Skip to main content

Teaching Aptitude MCQs in Hindi with Answers for UGC NET JRF Paper 1

Teaching Aptitude MCQs in Hindi with Answers for UGC NET JRF Paper 1, Teaching Aptitude mcq for ugc net, Teaching Aptitude mcq for set exam, Teaching Aptitude mcq questions, Teaching Aptitude mcq in hindi, Teaching aptitude mcq for b.ed entrance.

Teaching Aptitude MCQ Part-3 

1. अब तक आपने जो शिक्षा प्राप्त की है, वह-

(1) केवल समय बिताने वाली है

(2) उपयोगी एबं मूल्यवान है

(3) नौकरी देने में असमर्थ है

(4) नैतिकता से एकदम शून्य नहीं है

 

2. शिक्षा उत्तम वही है, जो-

(1) व्यक्ति को नौकरी दिला सके

(2) धर्म की रक्षा कर सके

(3) व्यक्ति का सर्वांगीण विकास कर सके

(4) व्यक्ति को विद्वान्‌ बना सके

 

3. शिक्षा सर्वाधिक सहायक है, व्यक्ति के-

(1) सामाजिक विकास में

(2) मानसिक विकास में

(3) नैतिक विकास में

(4) सर्वांगीण विकास में

 

4. शिक्षा के लिए उपयुक्त है-

(1) वर्तमान परीक्षा प्रणाली

(2) सेमिस्टर पद्धति

(3) सपुस्तक परीक्षा

(4) वस्तुनिष्ठ प्रश्न

 

5. अध्यापक की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशेषता है-

(1) समाजसेवा

(2) देशभक्ति

(3) कठोर परिश्रम

(4) विषयज्ञान

 

6. आपके विचार में वह शिक्षक महान है-

(1) जो लच्छेदार वाक्यशैली से युक्त है

(2) जिसके कथनी और करनी में समानता है

(3) जो उच्च आदर्शपूर्ण बातों पर बल देता है

(4) जो लोगों के साथ मिल जुल कर रहता है

 

7. शिक्षक यदि पाठय-पुस्तकों के अतिरिक्त अन्य पुस्तकों को भी पढ़ता है, तो-

(1) उसके समय का सदुपयोग होता है

(2) उसका ज्ञान सर्वांगीण हो जाता है

(3) अनुसन्धान कार्य में सहायता मिलती है

(4) आत्मसन्तोष प्राप्त होता है

 

8. कोई विद्यार्थी किसी अध्यापक को बहुत सम्मान देता है, क्योंकि अध्यापक-

(1) उस विद्यार्थी का रिश्तेदार है

(2) उसके पास बहुत सी डिग्रियाँ हैं

(3) उसके पढ़ाने का स्तर बहुत ऊँचा है

(4) वह अच्छी तरह पढ़ता है

 

9. आप अपने छात्रों के साथ कैसा सम्बन्ध रखना चाहते हैं?

(1) मित्रवत्‌

(2) पुत्रवत्‌

(3) एक अपरिचित व्यक्ति जैसा

(4) छात्र की जैसी आयु होगी, वैसा ही सम्बन्ध रखेंगे

 

10. नीचे कुछ गुणों की लिस्ट दी गई है-

(a) पर्यवेक्षण की आतुरता

(b) दृढ़ता

(c) उद्यम

(d) विश्वास

(e) तार्किक दलील

एक शोध वैज्ञानिक के लिए आप उपर्युक्त गुणों में किसे-किसे आवश्यक मानेंगे?

(1) (a), (b), (c), (d)

(2) (b), (c), (d), (e)

(3) (a), (b), (c), (e)

(4) (a), (c), (d), (e)

 

11. नीचे कुछ गतिविधियाँ दी गयी हैं, जिसे अध्यापक क्रियान्वित करता है-

(a) परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों की सहायता

(b) छात्रों को सीखने के लिए प्रेरणा

(c) समय पर पाठ-योजना पूरा कराना

(d) प्रिंसिपल की आज्ञा को लागू करना

(e) कॉलेज प्रबन्ध को सहायता देना

वरीयता के आधार पर निम्नलिखित विधियों के किस योग को अध्यापक द्वारा अपनाया जाना चाहिए ?

(1) (a), (b), (c)

(2) (a), (b), (d)

(3) (b), (c), (d)

(4) (b), (c), (e)

 

12. अध्यापन-दक्षता की कुछ आवश्यक बातें नीचे दी गई हैं-

(a) कालेज परीक्षा के संचालन में सहायता करना

(b) सीखने वाले समूहों को अभिप्रेरित करना

(c) कक्षप्रबन्ध को सुधारना

(d) विषय-वस्तु को जानना

(e) कालेज प्रशासन में रुचि लेना

निम्नलिखित में से अध्यापन-दक्षता का कौन-सा योग सर्वाधिक उचित है?

(1) (a), (b), (e)

(2) (a), (b), (d)

(3) (b), (c), (e)

(4) (b), (c), (d)

 

13. नीचे कुछ गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया है, जिन्हें लेक्चर की विकास अवस्था में अपनाया जा सकता है?

(a) सादृश्य का प्रयोग

(b) पूर्वज्ञान का परीक्षण

(c) नियत कार्य का देना

(d) दृष्टन्तों का प्रयोग

(e) सहायक सामग्री द्वारा समझाना

लेक्चर की विकास अवस्था में निम्न में से कौन-सा योग सर्वाधिक उचित है?

(1) (a), (b), (c)

(2) (a), (b), (d)

(3) (a), (d), (e)

(4) (b), (d), (e)

 

14. नीचे एक प्रभावकारी परीक्षण की कुछ विशिष्टताएँ दी गई हैं-

(a) औचित्य

(b) लम्बाई

(c) सुसंगति

(d) भाषा

(e) वस्तुपरकता

मूल्यांकन के लिए सबसे प्रभावशाली परीक्षण की विशिष्टता का निम्न में से कौन-सा योग सर्वाधिक उचित है?

(1) (a), (b), (c)

(2) (a), (b), (d)

(3) (a), (c), (e)

(4) (a), (b), (e)

 

15. नीचे एक पाठ के कुछ मनोवैज्ञानिक अनुक्रम दिए गए हैं, जिसे एक अध्यापक को अनुसरण करना हैं

(a) परिचित से अपरिचित

(b) सामान्य से गूढ़

(c) सफल अनुभव को निश्चित करना (पुरस्कारात्मक)

(d) आगमिक से निगमिक

(e) अनजान से जाना हुआ

पाठ के मनोवैज्ञानिक अनुक्रम का कौन-सा योग सर्वाधिक उचित है, जिसे एक अध्यापक को अपनाना है?

(1) (a), (b), (c)

(2) (a), (c), (d)

(3) (a), (c), (e)

(4) (a), (b), (e)

 

16. नीचे शिक्षकों के कुछ गुणों का उल्लेख किया गया है-

(a) विषय-वस्तु का ज्ञान

(b) प्रभावी मौखिक सम्प्रेषण

(c) सुखद उपस्थिति

(d) छात्रों के आदर का पात्र होना

(e) समुदाय के नेताओं के आदर का पात्र होना

किसी प्रभावी शिक्षक में गुणों के निम्नांकित मेलों में मे कौनसा मेल होना चाहिए?

(1) (a), (b), (c)

(2) (a), (b), (d)

(3) (a), (c), (e)

(4) (a), (b), (e)

 

17. यहाँ पर कुछ भूमिकाओं का उल्लेख किया गया है, जिसे अध्यापक को कक्षा में निभाना होता है?

(a) सहकारी अधिगम को प्रोत्साहन देना

(b) कार्योन्मुख शिक्षण

(c) अधिगम कर्ताओं का अभिप्रेरण

(d) प्रबन्धक के निर्देशों का पालन करना

(e) कक्षा में व्याख्यान देना

निम्नलिखित दिए गए मेलों में से कक्षा में अध्यापक की भूमिकाओं का कौनसा मेल सर्वाधिक उपयुक्त है?'

(1) (a), (b), (c)

(2) (a), (b), (d)

(3) (a), (c), (e)

(4) (b), (c), (e)

 

18. नीचे किसी व्याख्यान के चरण से सम्बन्धित कुछ क्रियाओं का उल्लेख किया गया है-

(a) प्रस्तुत प्रकरण को भावी अधिगम से सम्बद्ध करना

(b) प्रस्तुत प्रकरण को पूर्वपठित प्रकरण से सम्बद्ध करना

(c) छात्रों में रुचि जगाना और उन्हें अभिप्रेरित करना

(d) पूर्वज्ञान को जाँचना

(e) विषयवस्तु संक्षेपण

किसी व्याख्यान के प्रारम्भिक चरण के लिए निम्नलिखित - में से कौन-सा मेल सर्वाधिक उपयुक्त है?

(1) (a), (b), (c)

(2) (b), (c), (d)

(3) (c), (d), (e)

(4) (a), (c), (e)

 

19. यहाँ पर व्याख्यान के दृढ़ीकरण चरण से सम्बन्धित कुछ क्रियाओं का उल्लेख किया गया है-

(a) पुनरीक्षण अथवा संक्षेपण करना

(b) छात्र अधिगम की जाँच करना

(c) गृहकार्य देना

(d) छात्रों में पाठ के प्रति रुचि जाग्रत करना

(e) छात्रों को अन्वेषण के लिए अभिप्रेरित करना

व्याख्यान के दृढ़ीकरण चरण के लिए निम्नलिखित में से क्रियाओं का कौनसा मेल सर्वाधिक उपयुक्त है?

(1) (a), (b), (c)

(2) (a), (b), (d)

(3) (c), (d), (e)

(4) (a), (c), (e)

 

20. नीचे किसी व्याख्यान की प्रस्तुति-शैली से सम्बन्धित कुछ कौशलों का उल्लेख किया गया है-

(a) संप्रेक्षण-वर्द्धक युक्तियों का प्रयोग

(b) उद्दीपकों में विविधता

(c) छात्रों का अभिप्रेरण

(d) पूर्वज्ञान-परीक्षण

(e) प्रश्न पूछने के कौशल

व्याख्यान के प्रस्तुतीकरण शैली से सम्बन्धित शिक्षण कौशलों के निम्नांकित मेलों में से कौनसा सर्वाधिक उपुयक्त है?

(1) (a), (b), (c)

(2) (a), (c), (d)

(3) (b), (c), (e)

(4) (a), (c), (e)

 

21. यहाँ पर किसी व्याख्यान के दौरान सम्प्रेषण-प्रक्रिया के कुछ पक्षों का उल्लेख किया गया है-

(a) विपर्यय

(b) मूल्यांकन

(c) संकेन्द्रण

(d) निदर्शन

(e) अतिरंजन

किसी सन्देश के विरूपण से बचने के लिए सम्प्रेषण प्रक्रिया - के निम्नांकित मेलों में से कौनसा मेल सर्वाधिक उपयुक्त होगा?

(1) (a), (b), (c)

(2) (b), (c), (d)

(3) (b), (c), (e)

(4) (c), (d), (e)

 

22. निम्नलिखित चार विकल्पों में से एक महाविद्यालय के अध्यापक के लिए सर्वाधिक उपयुक्त भूमिका का चयन कीजिए-

(1) छात्रों को सामाजिक मुददों को समझाना

(2) छात्रों को सामाजिक मुददों पर स्वयं निर्णय लेने की क्षमता के विकास में सहायता देना

(3) सामाजिक मुददों के प्रति छात्रों की भावनाओं का पता लगाना

(4) छात्रों को सामाजिक मुद्दों पर सही स्थिति स्वीकार करने के लिए राजी करना

 

23. अध्यापक होने के नाते, आप अपने विषय पर पुस्तक लिखना चाहते हैं-

(1) अवकाश में पुस्तकालय जा करके, सम्बन्धित सामग्री का चयन करेंगे, और अपने मौलिक चिन्तन में सम्मिलित करेंगे

(2) बाजार में उपलब्ध पुस्तकों का अध्ययन करेंगे व उनकी कमियों को समझने का प्रयास करेंगे

(3) विद्यार्थियों के स्तर के अनुसार सामग्री को व्यवस्थित व अभिक्रमित करेंगे व अपने अनुभवी साथियों से सलाह लेंगे

(4) उपर्युक्त सभी

 

24. बालक के आक्रामक व्यवहार को दूर किया जा सकता है, यदि-

(1) बालक को कुछ समय तक बिलकुल एकान्त में रखा जाए

(2) बालक को कठोर दण्ड दिया जाए

(3) बालक के आक्रामक व्यवहार के कारणों का पता लगा लिया जाए

(4) बालक की उपेक्षा की जाए

 

25. यदि कोई बालक पुस्तकालय से पुस्तकें चुराता है, तो-

(1) उसे कठोर दण्ड देना चाहिए, जिससे भयभीत होकर वह चोरी न करे

(2) उसे पुलिस का डर दिलाना चाहिए

(3) उसके इस व्यवहार के पीछे सन्निहित कारणों को ढूँढ़ना चाहिए

(4) उसे पर्याप्त पैसे एवं सुविधाएँ प्रदान करनी चाहिए

 

Answer- 1- (2), 2- (3), 3- (4), 4- (2), 5- (4), 6- (2), 7- (2), 8- (4), 9- (2), 10- (3), 11- (3), 12- (4), 13- (3), 14- (3), 15- (1), 16- (2), 17- (4), 18- (2), 19- (1), 20- (3), 21- (2), 22- (2), 23- (4), 24- (3), 25- (3)


Teaching Aptitude MCQ Part-1

Teaching Aptitude MCQ Part-2


Comments

Popular posts from this blog

UGC NET YOGA Upanishads MCQs

1. "योगकुण्डलिनी उपनिषद" में कौन-सी चक्र प्रणाली का वर्णन किया गया है? A) त्रिचक्र प्रणाली B) पंचचक्र प्रणाली C) सप्तचक्र प्रणाली D) दशचक्र प्रणाली ANSWER= (C) सप्तचक्र प्रणाली Check Answer   2. "अमृतबिंदु उपनिषद" में किसका अधिक महत्व बताया गया है? A) आसन की साधना B) ज्ञान की साधना C) तपस्या की साधना D) प्राणायाम की साधना ANSWER= (B) ज्ञान की साधना Check Answer   3. "ध्यानबिंदु उपनिषद" के अनुसार ध्यान का मुख्य उद्देश्य क्या है? A) शारीरिक शक्ति बढ़ाना B) सांसारिक सुख प्राप्त करना C) मानसिक शांति प्राप्त करना D) आत्म-साक्षात्कार ANSWER= (D) आत्म-साक्षात्कार Check Answer   4. "योगतत्त्व उपनिषद" के अनुसार योगी को कौन-सा गुण धारण करना चाहिए? A) सत्य और संयम B) अहंकार C) क्रोध और द्वेष D) लोभ और मोह ...

सांख्य दर्शन में वर्णित 25 तत्व pdf Download

  सांख्य दर्शन में वर्णित 25 तत्व सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल है यहाँ पर सांख्य शब्द का अर्थ ज्ञान के अर्थ में लिया गया सांख्य दर्शन में प्रकृति पुरूष सृष्टि क्रम बन्धनों व मोक्ष कार्य - कारण सिद्धान्त का सविस्तार वर्णन किया गया है इसका संक्षेप में वर्णन इस प्रकार है।

अभ्यास और वैराग्य

 चित्तवृत्ति निरोध के उपाय महर्षि पतंजलि ने चित्त वृत्ति निरोध के उपाय के रूप में अभ्यास व वैराग्य नाम से दो प्राथमिक साधन बतायें है। महर्षि पतंजलि योगसूत्र के समाधिपाद में कहते है- अभ्यासवैराग्याभ्यां तन्निरोध:    (योगसूत्र- 1/12)  अर्थात- अभ्यास और वैराग्य के द्वारा उन चित्तवृत्तयों का निरोध होता है। चित्तवृत्तियों का प्रवाह परम्परागत संस्कारों के बल पर सांसारिक भोगों की ओर चल रहा है उस प्रवाह को रोकने का उपाय वैराग्य है और उसे कल्याण मार्ग में ले जाने का उपाय अभ्यास है। 1. अभ्यास- चित्त की स्थिरता के लिए जो प्रयत्न किया जाता है वह अभ्यास कहा जाता है। वास्तव में अभ्यास नाम की शक्ति दु:साध्य को भी सुसाध्य बना देती है। महर्षि पतंजलि कहते है-  तत्रस्थितौ यत्नोऽभ्यास:   (योगसूत्र- 1/13)   चित्त की स्थिरता के लिए जो प्रयत्न करना है वह अभ्यास है। चित्त (मन) जो स्वभाव से ही चंचल है उस चित्त को किसी एक ध्येय में स्थिर करने के लिये बारम्बार प्रयत्न करते रहने का नाम अभ्यास है। किन्तु ध्यान रहे यह अभ्यास कुछ दिनों या महीनों की बात नहीं है। इसके लिए...

Yoga MCQs with Answers (Set-2)

  1. "योग" शब्द की उत्पत्ति किस मूल धातु से हुई है? A) यज B) युज C) युजिर D) याच ANSWER= (B) युज Check Answer   2. "त्राटक" किस प्रकार का अभ्यास है? A) आसन B) प्राणायाम C) ध्यान D) मुद्रा ANSWER= (C) ध्यान Check Answer   3. पतंजलि योगसूत्र के अनुसार योग के कितने अंग हैं? A) 5 B) 6 C) 7 D) 8 ANSWER= (D) 8 Check Answer   4. हठयोग प्रदीपिका के अनुसार, "बन्ध" का उद्देश्य क्या है? A) मानसिक शांति B) मांसपेशियों की मजबूती C) ऊर्जा का संरक्षण D) वजन घटाना ANSWER= (C) ऊर्जा का संरक्षण Check Answer   5. "योगनिद्रा" किस प्रकार का योग अभ्यास है? A) शिथिलीकरण तकनीक B) ध्यान तकनीक C) प्राणायाम D) शक्ति अभ्यास ANSWER= (A) शिथिलीकरण तकनीक Check Answer   6. "सूर्य नमस्कार" में कुल कितने आसन होते हैं? A) 10 B) 12 ...

आसन का अर्थ एवं परिभाषायें, आसनो के उद्देश्य

आसन का अर्थ आसन शब्द के अनेक अर्थ है जैसे  बैठने का ढंग, शरीर के अंगों की एक विशेष स्थिति, ठहर जाना, शत्रु के विरुद्ध किसी स्थान पर डटे रहना, हाथी के शरीर का अगला भाग, घोड़े का कन्धा, आसन अर्थात जिसके ऊपर बैठा जाता है। संस्कृत व्याकरंण के अनुसार आसन शब्द अस धातु से बना है जिसके दो अर्थ होते है। 1. बैठने का स्थान : जैसे दरी, मृग छाल, कालीन, चादर  2. शारीरिक स्थिति : अर्थात शरीर के अंगों की स्थिति  आसन की परिभाषा हम जिस स्थिति में रहते है वह आसन उसी नाम से जाना जाता है। जैसे मुर्गे की स्थिति को कुक्कुटासन, मयूर की स्थिति को मयूरासन। आसनों को विभिन्न ग्रन्थों में अलग अलग तरीके से परिभाषित किया है। महर्षि पतंजलि के अनुसार आसन की परिभाषा-   महर्षि पतंजलि ने योगसूत्र के साधन पाद में आसन को परिभाषित करते हुए कहा है। 'स्थिरसुखमासनम्' योगसूत्र 2/46  अर्थात स्थिरता पूर्वक रहकर जिसमें सुख की अनुभूति हो वह आसन है। उक्त परिभाषा का अगर विवेचन करे तो हम कह सकते है शरीर को बिना हिलाए, डुलाए अथवा चित्त में किसी प्रकार का उद्वेग हुए बिना चिरकाल तक निश्चल होकर एक ही स्थिति में सु...

केनोपनिषद

2. केन- (केनोपनिषद- Kenopanishad)  यह उपनिषद सामवेद के “तलकवार ब्राह्मण” के 9 वें अध्याय पर है। पहले मंत्र का पहला शब्द 'केनेषितं' यानि केन से शुरू है इसलिए केन उपनिषद कहा जाता है। इसे 'जैमिनी” व “ब्राह्मणो' उपनिषद्‌ भी कहते हैं।   केनोपनिषद उपनिषद चार खण्डों में विभाजित है। प्रथम व द्वितीय खंड में- गुरु शिष्य परंपरा द्वारा प्रेरक सत्ता के बारे में बताया गया है। तीसरे और चौथे खंड में- देवताओं में अभिमान व देवी ऊमा हेमवती द्वारा "ब्रह्म तत्व' ज्ञान का उल्लेख है। मनुष्य को ” श्रेय” मार्ग की ओर प्रेरित करना इस उपनिषद का लक्ष्य है। श्रेय (ब्रह्म) को तप, दम व कर्म से अनुभव किया जाता है। ब्रह्म को ज्ञान द्वारा जानने का प्रयत्न कर सकते हैं। अमरत्व की प्राप्ति ब्रह्म ज्ञान द्वारा होती है। मुख्य विषय- इन्द्रिया एवं अन्तःकरण, स्व और मानस, सत्य का अनुभव, यक्षोपाख्यान   अंतर्यामी शक्ति- सभी इन्द्रियों का मूल परमात्मा है। जो वाणी द्वारा प्रकाशित नहीं होता बल्कि जिससे वाणी का प्रकाश होता है वह ब्रंह्म है। जो आँखों से नहीं देखा जाता बल्कि जिससे आँखें देखती है वह ब्रह्म ...

UGC NET Yoga 75 Objective Questions Answers in Hindi PDF Download

UGC NET Yoga Previous Year Question & Answers Most Important Question for All Yoga Exams Set-1   नोट :- इस प्रश्नपत्र में पच्चीस (25) बहुसंकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्न अनिवार्य । 1. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही ढंग से सुमेलित है ? नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करें : सूची - i           सूची - ii i. करुणा        (A) सुख ii. मुदिता       (B) अपुण्य iii. मैत्री         (C) पुण्य iv उपेक्षा        (D) दुख कूटः      (i) (ii) (iii) (iv) 1. (A) (B) (D) (C) 2. (B) (A) (C) (D) 3. (D) (C) (A) (B) 4. (C) (D) (B) (A) 

जल चिकित्सा की अवधारणा, गुण, प्रभाव, जल चिकित्सा में प्रयुक्त जल का उपयुक्त तापमान

  हमारे शरीर का निर्माण करने वाले पंच तत्वों में जल तत्व दूसरा प्रमुख तत्व है जिससे शरीर का लगभग 70 प्रतिशत भाग बनता है। इस जल को जीवन का पर्यायवाची मानकर जल ही जीवन है की लोकोक्ति समाज में प्रचलित है। शरीर में इस जल तत्व की सम अवस्था स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है क् ‍ योंकि - शरीर में इस जल तत्व की कमी होने पर भिन् ‍ न - भिन् ‍ न प्रकार के रोग उत्पन्न होते हैं। इस जल तत्व का चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत अधिक महत्व है तथा जल द्वारा चिकित्सा " जल चिकित्सा " सम्पूर्ण विश्व में एक विशिष्ट स्थान बनाए हैं। जल चिकित्सा आज बहुत बडे रुप में विकसित हो गयी है।   जल का प्रयोग एक महाऔषधी के रुप में प्रयोग किया जाता है। जल चिकित्सा की अवधारणा - प्रकृति ने पृथ्वी पर 3 चौथाई जल ही जल दिया है। शरीर के कुल वजन का 70 प्रतिशत भाग जल ही है। इसी से आप समझ सकते है कि जल तत्व कितना आवश्यक है। जल प्राणियों के जीवन का आधार है। जल जीवन के ...

Purpose of Yoga

Heya, Heyahetu, Hana and Hanopaya have been described as the main subjects of Indian philosophy. Yogdarshan also has the same opinion. Therefore, like other philosophies, the main objective of Yogdarshan is also the removal of sorrow. In the very beginning of his Yogasutra, Patanjali describes the state of perfection of yoga and says-   'Tada Drashtuva Swaroope Avasthanam'. 'तदा दृष्टुव स्वरूपे अवस्थानम्'। That is, when yoga is perfected, the seer (soul) becomes situated in its pure form. This state is attained only after the complete retirement of sorrows. The cause of sorrows is the different attitudes of the chitta, due to which the chitta remains in an unnatural state and is unable to give knowledge of his true nature. At the root of the chitta's inclinations are present avidya etc. kleshas, as a result of which various tendencies remain in the chitta. Maharishi Patanjali Abhyaas-Vairagya, Ishwar Pranidhan, KriyaYoga and Ashtanga Yoga mainly in the form of measu...

पंचतत्वों का मानव शरीर पर प्रभाव व महत्व

पंचतत्वों का मानव शरीर पर प्रभाव व महत्व Effect and importance of Panchatatva on human body छिती जल पावक गगन समीरा, पंचतत्व रचित अधम सरीरा।। अर्थात पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से हमारा (भौतिक) शरीर बना है। इनमें केवल चार ही तत्व पृथ्वी, जल अग्नि और वायु हमारे भोजन की कोटि में आते हैं। रस, रक्त, मांस, भेद, अस्थि, मज्जा, एवं शुक्र इन सात धातुओं से मिलकर बने शरीर को हम देह कहते हैं। या स्थूल शरीर कहते हैं। आकाश, वायु, अग्नि जल और पृथ्वी ये सूक्ष्म भूत हैं। ये सूक्ष्म महाभूत मिलकर ही हमारे शरीर का निर्माण करते हैं ये पाँच तत्व जब प्रकृति में अलग रहते हैं तो सूक्ष्म होने के नाते अति शक्तिशाली होते हैं परन्तु जब वह स्थूल हो जाते हैं तो अपेक्षाकृत कम शक्तिशाली होते हैं। प्रकृति एवं हम में समान तत्व होने पर भी प्राकृतिक हमसे कई ज्यादा शक्तिशाली होती है। अतः हमें प्राकृति एवं उसमें पाए जाने वाले तत्वों में सामंजस्य स्थापित करना आना चाहिए तभी हम अपने अन्दर अधिक शक्ति का विकास कर पायेंगे।   आकाश तत्व का मानव शरीर पर प्रभाव व महत्व:- Effect and importance of sky element on human body...