQs for UGC NET Paper-1 (Set-2)

  1. संचार में "नॉइज़" का मुख्य प्रभाव क्या होता है? A) सूचना की स्पष्टता बढ़ाता है B) संदेश की गुणवत्ता को घटाता है C) संदेश को गुप्त करता है D) संचार प्रक्रिया को तेज करता है ANSWER= (B) संदेश की गुणवत्ता को घटाता है Check Answer   2. "समूह संचार" का प्रमुख लाभ क्या है? A) सूचनाओं का तीव्र प्रसार B) अधिक गोपनीयता C) धीमी प्रतिक्रिया D) सीमित दर्शक ANSWER= (A) सूचनाओं का तीव्र प्रसार Check Answer   3. ‘साइबर संचार’ का मुख्य माध्यम कौन सा है? A) पत्र B) ईमेल C) टेलीफोन D) टेलीविजन ANSWER= (B) ईमेल Check Answer   4. ‘संचार में प्रतिक्रिया’ (Feedback) का उद्देश्य क्या होता है? A) संदेश की पुष्टि करना B) संदेश को बदलना C) सूचना को रोकना D) संदेश को संपादित करना ANSWER= (A) संदेश की पुष्टि करना Check Answer   5. ‘क्रॉस-कल्चरल कम्युनिकेशन’ का मुख्य उद्देश्य क्या होता है? A) केवल स्...