Skip to main content

UGC NET Yoga Question Paper in Hindi PDF Download Free

 YOGA MCQ For UGC NET JRF Download PDF

Set-1

नोट:- इस प्रश्नपत्र में (25) बहुसंकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्न अनिवार्य  

1. योग वशिष्ठ का सिद्धान्त कहलाता है :
(1) द्वैत           (2) अद्वैत
(3) द्वैताद्वैत  (4) विशिष्टाद्वैत



2. निम्नलिखित में से कौन-सा “चतर्व्यूह'' के अन्तर्गत आता है?
(1) वितर्क, विचार, आनन्द, अस्मिता
(2) ज्ञान, धर्म, ऐश्वर्य, वैराग्य
(3) मैत्री, करुणा, मुदिता, उपेक्षा
(4) ) हेय, हेयहेतु, हान, हानोपाय

3. महर्षि पतंजलि के अनुसार किनका संयोग दुःख का कारण है?
(1) दृष्टा और गुण   (2) दृष्ट और चित्त
(3) दृष्टा और दृश्य  (4) जीवात्मा और परमात्मा

4. हठ रत्नावली के अनुसार महायोग में शामिल हैं :
(a) मंत्र योग, लय योग
(b) कर्म योग, हठ योग
(c) हठ योग, राज योग
(d) ज्ञान योग, राज योग
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूट :
(1) (a) और (b) सही हैं   (2) (b) और (c) सही हैं
(3) (c) और (d) सही हैं   (4) (a) और (c) सही हैं

5. घरेण्ड संहिता के अनुसार निम्नलिखित में से कौन अन्तःधौति के प्रकार नही हैं? .
(a) वहिसार धौति
(b) बहिष्कृत धौति
(c) वमन धौति
(d) दण्ड धौति
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूटः
(1) (a) और (d) सही हैं (2) (a) और (b) सही हैं
(3) (b) और (c) सही हैं (4) (c) और (d) सही हैं

6. शरीर की कौन-सी ग्रंथियां बहिःस्रावी हैं ?
(a) पीयूष
(b) यकृत
(c) लारग्रंथि
(d) थाइराइड
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूट:
(1) (a), (b) और (c) सही हैं (2) (b) (c) और (d) सही हैं
(3) (b) और (c) सही हैं        (4) (a) और (d) सही हैं

7. निम्नलिखित में से कौन श्वसन तंत्र के कार्य हैं?
(a) संवातन (वेंटिलेशन)
(b) दृष्टि
(c) प्राण प्रक्रिया
(d) ध्वनि उत्पन्न करना
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूट:
(1) (a) और (b) सही हैं      (2) (a) और (c) सही हैं
(3) (a), (c) और (d) सही हैं  (4) (a), (b) और (c) सही हैं

8. किसके अंतर्गत स्त्यान, संशय, अविरति, भ्रांति दर्शन को सम्मिलित किया जाता है?
(a) अन्तराय
(b) चित्तविक्षेप
(c) सहभुव
(d) उपविक्षेप
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूटः
(1) (b) और (c) सही हैं  (2) (a) और (b) सही हैं
(3) (a) और (d) सही हैं  (4) (a) और (c) सही हैं

9. पित्त प्रकृति वाले व्यक्तियों के लिए आहार के निम्नलिखित में से कौन-से प्रकार लाभदायक हैं?
(a) अम्ल
(b) मधुर
(c) कटु
(d) शीत
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूट :
(1) (b) और (d)  (2) (c) और (d)
(3) (b) और (c)  (4) (a) और (c)

10. आयुर्वेदिक ग्रन्थों के अनुसार बीमारियाँ मुख्य रूप से किस कारण होती हैं?
(a) दोष का असंतुलन
(b) प्रतिरोध क्षमता की हानि
(c) कुपोषण
(d) धातु का असंतुलन
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूट :
(1) (b) और (c) सही हैं
(2) (a) और (b)सही हैं
(3) (c) और (d) सही हैं    
(4) (a) और (d) सही हैं

11. किये गये शोध से प्राप्त साक्ष्य के अनुसार, रक्त चाप में कमी का किनसे संबंध है
(a) कैटेकोलामिन में कमी
(b) कैटेकोलामिन में वृद्धि
(c) कॉर्टिसोल में कमी
(d) कॉर्टिसोल में वृद्धि
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :  
कूट:
(1) (b) और (c)   (2) (a) और (c)
(3) (b) और (d)   (4) (a) और (d)

12. निम्नलिखित में से कौन-सा संतुलनात्मक आसन है?
(a) गरुड़ासन
(b) त्रिकोणासन  
(c) नटराजासन
(d) कटिचक्रासन
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :
कूट:
(1) (a) और (d)   (2) (c) और (d)
(3) (b) और (c)   (4) (a) और (c)

13. योग सूत्र के अध्यायों का सही क्रम चुनें :
(a) साधन पाद
(b) कैवल्य पाद
(c) समाधि पाद
(d) विभूति पाद
सही उत्तर के लिए निम्नलिखित कूट का उपयोग करें :
कूट:
(1) (a), (c), (d), (b)  (2) (b), (a), (c), (d)
(3) (c), (a), (d), (b)  (4) (a), (c), (b), (d)



14. योग वशिष्ठ के अनुसार योग की निम्नलिखित अवस्थाओं को उचित क्रम में व्यवस्थित करें :
(a) विलापनी
(b) मनन
(c) ब्रह्मवित्‌
(d) श्रवण
(e) निदिध्यासन  
सही उत्तर के लिए निम्नलिखित कूट का उपयोग करें :
कूट:
(1) (b), (e), (d), (a), (c)  (2) (b), (d), (e), (c), (a)
(3) (d), (b), (e), (a), (c)  (4) (d), (b), (e), (c), (a)

15. चित्त के निम्नलिखित चरणों को उचित क्रम में व्यवस्थित करें :
(a) विक्षिप्त
(b) एकाग्र  
(c) निरुद्ध
(d) क्षिप्त
सही उत्तर के लिए निम्नलिखित कूट का उपयोग करें :
कूट:
(1) (a), (d), (b), (c)  (2) (d), (a), (b), (c)
(3) (a), (d), (c), (b)  (4) (d), (a), (c), (b)

16. प्राणायाम के पूर्व अनुपालन करने हेतु घेरण्ड ऋषि द्वारा वर्णित निम्नलिखित अभ्यासों को उचित क्रम में व्यवस्थित करें :
(a) मिताहार
(b) काल
(c) नाडीशुद्धि
(d) स्थान
सही उत्तर के लिए निम्नलिखित कूट का उपयोग करें :
कूट:
(1) (d), (b), (a), (c)  (2) (b), (d), (a), (c)
(3) (a), (b), (d), (c)  (4) (d), (b), (c), (a)

17. बड़ी आंत के निम्नलिखित भागों को उचित क्रम में व्यवस्थित कीजिये:
(a) वृहदान्त्र
(b) मलाशय
(c) अन्धान्त्र
(d) गुदा नलिका
सही उत्तर के लिए निम्नलिखित कूट का उपयोग करें :
कूट :
(1) (a), (b), (c), (d)  (2) (a), (c), (b), (d)
(3) (c), (a), (b), (d)  (4) (a), (c), (d), (b)

18. निर्माण के आधार पर निम्नलिखित धातुओं को उचित क्रम में व्यवस्थित करें :
(a) मेद  
(b) अस्थि  
(c) मांस
(d) रक्‍त
(e) मज्जा
सही उत्तर के लिए निम्नलिखित कूट का उपयोग करें :
कूट :
(1) (d), (a), (c), (b), (e)  (2) (d), (c), (a), (b), (e)
(3) (a), (c), (d), (e), (b)  (4) (c), (a), (d), (e), (b)

19. ऊपर से शुरू करते हुए प्राणिक शरीर के सही क्रम को चुनिये :
(a) प्राण
(b) उदान
(c) अपान
(d) समान
सही उत्तर के लिए निम्नलिखित कूट का उपयोग करें :
कूट:
(1) (a), (c), (d), (b)  (2) (b), (a), (d), (c)
(3) (c), (a), (d), (b)  (4) (a), (c), (b), (d)

20. लघु शंखप्रक्षालन विधि के निम्नलिखित आसनों को उचित क्रम में व्यवस्थित करें :
(a) कटिचक्रासन
(b) ताड़ासन
(c) तिर्यक भुजंगासन
(d) उदराकर्षासन
(e) तिर्यक ताड़ासन
सही उत्तर के लिए निम्नलिखित कूट का उपयोग करें :
कूट:
(1) (b), (e), (a), (c), (d)    (2) (e), (b), (c), (a), (d)
(3) (b), (e), (c), (a), (d)    (4) (e), (b), (a), (c), (d)

21. शिक्षण के चरणों के सही क्रम की पहचान करें :
(a) शिक्षण
(b) सन्धिगत व्यायाम
(c) अभ्यास
(d) मनबहलाव
सही उत्तर के लिए निम्नलिखित कूट का उपयोग करें :
कृूट :
(1) (a), (c), (d), (b)  (2) (b), (a), (c), (d)
(3) (c), (a), (d), (b)  (4) (a), (c), (b), (d)

22. योग प्रशिक्षण में प्रस्तुतीकरण के सही क्रम की पहचान करें :
(a) प्रदर्शन
(b) मूल्यांकन
(c) स्पष्टीकरण
(d) चर्चा
सही उत्तर के लिए निम्नलिखित कूट का उपयोग करें :
कूट:
(1) (a), (c), (d), (b)  (2) (b), (a), (c), (d)
(3) (c), (a), (d), (b)  (4) (a), (c), (b), (d)

23. सूची- i को सूची- ii के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प चुनें :
(a)
वेदना       (i) रूप
(b)
आदर्श      (ii) गंध
(c)
वार्ता        (iii) शब्द
(d)
श्रवण       (iv) स्पर्श
कूट:
       (a)   (b)    (c)    (d)
(1)  (i)    (iv)   (iii)  (ii)
(2) (iv)    (i)    (ii)   (iii)
(3) (ii)    (iii)    (i)   (iv)
(4) (iii)    (ii)   (iv)   (i)

24. सूची- i को सूची- ii के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प चुनें :
(a)
सत्य             (i) क्लेश
(b)
तप              (ii) यम
(c)
अभिनिवेश   (iii) चित्तवृति
(d)
निद्रा            (iv) क्रियायोग
कूट:

    (a)   (b)   (c)   (d)
(1) (iv)   (ii)   (iii)   (i)
(2) (iii)   (ii)   (i)   (iv)
(3) (ii)   (iv)   (i)   (iii)
(4) (iv)   (iii)  (ii)    (i)

25. सूची- i को सूची- ii के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प चुनें :
(a)
प्रमाण      (i) मिथ्या ज्ञान
(b)
विकल्प    (ii) यथार्थ ज्ञान
(c)
विपर्यय    (iii) विचारों का अभाव
(d)
निद्रा        (iv) काल्पनिक ज्ञान
कूट:

   (a)  (b)   (c)   (d)
(1) (i)  (iii)   (ii)   (iv)
(2) (iv) (i)   (iii)   (ii)
(3) (ii)  (iv)  (i)   (iii)
(4) (ii)  (i)   (iv)  (iii)

 

Answer- 1- (2), 2- (4), 3- (3), 4- (4), 5- (4), 6- (3), 7- (3), 8- (2), 9- (4), 10- (4), 11- (2), 12- (4), 13- (3), 14- (3), 15- (2), 16- (1), 17- (3), 18- (2), 19- (2), 20- (1), 21- (2), 22- (3), 23- (2), 24- (3), 25- (3)

 

Set-2

नोट:- इस प्रश्नपत्र में (25) बहुसंकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्न अनिवार्य  

1. किस उपनिषद्में ओंकार के चार चरणों का उल्लेख किया गया है?
(1)
प्रश्नोपनिषद्‌         (2) मुण्डकोपनिषद्
(3)
माण्डूक्योपनिषद्‌  (4) कठोपनिषद्

2
योग वासिष्ठ में निम्नलिखित में से किस पर बल दिया गया है?
(1)
ज्ञान योग  (2) मंत्र योग  (3) राजयोग  (4) भक्ति योग

3.
पुरुष और प्रकृति निम्नलिखित में से किस दर्शन की दो मुख्य अवधारणाएं हैं ?
(1)
वेदांत           (2) सांख्य
(3)
पूर्व मीमांसा (4) वैशेषिक

4.
निम्नांकित में से कौन-सी नाड़ी दस मुख्य नाडियों में शामिल नहीं है?
(1)
अलम्बुषा  (2) कुहू  (3) कूर्म  (4) शंखिनी

5.
योगवासिष्ठानुसार निम्नलिखित में से क्या ज्ञानभूमिका के अन्तर्गत नहीं आता है?
(1)
शुभेच्छा (2) विचारणा (3) सद्भावना (4) तनुमानसा

6.
प्रश्नोपनिषद्के अनुसार, मनुष्य को विभिन्न लोकों में ले जाने का कार्य कौन करता है?
(1)
प्राण वायु (2) उदान वायु (3) व्यान वायु (4) समान वायु

7.
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार किस कारण से योग सिद्ध नहीं होता है ?
(1)
उपयुक्त आहार एवं विहार  (2) उपयुक्त कर्म  
(3)
उपयुक्त शयन जागरण  (4) युक्तिपूर्वक कर्म

8.
ईशावास्योपनिषद्के अनुसार, अमरता की प्राप्ति का उपाय क्या है?
(1)
विद्या  (2) अविद्या  (3) दान  (4) तप

 9.
धारणासु योग्यता मनस: ' किसका परिणाम है?
(1)
ध्यान (2) प्रत्याहार (3) प्राणायाम (4) संयम

10.  "
दृष्टनुश्रविकविषयवितृष्णा" किसका विशेष गुण है?
(1)
वशीकार वैराग्य  (2) पर वैराग्य
(3)
ऋतम्भरा प्रज्ञा   (4) स्थितप्रज्ञ

11.
पतंजलि के अनुसार, "हेयहेतु" निम्नलिखित में से किनका संयोग है?
(1)
दृष्ट और दृश्य            (2) मन और इन्द्रिय  
(3)
आत्मा और परमात्मा (4) मन और बुद्धि

12.
निम्नलिखित में से कौन-सा परिणामत्रय में शामिल नहीं है?
(1)
एकाग्रता परिणाम (2) निरोध परिणाम
(3)
समाधि परिणाम   (4) धारणा परिणाम

13.
निम्नलिखित में से कौन-सा पूर्व जीवन का ज्ञान देने में समर्थ है?
(1)
काूर्म नाड़ी संयम  (2) सूर्य संयम  
(3)
संस्कार संयम      (4) कायरूप संयम

14. “
अस्मिताका अभिप्राय  ____ की एकात्मकता है।
(1)
मन और आत्मा    (2) दृक्और दर्शनशक्ति
(3)
शरीर और इन्द्रिय (4) सुख और दुःख



15.
योगसूत्र के अनुसार, श्रवण की दैवीय शक्ति प्राप्त करने की विधि निम्नलिखित में से कौन-सी है?
(1)
श्रोत्र-आकाश संबंध पर संयम
(2)
श्रेत्र-अग्नि संबंध पर संयम
(3)
श्रोत्र-पृथ्वी संबंध पर संयम
(4)
श्रोत्र-वायु संबंध पर संयम

16.
हठ प्रदीपषिका के अनुसार नादानुसंधान अभ्यास के प्रारम्भ में किस प्रकार की ध्वनि सुनाई पड़ती है?
(1)
मेघ की ध्वनि   (2) शंख की ध्वनि
(3)
घंटे की ध्वनि   (4) भ्रमर की ध्वनि

 17.
स्वात्माराम के अनुसार यम में कौनसा सर्वश्रेष्ठ है ?
(1)
मिताहार  (2) सत्य  (3) अस्तेय  (4) ब्रह्मचर्य  

18.
स्वात्माराम के अनुसार योगसाधना में मन किसके साथ निकटस्थ रूप में संबद्ध रहता है?
(1)
इन्द्रिय  (2) प्राण  (3) शरीर  (4) बुद्धि

19.
सूची- i को सूची- ii के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प चुनें :

   सूची- i            सूची- ii
(a)
मैत्री          (i) पाप कर्मी
(b)
करुणा     (ii) सुखी
(c)
उपेक्षा       (iii) पुण्य कर्मी
(d)
मुदिता       (iv) दुःखी
कूट:
       (a)   (b)    (c)    (d)
(1)  (iv)   (ii)    (i)   (iii)
(2)  (ii)    (iv)   (i)   (iii)
(3)  (ii)    (iv)  (iii)   (i)
(4) (iv)    (ii)   (iii)   (i)

20.
सूची- i को सूची- ii के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प चुनें :

      सूची- i               सूची- ii
(a)
ध्यान योग     (i) मनोमूर्च्छा मुद्रा
(b)
नाद योग       (ii) कुंभक
(c)
भक्ति योग    (iii) शाम्भवी मुद्रा
(d)
राज योग       (iv) खेचरी मुद्रा
कूट:
       (a)   (b)    (c)    (d)
(1)  (i)   (iii)    (iv)   (ii)
(2) (iii)   (iv)    (i)    (ii)
(3) (iv)    (i)    (iii)   (ii)
(4) (ii)    (i)    (iv)   (iii)

21.
सूची- i को सूची- ii के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही विकल्प चुनें :

      सूची- i                 सूची- ii        
(a)
अग्नाशय           (i) वेसोप्रेसिन
(b)
अवटु ग्रंथि        (ii) कॉर्टिकायड्स
(c)
पीयूष ग्रंथि        (iii) थाइरोक्सिन
(d)
अधिवृक्क ग्रंथि  (iv) इन्सुलिन
कूट:
       (a)   (b)    (c)    (d)
(1)  (iv)   (iii)   (ii)    (i)
(2)   (i)   (ii)    (iii)   (iv)
(3) (iv)    (i)    (ii)   (iii)
(4) (iv)   (iii)   (i)    (ii)

22. किस ग्रंथ में आर्त, जिज्ञासु, अर्थार्थी और ज्ञानी के रूप में व्यक्तियों के चार प्रकारों का उल्लेख किया गया है ?
(1)
रामायण       (2) ब्रह्मसूत्र
(3)
कठोपनिषद्  (4) भगवद्गीता

23.
ट्राइकुस्पिड वाल्व किसके बीच पाया जाता है?
(1)
बायें अलिन्द एवं बायें निलय
(2)
दायें अलिन्द एवं दायें निलय
(3)
दायें अलिन्द एवं फुफ्फुस धमनी
(4)
बायें अलिन्द एवं फुफ्फुस धमनी

24.
प्रोजेस्टेरान हार्मोन किस ग्रन्थि से स्नवित होता है ?
(1)
अण्डाशय से  (2) एड्रीनल ग्रन्थि से
(3)
गुर्दों से          (4) पैराथाइरायड ग्रन्थि से

25.
टी-3 हार्मोन किस अन्तः स्रावी ग्रन्थि से स्रवित होता है?
(1)
पिट्यूटरी (2) पीनियल (3) थाइरायड (4) थाइमस

Answer- 1- (3), 2- (1), 3- (2), 4- (3), 5- (3), 6- (2), 7- (4), 8- (1), 9- (3), 10- (1), 11- (1), 12- (4), 13- (3), 14- (2), 15- (1), 16- (1), 17- (1), 18- (2), 19- (2), 20- (2), 21- (4), 22- (4), 23- (2), 24- (1), 25- (3)

 

Set-3

नोट:- इस प्रश्नपत्र में (25) बहुसंकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्न अनिवार्य  

1. निम्नलिखित में से कौन संयोजी ऊतक का उदाहरण है?
(1) हृद् पेशी (2) अरेखित पेशी (3) रक्त (4) प्लीहा

2. 'सर्केडियन क्लॉक' मस्तिष्क के किस भाग में अवस्थित है?
(1) सेरिब्रम            (2) सेरिबेलम
(3) हाइपोथैलेमस   (4). मेडुला आब्लानाटा

3. प्रज्ञापराध में सम्मिलित नहीं है?
(1) धी भ्रंश             (2) मनोवृत्ति भ्रंश
(3) धृति भ्रंश          (4) स्मृति भ्रंश

4. मेटाबोलिक सिन्ड्रोम में क्या नहीं होता है ?  
(1) उच्चरक्तचाप      (2) उदरगत मोटापा
(3) डिसलिपिडीमिया (4) हाइपरथाइरॉयडिज़्म

5. तनाव निम्नलिखित में से किसके माध्यम से अनैच्छिक अंगों में अतिसक्रियता लाता है?  
(1) मेरूदण्ड तंत्रिकाओं का समूह  
(2) कपाल तंत्रिकाओं का समूह
(3) सिम्पेथेटिक तंत्रिकाएं            
(4) पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिकाएं

6. किसी छोटी योग कक्षा के लिए विद्यार्थियों के बैठने की सर्वाधिक उत्तम व्यवस्था निम्नलिखित में से कौन हो सकती है ?
(1) सीधी पंक्ति           (2) वृताकार रूप
(3) अर्द्ध-वृत्ताकार रूप  (4) द्वि-वृत्तीय रूप

7. किसी विद्यार्थी द्वारा किसी विशिष्ट योग अभ्यास को सीखना निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करता है?
(1) प्रशिक्षक की एकाग्रता पर           (2) प्रशिक्षक की शक्ति पर  
(3) प्रशिक्षक के स्पष्ट प्रशिक्षण पर  (4) प्रशिक्षक के आत्मविश्वास पर

8. प्रेक्षाध्यान ध्यान की ऐसी पद्धति है जिसमें अभ्यास किया जाता है?
(1) विचारों के प्रत्यक्षण का  
(2) एकाग्रता के प्रत्यक्षण का
(3) वस्तुओं के प्रत्यक्षण का
(4) स्वणों के प्रत्यक्षण का

9. भावातीत ध्यान का प्रतिपादन किसने किया था ?
(1) स्वामी रामदेव    (2) महर्षि दयानन्द
(3) स्वामी शिवानंद  (4) महर्षि महेश योगी

10. शिक्षण का उद्देश्य मुख्यतः  ...........  लाना है।
(1) वातावरण में बदलाव
(2) विषय में बदलाव
(3) विद्यार्थी में बदलाव
(4) शिक्षक में बदलाव

11. मूल्य शिक्षा प्रदान करने की सर्वाधिक विश्वसनीय विधि हो सकती है :
(1) पारम्परिक गुरुकुल शिक्षण        
(2) कक्षा कक्ष शिक्षण
(3) अभ्यास आधारित योग शिक्षण  
(4) सिद्धांत आधारित योग शिक्षण

12. हॉट फ्लैश, बाधित निद्रा तथा भावात्मक परिवर्तन किसके विशिष्ट लक्षण हैं?
(1) प्रि-मेन्सट्रअल सिन्ड्रोम  
(2) मीनोपॉज़ल सिन्ड्रोम
(3) मेटाबोलिक सिन्ड्रोम      
(4) नेफ्रोटिक सिन्ड्रोम

13. क्रिया योग में सम्मिलित हैं :
(a) स्वाध्याय      (b) तप  
(c) अविद्या       (d) ईश्वर प्राणिधान
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :

कूटः
(1) (c), (b) और (d) सही हैं।   (2) (b) (a) और (d) सही हैं।
(3) (a), (b) और (c) सही हैं।   (4) (b), (a) और (c) सही हैं।

14. जैन दर्शन तीन रत्नों का उपदेश देता है :
(a) सम्यक्ज्ञान   (b) सम्यक्चरित्र
(c) सम्यक्दर्शन  (d) सम्यक्वाक्
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :

कूटः
(1) (a) (b) और (c) सही हैं।  (2) (b)  (a) और (d) सही हैं।
(3) (c), (d) और (b) सही हैं।  (4) (d) (c) और (a) सही हैं।

15. कठोपनिषद्के अनुसार यमराज ने नचिकेता को क्या प्रलोभन दिए :
(a) शताधिक आयु के पुत्र और पौत्रादि
(b) गौ, हाथी, अश्वादि
(c) भूमण्डल का साम्राज्य
(d) आत्म ज्ञान
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :

कूटः
(1) (a), (b) और (c) सही हैं।    (2) (a), (b) और (d) सही हैं।
(3) (a), (c) और (d) सही हैं।    (4) (b), (c) और (d) सही हैं।

16. इंड़ा, पिंगला और सुषुम्ना नाड़ियों को क्रमश: किस रूप में जाना जाता है?
(a) सरस्वती
(b) गंगा
(c) यमुना
(d) कावेरी
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें

 कूटः
(1) (b), (c) और (a) सही हैं।  (2) (d), (b) और (a) सही हैं।
(3) (c), (d) और (b) सही हैं।  (4) (a), (b) और (d) सही हैं।

17. भगवद्गीता के अनुसार सात्विक आहार के गुण हैं :
(a) सुख और प्रीतिवर्धक
(b) उष्ण और लवणीय
(c) आयु और बुद्धिवर्धक
(d) चिन्ता और व्याधिकारी
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :

कूटः
(1) (c) और (d) सही हैं। (2) (a) और (d) सही हैं।
(3) (a) और (c) सही हैं। (4) (b) और (d) सही हैं।

18. योगसूत्र के अनुसार, अभ्यास की सिद्धि के लिए निम्नलिखित में से कौन-से आवश्यक है?
(a) भक्ति
(b) दीर्घकाल
(c) निरंतरता
(c) स्वाध्याय
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :

कूटः
(1) (b) और (c) सही हैं। (2) (a) और (b) सही हैं।
(3) (b) और (d) सही हैं। (4) (c) और (d) सही हैं।

19. सहभुव: के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौनसे सम्मिलित नहीं हैं?
(a) दौर्मनस्य
(b) श्वास
(c) स्त्यान
(d) अनवस्थितत्व
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें

कूटः
(1) (b) और (c) सही हैं। (2) (c) और (d) सही हैं।
(3) (a) और (c) सही हैं। (4) (b) और (d) सही हैं।

20. घेरण्ड संहिता के अनुसार, दन्त धौति के प्रकार हैं :  
(1) तीन  (2) चार  (3) पाँच  (4) छः

21. किस अनाज में सर्वाधिक रेशा पाया जाता है?
(1) चावल  (2) गेहूँ  (3) बाजरा  (4) रगी

22.  वात प्रकृति वाले व्यक्तियों के लिए आहार के कौनसे प्रकार लाभदायी नहीं हैं?
(a) शीत
(b) स्तिग्ध
(c) रुक्ष
(d) गुरु
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें :

कूटः
(1) (b) और (c) सही हैं। (2) (c) और (d) सही हैं।
(3) (a) और (c) सही हैं। (4) (b) और (d) सही हैं।

23. योग साधना में सफलता के लिए निम्नलिखित में से कौनसे उत्तरदायी हैं?
(a) प्रयास
(b) उत्साह
(c) साहस
(d) नियमाग्रह
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें : 

कूटः
(1) (b) और (c) सही हैं। (2) (c) और (d) सही हैं।
(3) (a) और (c) सही हैं। (4) (b) और (d) सही हैं।

24. हठ प्रदीपिका के अनुसार दस मुद्राओं में कौनसी सम्मिलित नहीं हैं?
(a) महाबन्ध
(b) महामुद्रा
(c) शाम्भवी मुद्रा
(d) अशिवनी मुद्रा
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें ;
कूटः
(1) (b) और (c) सही हैं। (2) (c) और (d) सही हैं।
(3) (a) और (c) सही हैं। (4) (b) और (d) सही हैं।।

25. हठ प्रदीपिका के अनुसार किसको निष्पादित कर व्यक्ति भूख, प्यास आदि से पीड़ित नहीं होता है?
(a) सीत्कारी प्राणायाम
(b) शीतली प्राणायाम
(c) विपरीतकरणी मुद्रा
(d) खेचरी मुद्रा
कूट के अनुसार सही संयोजन चुनें : 

कूटः
(1) (a) (b) और (c) सही हैं। (2) (a) (c) और (d) सही हैं।
(3) (b) (c) और (d) सही हैं।  (4) (a) (b) और (d) सही हैं।


 Answer- 1- (3), 2- (3), 3- (2), 4- (4), 5- (3), 6- (3), 7- (3), 8- (2), 9- (4), 10- (3), 11- (1), 12- (2), 13- (2), 14- (1), 15- (1), 16- (1), 17- (3), 18- (1), 19- (2), 20- (3), 21- (4), 22- (3), 23- (1), 24- (2), 25- (4)


Download PDF File




Comments

Popular posts from this blog

योगसूत्र के अनुसार ईश्वर का स्वरूप

 ईश्वर-  ईश्वर के बारे में कहा है- “ईश्वरः ईशनशील इच्छामात्रेण सकलजगदुद्धरणक्षम:। अर्थात जो सब कुछ अर्थात समस्त जगत को केवल इच्छा मात्र से ही उत्पन्न और नष्ट करने में सक्षम है, वह ईश्वर है। ईश्वर के सम्बन्ध में अनेक विद्वानों के अनेक मत हैं परन्तु आधार सभी का लगभग एक ही है। इसी श्रृंखला में यदि अध्ययन किया जाए तो शंकराचार्य , रामानुजाचार्य , मध्वाचार्य , निम्बार्काचार्य , वल्लभाचार्य तथा महर्षि दयानन्द के विचार विशिष्ट प्रतीत होते हैं।  विविध विद्वानों के अनुसार ईश्वर- क. शंकराचार्य जी-  आचार्य शंकर के मतानुसार ब्रह्म अंतिम सत्य है। परमार्थ और व्यवहार रूप में भेद है। परमार्थ रुप से ब्रह्म निर्गुण, निर्विशेष, निश्चल, नित्य, निर्विकार, असंग, अखण्ड, सजातीय -विजातीय -स्वगत भेद से रहित, कूटस्थ, एक, शुद्ध, चेतन, नित्यमुक्त, स्वयम्भू हैं। उपनिषद में भी ऐसा ही कहा गया है । श्रुतियों से ब्रह्म के निर्गुणत्व, निर्विशेषत्व तथा चैतन्य स्वरूप का प्रमाण मिलता है। माया के कारण भी ब्रह्म में द्वैत नहीं आता क्योंकि यह माया सत् और असत् से विलक्षण वस्तु है। ब्रह्म ही जगत का उपादान व न...

UGC NET YOGA Upanishads MCQs

1. "योगकुण्डलिनी उपनिषद" में कौन-सी चक्र प्रणाली का वर्णन किया गया है? A) त्रिचक्र प्रणाली B) पंचचक्र प्रणाली C) सप्तचक्र प्रणाली D) दशचक्र प्रणाली ANSWER= (C) सप्तचक्र प्रणाली Check Answer   2. "अमृतबिंदु उपनिषद" में किसका अधिक महत्व बताया गया है? A) आसन की साधना B) ज्ञान की साधना C) तपस्या की साधना D) प्राणायाम की साधना ANSWER= (B) ज्ञान की साधना Check Answer   3. "ध्यानबिंदु उपनिषद" के अनुसार ध्यान का मुख्य उद्देश्य क्या है? A) शारीरिक शक्ति बढ़ाना B) सांसारिक सुख प्राप्त करना C) मानसिक शांति प्राप्त करना D) आत्म-साक्षात्कार ANSWER= (D) आत्म-साक्षात्कार Check Answer   4. "योगतत्त्व उपनिषद" के अनुसार योगी को कौन-सा गुण धारण करना चाहिए? A) सत्य और संयम B) अहंकार C) क्रोध और द्वेष D) लोभ और मोह ...

आसन का अर्थ एवं परिभाषायें, आसनो के उद्देश्य

आसन का अर्थ आसन शब्द के अनेक अर्थ है जैसे  बैठने का ढंग, शरीर के अंगों की एक विशेष स्थिति, ठहर जाना, शत्रु के विरुद्ध किसी स्थान पर डटे रहना, हाथी के शरीर का अगला भाग, घोड़े का कन्धा, आसन अर्थात जिसके ऊपर बैठा जाता है। संस्कृत व्याकरंण के अनुसार आसन शब्द अस धातु से बना है जिसके दो अर्थ होते है। 1. बैठने का स्थान : जैसे दरी, मृग छाल, कालीन, चादर  2. शारीरिक स्थिति : अर्थात शरीर के अंगों की स्थिति  आसन की परिभाषा हम जिस स्थिति में रहते है वह आसन उसी नाम से जाना जाता है। जैसे मुर्गे की स्थिति को कुक्कुटासन, मयूर की स्थिति को मयूरासन। आसनों को विभिन्न ग्रन्थों में अलग अलग तरीके से परिभाषित किया है। महर्षि पतंजलि के अनुसार आसन की परिभाषा-   महर्षि पतंजलि ने योगसूत्र के साधन पाद में आसन को परिभाषित करते हुए कहा है। 'स्थिरसुखमासनम्' योगसूत्र 2/46  अर्थात स्थिरता पूर्वक रहकर जिसमें सुख की अनुभूति हो वह आसन है। उक्त परिभाषा का अगर विवेचन करे तो हम कह सकते है शरीर को बिना हिलाए, डुलाए अथवा चित्त में किसी प्रकार का उद्वेग हुए बिना चिरकाल तक निश्चल होकर एक ही स्थिति में सु...

स्वामी विवेकानन्द का जीवन परिचय

स्वामी विवेकानन्द का नाम भारतीय नवजागरण के आन्दोलनों के सूत्रधारों में प्रमुख रूप से लिया जाता है। उन्होंने केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक भारतीय आध्यात्मिकता एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने अपने गुरु से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर इसे आध्यात्मिक साधना के माध्यम से धर्म जगत में एक नया रूप प्रदान किया। उन्होंने लोगों को संदेश दिया और बताया कि मनुष्य संसार में सबसे ऊपर का प्राणी है। स्वामी विवेकानन्द ने विश्व बन्धुत्व व मानव सेवा को जन जन तक पहुँचा इसे मुक्ति का मार्ग बताया। स्वामी विवेकानन्द ने परमहंस के उस सिद्धान्त को सर्वत्र प्रचारित किया जिसमें कहा गया है ”'सर्वधर्म समन्वय'”। वेद का प्रथम सूत्र है “नर नारायण की सेवा” । समाज की उन्नति और कल्याण के लिए सबसे अधिक आवश्यक है कि देशवासी मनुष्य बनें वे हमेशा यह प्रार्थना करते थे कि "हे ईश्वर! मेरे देश के निवासियों को मनुष्य बनाओ। स्वामी विवेकानन्द के अनुसार ”शरीर और आत्मा मिलकर मनुष्य बनते हैं। शरीर तो आत्मा का मन्दिर है। सुन्दर मन्दिर में सुन्दर विग्रह के रहने पर 'सोने पर सुहागा' होता है।' इसलिए श...

100 YOGA MCQ with Answers for UGC NET Download pdf

YOGA MCQ in Hindi with Answers  Set-1 1. नीचे दिये गये दो कथनों   में से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) की संज्ञा दी गई है । नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए अभिकथन (A) : यौगिक विधियाँ अपनाकर रोगों का प्रबंधन योग चिकित्सा कहलाता है। तर्क (R) : योग चिकित्सा निवारात्मक , उपचारात्मक और पुनर्वासात्मक है। उपरोक्त दो कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है ? (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। (2) (A) और (R) दोनों सही हैं , लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (3) (A) सही है , लेकिन (R) गलत है। (4) (A) गलत है , लेकिन (R) सही है।

International yoga day | Yoga song

           अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग गीत “तन मन जीवन चलो संवारें योग मार्ग अपनाएँ, वैर भाव को त्याग सभी हम गीत मिलन के गायें। आनंदमय हो जीवन सबका योग यही सिखलाये हों तनाव भयमुक्त सभी जन दिव्य प्रेम सरसायें। यम और नियम हमारे सम्बल सुखमय जगत बनाएं, आसन प्राणायाम ध्यान से स्वास्थ्य शांति सब पाएं! ऊर्जावान बने सब साधक संशय सभी मिटायें विश्व एक परिवार योग कर स्वर्ग धरा पर लाएं।”

चित्त विक्षेप | योगान्तराय

चित्त विक्षेपों को ही योगान्तराय ' कहते है जो चित्त को विक्षिप्त करके उसकी एकाग्रता को नष्ट कर देते हैं उन्हें योगान्तराय अथवा योग के विध्न कहा जाता।  'योगस्य अन्तः मध्ये आयान्ति ते अन्तरायाः'।  ये योग के मध्य में आते हैं इसलिये इन्हें योगान्तराय कहा जाता है। विघ्नों से व्यथित होकर योग साधक साधना को बीच में ही छोड़कर चल देते हैं। विध्न आयें ही नहीं अथवा यदि आ जायें तो उनको सहने की शक्ति चित्त में आ जाये, ऐसी दया ईश्वर ही कर सकता है। यह तो सम्भव नहीं कि विध्न न आयें। “श्रेयांसि बहुविध्नानि' शुभकार्यों में विध्न आया ही करते हैं। उनसे टकराने का साहस योगसाधक में होना चाहिए। ईश्वर की अनुकम्पा से यह सम्भव होता है।  व्याधिस्त्यानसंशयप्रमादालस्याविरतिभ्रान्तिदर्शनालब्धभूमिकत्वानवस्थितत्वानि चित्तविक्षेपास्तेऽन्तरायाः (योगसूत्र - 1/30) योगसूत्र के अनुसार चित्त विक्षेपों  या अन्तरायों की संख्या नौ हैं- व्याधि, स्त्यान, संशय, प्रमाद, आलस्य, अविरति, भ्रान्तिदर्शन, अलब्धभूमिकत्व और अनवस्थितत्व। उक्त नौ अन्तराय ही चित्त को विक्षिप्त करते हैं। अतः ये योगविरोधी हैं इन्हें योग के मल...

केनोपनिषद

2. केन- (केनोपनिषद- Kenopanishad)  यह उपनिषद सामवेद के “तलकवार ब्राह्मण” के 9 वें अध्याय पर है। पहले मंत्र का पहला शब्द 'केनेषितं' यानि केन से शुरू है इसलिए केन उपनिषद कहा जाता है। इसे 'जैमिनी” व “ब्राह्मणो' उपनिषद्‌ भी कहते हैं।   केनोपनिषद उपनिषद चार खण्डों में विभाजित है। प्रथम व द्वितीय खंड में- गुरु शिष्य परंपरा द्वारा प्रेरक सत्ता के बारे में बताया गया है। तीसरे और चौथे खंड में- देवताओं में अभिमान व देवी ऊमा हेमवती द्वारा "ब्रह्म तत्व' ज्ञान का उल्लेख है। मनुष्य को ” श्रेय” मार्ग की ओर प्रेरित करना इस उपनिषद का लक्ष्य है। श्रेय (ब्रह्म) को तप, दम व कर्म से अनुभव किया जाता है। ब्रह्म को ज्ञान द्वारा जानने का प्रयत्न कर सकते हैं। अमरत्व की प्राप्ति ब्रह्म ज्ञान द्वारा होती है। मुख्य विषय- इन्द्रिया एवं अन्तःकरण, स्व और मानस, सत्य का अनुभव, यक्षोपाख्यान   अंतर्यामी शक्ति- सभी इन्द्रियों का मूल परमात्मा है। जो वाणी द्वारा प्रकाशित नहीं होता बल्कि जिससे वाणी का प्रकाश होता है वह ब्रंह्म है। जो आँखों से नहीं देखा जाता बल्कि जिससे आँखें देखती है वह ब्रह्म ...

Teaching Aptitude MCQ in hindi (Free Download) - Objective type Question Answer for UGC NET JRF SET Exam

Teaching Aptitude MCQ in Hindi (Part-4) 1. बालकों के व्यवहार परिवर्तन के लिए सर्वाधिक प्रभावकारी उपाय है- (1) पुरस्कार (2) शारीरिक दण्ड (3) मधुर परामर्श (4) घर से निष्कासन   2. कक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए सर्वाधिक प्रभावी उपाय है- (1) अनुशासनहीन छात्रों का निष्कासन कर देना चाहिए (2) शिक्षण कार्य यदि रोचक हो, तो अनुशासनहीनता स्वयं समाप्त हो जाएगी (3) अनुशासनहीन छात्रों को विशिष्ट सुविधाएँ प्रदान करके उन्हें प्रसन्‍न रखना चाहिए (4) अनुशासनहीन छात्रों के अभिभावकों को सूचित करना चाहिए   3. बालकों को परिश्रम करने के लिए प्रेरित करने का सर्वोत्तम उपाय है- (1) स्वयं परिश्रम किया जाए, जिसे देख करके बालक स्वत: प्रेरित होंगे (2) परिश्रम के महत्व पर व्याख्यान दिया जाए (3) परिश्रम द्वारा सफलता प्राप्त करने वालों के उदाहरण दिए जाएँ (4) परिश्रमी बालकों को पुरस्कार दिया जाए   4. बालकों में ईमानदारी का विकास किया जा सकता है यदि- (1) ईमानदारी के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला ; जाए (2) ईमानदार व्यक्तियों की सफलता के उदाहरण दिए जाएँ (3) ...

Communication MCQs for UGC NET Paper-1 (Set-2)

  1. संचार में "नॉइज़" का मुख्य प्रभाव क्या होता है? A) सूचना की स्पष्टता बढ़ाता है B) संदेश की गुणवत्ता को घटाता है C) संदेश को गुप्त करता है D) संचार प्रक्रिया को तेज करता है ANSWER= (B) संदेश की गुणवत्ता को घटाता है Check Answer   2. "समूह संचार" का प्रमुख लाभ क्या है? A) सूचनाओं का तीव्र प्रसार B) अधिक गोपनीयता C) धीमी प्रतिक्रिया D) सीमित दर्शक ANSWER= (A) सूचनाओं का तीव्र प्रसार Check Answer   3. ‘साइबर संचार’ का मुख्य माध्यम कौन सा है? A) पत्र B) ईमेल C) टेलीफोन D) टेलीविजन ANSWER= (B) ईमेल Check Answer   4. ‘संचार में प्रतिक्रिया’ (Feedback) का उद्देश्य क्या होता है? A) संदेश की पुष्टि करना B) संदेश को बदलना C) सूचना को रोकना D) संदेश को संपादित करना ANSWER= (A) संदेश की पुष्टि करना Check Answer   5. ‘क्रॉस-कल्चरल कम्युनिकेशन’ का मुख्य उद्देश्य क्या होता है? A) केवल स्...