Skip to main content

योग की परिभाषा

भारतीय चिन्तन पद्धति व दर्शन में योग विद्या का स्थान सर्वोपरि एवं अति' महत्वपूर्ण तथा विशिष्ट रहा है। भारतीय ग्रन्थो मे अनेक स्थानो पर योग विद्या से सम्बन्धित ज्ञान भरा पडा है। वेदों उपनिषदों, पुराणों, गीता आदि प्राचीन व प्रामाणिक ग्रन्थो मे योग शब्द वर्णित है। योग की विविध परिभाषाऐँ इस प्रकार है। 

वेदों के अनुसार योग की परिभाषा-

वेदो का वास्तविक उद्देश्य ज्ञान प्राप्त करना तथा आध्यात्मिक उन्नति करना है। योग को स्पष्ट करते हुए ऋग्वेद में कहा है।

यस्मादृते न सिध्यति यज्ञो विपश्चितश्चन्।

स धीनां योगमिनवति योगमिन्वतिः।। (ऋत्ववेद 1/18/7)  

अर्थात विद्वानो का कोई भी कर्म बिना योग के पूर्ण अर्थात सिध्द नहीं होता ।

सद्वा नो योग आ भुवत् स राये स पुरंध्याम् गमद् वाजेगिरा स न: । । ऋ०1/5/3 साम० 3०/2/10, अथर्ववेद 20/29/9  

अर्थात वह अद्वितीय सर्वशक्तिमान अखण्ड आनन्द परिपूर्ण सत्य सनातन परमतत्व हमारी समाधि की स्थिति मे दर्शन देने के निमित्त अभिमुख हो।

योगे योगे तवस्तरं वाजे वाजे हवामहे। सखाय इन्द्र भूतये। । शुक्ल यजु० 11/14   

अर्थात हम सखा (साधक) प्रत्येक योग अर्थात समाधि की प्राप्ति के लिए तथा हर परेशानी मे परम ऐश्वर्यवान इन्द्र का आह्वान करते है।  

वेदों मे हठयोग के अंगो का वर्णन भी मिलता है।  

अष्टचक्र नवद्वारा देवानां पूरयोधया तस्यां हिरण्यमय: कोश: स्वर्गो ज्योतिषावृतः  अर्थवेद 10/1 / 31  

अर्थात आठ चक्रो, नव द्वारों से युक्त हमारा यह शरीर वास्तव मे देवनगरी है। इसमे हिरण्यमय कोश है जो ज्योति व असीम आन्नद से युक्त है। वास्तव मे यह असीम आन्नन्द की प्राप्ति योग से ही सम्भव है। संक्षेप मे कहें तो योग का वर्णन वेदों मे बिखरा पडा हुआ है आत्मकल्याण ही इसका प्रतिपाद्य विषय है ।

उपनिषदों में योग

उपनिषद जिन्हें वेदांत भी कहा जाता है इनकी संख्या 1०8 बताई गई है। अनेकानेक उपनिदों के अनुसार योग की परिभाषा इस प्रकार है।

योगशिखोपनिषद के अनुसार-

यो पान प्राणयोरऐक्यं स्थरजो रेतसोस्तथा।

सूर्य चन्द्रमसोर्योगाद् जीवात्म परत्मात्मनो।।

 एवं तु द्वन्द्व जातस्य संयोगों योग उच्चते।।


अर्थात, प्राण और अपान की एकता सतरज रुपी कुण्डलिनी की शक्ति और स्वरेत रुपी आत्मतत्व का मिलन, सूर्य स्वर व चन्द्रस्वर का मिलन एवं जीवात्मा व परमात्मा का मिलन योग है।

योग शिखोपनिषद में कहा गया है-

मंत्रो लयो हठो राजयोगान्ता भूमिका: क्रमात्!  

एक एव चतुधाडय महायोगाउभिधीयते।


अर्थात, मंत्रयोग, लययोग, हठयोग और राजयोग ये चारो जो यथाक्रम चार भूमिकाएं हैँ। चारों मिलकर यह एक ही चतुर्विध योग है। जिसे महायोग कहते है।

श्वेताश्वतर उपनिषद के अनुसार योग की परिभाषा-

न तस्य रोगो न जरा न मृत्यु प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्। । (2 / 2 2 )

अर्थात, योग की अग्नि से बना हुआ शरीर जिसे प्राप्त होता है उसे कोई रोग नहीं होता है न उसे बुढापा आता है और मृत्यु भी नहीं होती है।

अमृतनादोपनिषद के अनुसार योग की परिभाषा-

प्रत्याहारस्तथा ध्यानं प्राणायामौन्थ धारणा।  

तर्करचैव समाधिश्व षडंगोयोग उच्यते। ।
 

अर्थात, प्रत्याहार, ध्यान, प्राणायाम, धारणा, तर्क और समाधि यह षडंण योग कहलाता है। अन्य एक उपनिषद में आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और ससाधि योग के छ: अंग बताये गए हैं।  

श्वेताश्वतर उपनिषद योग के फलों को स्पष्ट कर कहता है।

लधूत्वसारोरयं मलोलुपत्वं वर्ण प्रसादं स्वर सौष्ठवं च।

गन्धा: शुभो मूत्रपुरीषमल्यं योग प्रवृत्रिं प्रथमा वदन्ति। । (2/13)  

अर्थात, योग सिद्ध हो जाने पर शरीर हल्का हो जाता है। शरीर निरोगी हो जाता है, विषयों के प्रति राग नहीं रहता। नेत्रों को आकर्षित काने वाली शरीर को कांति प्राप्ति हो जाती है। अर्थात योगी का शरीर आकर्षक हो जाता हैँ। उसका स्वर मधुर हो जाता है, शरीर से दिव्य गंध आती है। शरीर मे मलमूत्र की कमी हो जाती हैं।  

कठोपनिषद के अनुसार योग की परिभाषा-

मैत्रायण्युपनिषद् में कहा गया है

एकत्वं प्राणमनसोरिन्द्रियाणां तथैव च।

सर्वभाव परित्यागो योग इत्यभिधीयते । । 6/ 25  


अर्थात प्राण, मन व इन्दियों का एक हो जाना, एकाग्रावस्था को प्राप्त कर लेना, बाह्य विषयों से विमुख होकर इन्द्रियों का मन में और मन का आत्मा मे लग जाना, प्राण का निश्चल हो जाना योग है।

योगशिखोपनिषद के अनुसार योग की परिभाषा-

योऴपानप्राणयोरैक्यं स्थरजोरेतसोस्तथा।  

सूर्याचन्द्रमसोर्योगोद् जीवात्मपरमात्मनोः।  

एवं तु द्वन्द्व जातस्य संयोगो योग उच्यते। । 1/68-69  


अर्थात् अपान और प्राण की एकता कर लेना, स्वरज रूपी महाशक्ति कुण्डलिनी को स्वरेत रूपी आत्मतत्व के साथ संयुक्त करना, सूर्यं अर्थात् पिंगला और चन्द्र अर्थात् इंडा स्वर का संयोग करना तथा परमात्मा से जीवात्मा का मिलन योग है।

पुराणों के अनुसार योग की परिभाषा-

पुराणों की संरव्या 18 बताई गयी है; अनेकोनक पुराणों में योग के संकेत मिलते है।

अग्निपुराण के अनुसार-


ब्रहमप्रकाशकं ज्ञानं योगस्थ त्रैचिन्तता।

चित्तवृतिनिरोधश्च: जीवब्रहात्मनोः पर: । । अग्निपुराण 183।1- 2


अर्थात ब्रहम में चित्त  की एकाग्रता ही योग है।  

नारद पुराण के अनुसार -

नारद पुराण मे अष्टांग योग का वर्णन मिलता है। योग सूत्र में यम के 5 भेद है पर नारद पुराण मे क्रमश: (अहिंसा,सत्य,अस्तेय,ब्रहमचर्यं,अपरिग्रह, अक्रोधा अनुसूया) 7 भेद यमो के बताये है।

मत्स्य पुराण के अनुसार:  

मत्स्य पुराण का कर्मयोग मुख्य प्रतिपाद्य विषय है कहा गया है कि कर्मयोग से ही परमपद (समाधि) की सिद्धि होती है।


ब्रहम पुराण के अनुसार-

ब्रहम पुराण मे बताया गया है कि शीत व उष्णता मे कभी भी योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए। जलाशय के समीप जीर्ण घर में, चौराहो पर, सरीसृपो के निकट तथा श्मशान में योग की साधना नहीं करनी चाहिए।

स्कन्ध पुराण के अनुसार-
 

स्कन्ध पुराण मे क्रिया योग का विस्तृत वर्णत किया है। वासुदेव भगवान (विष्णु) का पूजन क्रिया योग बताया गया है।

लिंग पुराण के अनुसार

योगो निरोधों वृत्तेषु चित्सस्य द्विजसताय: ।

अर्थात् चित्त की वृत्तियों के निरोध को ही योग कहा जाता है।

योगसूत्र के अनुसार योग की परिभाषा-

योगसूत्र जो महर्षि पतंजलि ने प्रतिपादित किया है इसमें चार पाद है। समाधिपाद, साधनापाद, विभूतिपाद तथा कैवल्यपाद

'योगश्चित्तवृतिनिरोधः’ यो.सू. 1/2

अर्थात् चित्त की वृत्तियों का निरोध करना ही योग है। चित्त का तात्पर्य, अन्तःकरण से है। बाह्यकरण ज्ञानेन्द्रियां जब विषयों का ग्रहण करती हैं, मन उस ज्ञान को आत्मा तक पहुँचाता है। आत्मा साक्षी भाव से देखता है। बुद्धि व अहंकार विषय का निश्चय करके उसमें कर्तव्य भाव लाते हैं। इस सम्पूर्ण क्रिया से चित्त में जो प्रतिबिम्ब बनता है, वहीँ वृति कहलाता है। यह चित्त का परिणाम है। चित्त दर्पण के समान है। अत: विषय उसमें आकर प्रतिबिम्बित होता है अर्थात् चित्त विषयाकार हो जाता है। इस चित्त को विषयाकार होने से रोकना ही योग हैं। योग के अर्थ को और अघिक स्पष्ट करते हुए महर्षि पतंजलि ने आगे कहा है-

 'तदा द्रष्टुःस्वरुपेऴवस्थानम्। - 1/3

अर्थात् योग की स्थिति में साधक (पुरुष) की चित्तवृत्ति निरुद्धकाल में कैवल्य अवस्था की भाँति चेतनमात्र (शुध्द परमात्म) स्वरूप मे स्थित होती है। इसीलिए यहाँ महर्षि पतंजलि ने योग को दो प्रकार से बताया है

1. समप्रज्ञात योग

2. असमप्रज्ञात योग

समप्रज्ञात योग में तमोगुण गौण रुप में नाम मात्र रहता है। तथा पुरुष के चित्त में विवेक-ख्याति का अभ्यास रहता है। असमप्रज्ञात योग मे सत्व चित्त में बाहर से तीनो गुणों का परिणाम होना बन्द हो जाता है तथा पुरुष शुध्द कैवल्य परमात्मस्वरुप में अवस्थित हो जाता है।

श्रीमद भगवत गीता के अनुसार योग की परिभाषा-

गीता में योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को बताते है-

योगस्थ: कुरु कर्माणि संगत्यक्त्वा धनंजयः।

सिद्धयसिध्दयो समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते। । 2/48


अर्थात है धंनजय तू आसक्ति को त्यागकर समत्व भाव से कर्म कर। सिद्धी और असिद्धी में समता बुद्धि से कार्य करना ही योग है। सुख दुख, जय पराजय, हानि लाभ, शीतोष्ण आदि द्वन्दों मे एकरस रहना योग है।

बुद्धीयुक्तो जहातीह उभे सुकृत दुष्कृते।  

तस्माध्योगाय युजस्व योग: कर्मसुकौशलम् ।। 2/50


अर्थात कर्मो मे कुशलता ही योग है। कर्म इस कुशलता से किया जाए कि कर्म बन्धन न कर सके। अर्थात अनासक्त भाव (निष्काम भाव) से  कर्म करना ही योग है। क्योकि अनासक्त भाव से किया गया कर्म संस्कार उत्पन्न न करने के कारण भावी जन्मादि का कारण नहीं बनता। कर्मों मे कुशलता का अर्थ फल की इच्छा न' रखते हुए कर्म को करना ही कर्मयोग है।

योग वाशिष्ठ के अनुसार योग की परिभाषा-

योग वाशिष्ठ नामक ग्रन्थ की रचना महर्षि वाशिष्ठ ने की है तथा इस ग्रन्थ से महर्षि वाशिष्ठ ने श्रीरामचन्द्र जी को योग की आध्यात्मिक विधाओं को सरलता से समझाया है। योगवाशिष्ठ को महारामायण भी कहा जाता है। योग वाशिष्ठ कहता है कि संसार सागर से पार होने की युक्ति का नाम योग है।

जैन दर्शन के अनुसार योग की परिभाषा-

योग की परिभाषा बताते हुए जैन आचार्य यज्ञोविजय अपने महत्वपूर्ण ग्रन्थ द्वात्रिशिका में कहते है-

“मौक्षेण योजनादेव योगो इत्र निरूध्यते"  (10- 1)

अर्थात योग के जिन जिन साधनो से आत्म तत्व की शुद्धि होती है, वहीँ साधन योग है। योग साधना के लिए जैन मत में महाव्रतो की बात कही गयी है जो क्रमश: अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य तथा अपरिग्रह है। इनमे भी अहिंसा को बल दिया गया है। ये पांचो महाव्रत योग के महत्वपूर्ण भाग अष्टांग योग के यम है। इनके अतिरिक्त जैन आचार्यों ने 10 धर्मो का पालन बताया है।  1. क्षमा 2. मृदुला 3. सरलता 4. शौच 5. सत्य 6. सयंम 7. त्याग 8. उदासिन्य 9. ब्रह्मचर्य 10. अहिंसा।    

उपरोक्स तथ्यों से स्पष्ट है कि योग का वर्णन कही न कही जैन दर्शन में मिलता है।

बौद्ध दर्शन के अनुसार योग की परिभाषा-

बौद्ध दर्शन को नास्तिक दर्शन माना जाता है परन्तु बौद्ध दर्शन में निर्वाण प्राप्ति की चर्चा की गयी है और इस निर्वाण प्राप्ति के लिए कुछ उपाय बौद्ध आचार्यो ने बताये हैं। निर्वाण. समाधि का ही पर्यायवाची शब्द है। योग मे जिसे हम समाधि कहते है महर्षि पंतजलि से उसे कैवल्य कहा, जैन मुनियो ने मुक्ति कहा, सनातन धर्म मे मोक्ष। नाम अनेक है पर अर्थ एक ही स्पष्ट होता है कि इस निर्वाण (समाधि) की प्राप्ति करना ही योग है। बौद्ध दर्शन में निर्वाण प्राप्ति के 8 मार्ग बताये गये है।

1. सम्यक दृष्टि- हमारी चार आर्य सत्यो, दुखों, दुख का कारण, दुःख नाश व दुःख नाश के लिए सम्यक दृष्टि रहे।

2. सम्यक संकल्प-अनात्म पदार्थों को त्यागने के लिए संकल्प लें।

3. सम्यक वाक - अच्छा बोले, अनुचित वचनो का त्याग करें।

4. सम्यक कर्म- सम्यक कर्म का अर्थ है अच्छे कर्म करे जिसमे पूरा कर्मयोग आता है।

5. सम्यक आजीव - न्यायपूर्वक धर्मानुसार अपनी आजीविका चलाये।

6. सम्यक व्यायाम- अर्थात बुराइयो को नष्ट कर अच्छे कर्मो के लिए प्रयत्नशील रहना सम्यक व्यायाम है।

7. सम्यक स्मृति- काम, क्रोध, मोह, लोभ से सम्बन्धित अनात्म वस्तुओं का स्मरण न करे । .

8. सम्यक समाधि- समाधि अर्थात मन को वश मे कर चित्त को आत्मकल्याण के लिए एकाग्र करें।

इस प्रकार हम देखते है कि बौद्ध दर्शन की समानता योग के महत्वपूर्ण ग्रन्थ योग दर्शन से मिलती है। योग दर्शन का प्रतिपाद्ध विषय कैवल्य (समाधि) की प्राप्ति है जिसे बौद्ध आचार्य निर्वाण कहते है।

योग की अन्य परिभाषा-

1. महर्षि व्यास के अनुसार- योग: समाधि:।  महर्षि व्यास ने योग को समाधि बतलाया है।

2. श्रीगुरूग्रंथ साहिब के अनुसार- निष्काम कर्म करने मे सच्चे धर्म का पालन, यही वास्तविक योग है। परमात्मा की शाश्वत और अखण्ड ज्योति के साथ अपनी ज्योति को मिला देना ही वास्तविक योग है।

3. महर्षि याज्ञवल्क्य के अनुसार- जीवात्मा व परमात्मा के संयोग की अवस्था का नाम योग है।

4. श्री रामशर्मा आचार्य के अनुसार- जीवन जीने की कला ही योग है ।

5. शंकराचार्य जी के अनुसार-  ब्रह्मा को सत्य मानते हुए और इस संसार

के प्रति मिथ्या दृष्टि रखना ही योग है कहा गया है-

"ब्रहमसत्यं जगत्मिथ्या"

योग का उद्देश्य | योग का महत्व

आसन का अर्थ एवं परिभाषायें, आसनो के उद्देश्य

प्राणायाम का अर्थ एवं परिभाषायें, प्राणायामों का वर्गीकरण


Comments

Popular posts from this blog

UGC NET Paper 1 Syllabus 2024

 UGC NET Paper 1 General Paper on Teaching, Research Aptitude, Communication, Mathematical Reasoning and Logical Reasoning, Information and Communication Technology, People, Development and Environment and Higher Education System. UGC NET paper 1 consists of fifty (50) objective type question of Two (2) marks each. Time Allowed: 1 hour The main objective of this paper is to assess the teaching and research abilities of the candidates. Candidates are expected to possess and exhibit cognitive abilities, which include comprehension, analysis, evaluation, understanding the structure of arguments, deductive and inductive reasoning. The candidates are also expected to have a general awareness about teaching and learning processes in the higher education system. Further, they should be aware of interaction between people, the environment, natural resources and their impact on the quality of life. UGC NET Paper 1:- The details of syllabus are as follows: 1. Teaching Aptitude * Teaching: Co...

कठोपनिषद (Kathopanishad) का परिचय

 कठोपनिषद प्रमुख उपनिषदों में से एक है और यह कृष्ण यजुर्वेद से संबद्ध है। इसे भारतीय दर्शन, विशेष रूप से अद्वैत वेदांत और सांख्य दर्शन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस उपनिषद में आत्मा, मृत्यु, मोक्ष और ब्रह्म की गूढ़ व्याख्या की गई है। कठोपनिषद का मुख्य कथानक नचिकेता और यमराज के संवाद पर आधारित है, जिसमें नचिकेता आत्मज्ञान और ब्रह्मविद्या के रहस्यों को जानने के लिए यमराज से गहन प्रश्न पूछते हैं।  कठोपनिषद को दो अध्यायों में विभाजित किया गया है, और प्रत्येक अध्याय में तीन-तीन वल्ली (खंड) होते हैं। इसका मूल विषय आत्मा और परमात्मा का स्वरूप है, जो नचिकेता और यमराज के संवाद के माध्यम से समझाया गया है। यम-नचिकेता संवाद  इस उपनिषद की कथा एक ऋषि वाजश्रवस के पुत्र नचिकेता से प्रारंभ होती है, जिसे उसके पिता ने यज्ञ के दौरान क्रोधित होकर यमराज को दान कर दिया। नचिकेता मृत्यु के देवता यमराज के पास पहुंचता है और उनसे तीन वरदान मांगता है। पहला वरदान: अपने पिता की शांति और प्रेम प्राप्त करना। दूसरा वरदान: स्वर्गलोक प्राप्त करने की विधि का ज्ञान। तीसरा वरदान: मृत्यु के ...

UGC NET YOGA Upanishads MCQs

1. "योगकुण्डलिनी उपनिषद" में कौन-सी चक्र प्रणाली का वर्णन किया गया है? A) त्रिचक्र प्रणाली B) पंचचक्र प्रणाली C) सप्तचक्र प्रणाली D) दशचक्र प्रणाली ANSWER= (C) सप्तचक्र प्रणाली Check Answer   2. "अमृतबिंदु उपनिषद" में किसका अधिक महत्व बताया गया है? A) आसन की साधना B) ज्ञान की साधना C) तपस्या की साधना D) प्राणायाम की साधना ANSWER= (B) ज्ञान की साधना Check Answer   3. "ध्यानबिंदु उपनिषद" के अनुसार ध्यान का मुख्य उद्देश्य क्या है? A) शारीरिक शक्ति बढ़ाना B) सांसारिक सुख प्राप्त करना C) मानसिक शांति प्राप्त करना D) आत्म-साक्षात्कार ANSWER= (D) आत्म-साक्षात्कार Check Answer   4. "योगतत्त्व उपनिषद" के अनुसार योगी को कौन-सा गुण धारण करना चाहिए? A) सत्य और संयम B) अहंकार C) क्रोध और द्वेष D) लोभ और मोह ...

योग का उद्देश्य | योग का महत्व

योग का उद्देश्य सभी भारतीय दर्शनो के मुख्य प्रतिपाद्य विषय के रूप में हेय, हेयहेतु, हान तथा हानोपाय इस चतुर्व्यूहवाद का ही वर्णन किया गया है। योगदर्शन का भी यही अभिमत है। अत: अन्य दर्शनो की भांति योगदर्शन का भी मुख्य उदेश्य दुःख निवृति ही है। पतंजलि अपने योगसूत्र के आरम्भ मे ही योग की पूर्णता की अवस्था का वर्णन करते हुए कहते हैं 'तदा द्रष्टुःस्वरूपेऴवस्थानम् अर्थात योग सिद्ध हो जाने पर द्रष्टा (आत्मा) अपने शुद्ध स्वरूप मे स्थित हो जाता है। यह स्थिति दुःखो की सम्पूर्ण निवृत्ति के उपरान्त ही प्राप्त होती है। दुःखो का कारण चित्त की विभिन्न वृतियां ही हैं, जिनके कारण चित्त अस्वाभाविक अवस्था मे बना रहता है तथा यथार्थ स्वरूप का ज्ञान कराने में असमर्थ रहता है। चित्तवृतियों के मूल में अविद्यादि क्लेश उपस्थित्त होते हैं, जिसके फलस्वरूप चित्त मे विभिन्न वृत्तियां बनी रहती हैं। इनके निवारण के उयायों के रूप में पतंजलि अभ्यास वैराग्य, ईश्वर प्रणिधान, क्रियायोग तथा अष्टांग योग का मुख्य रूप से वर्णत करते हैं। क्रियायोग का फल बताते हुए महर्षि पतंजलि कहते हैं ' समाधि भावनार्थः क्लेशतनूकरणार्थश्...

ICT MCQs for UGC NET Paper-1 (Set-2)

  1. भारत सरकार की डिजिटल भुगतान पहल का नाम क्या है? A) Paytm B) Google Pay C) PhonePe D) UPI ANSWER= (D) UPI Check Answer   2. HTTPS में "S" का अर्थ क्या होता है? A) Server B) Secure C) System D) Speed ANSWER= (B) Secure Check Answer   3. ब्लूटूथ का उपयोग मुख्य रूप से किसके लिए किया जाता है? A) वॉयस कॉलिंग B) फाइल ट्रांसफर C) वायरलेस डेटा संचार D) उपरोक्त सभी ANSWER= (D) उपरोक्त सभी Check Answer   4. क्लाउड कंप्यूटिंग का मुख्य लाभ क्या है? A) डेटा सुरक्षा B) डेटा का ऑनलाइन संग्रहण C) लागत में कमी D) उपरोक्त सभी ANSWER= (D) उपरोक्त सभी Check Answer   5. किस सॉफ्टवेयर का उपयोग मल्टीमीडिया प्रस्तुति के लिए किया जाता है? A) MS Word B) MS PowerPoint C) MS Excel D) MS Access ANSWER= (B) MS PowerPoint Check Answer   6. USB का पूरा न...

स्वामी कुवल्यानन्द का जीवन परिचय

स्वामी कुवल्यानन्द जी की जीवनी -  स्वामी कुवल्यानन्द जी का जन्म 30 अगस्त, 1883 को गुजरात के डमोई गांव में हुआ था। यह वह समय था जब भारतवर्ष में देशभक्ति की भावना व क्रान्ति का बिगुल बज रहा था, स्वामी कुवल्यानन्द जी को बचपन में जगन्नाथ गणेंश कहकर पुकारा जाता था। बचपन से ही स्वामी कुवलयानन्द का जीवन कठिन परिस्थितियों से भरा रहा। स्वामी जी अपने विद्यार्थी जीवन में एक मेधावी व कुशाग्र बुद्धि वाले छात्र के रूप में जाने जाते थे। विद्यार्थी जीवन से ही ये देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से अत्यन्त प्रभावित थे। इसी कारण वे लोकमान्य तिलक तथा श्री अरविन्द जैसी महान विभूतियों से प्रभावित रहे। एक बार तो विद्यार्थी जीवन छोड़ वे स्वतन्त्रता आन्दोलन में ही कूद पड़े लेकिन सहयोगियों और शुभचिन्तकों के समझाने पर पुनः अपनी शिक्षा जारी रखी। 1903 में उन्होंने मैट्रिक परीक्षा पास कर संस्कृत छात्रवृत्ति भी प्राप्त की। 1907 से 1910 के मध्य स्वामी जी ने शारीरिक शिक्षा के विषय का गहन अध्ययन किया और इस विषय के भारतीय पहलु को भी जाना। 1919 में मालसर के परमहंस माधवदास जी महाराज के संपर्क में आये, जिनसे स्वामी जी ने ...

स्वामी विवेकानन्द का जीवन परिचय

स्वामी विवेकानन्द का नाम भारतीय नवजागरण के आन्दोलनों के सूत्रधारों में प्रमुख रूप से लिया जाता है। उन्होंने केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक भारतीय आध्यात्मिकता एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने अपने गुरु से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर इसे आध्यात्मिक साधना के माध्यम से धर्म जगत में एक नया रूप प्रदान किया। उन्होंने लोगों को संदेश दिया और बताया कि मनुष्य संसार में सबसे ऊपर का प्राणी है। स्वामी विवेकानन्द ने विश्व बन्धुत्व व मानव सेवा को जन जन तक पहुँचा इसे मुक्ति का मार्ग बताया। स्वामी विवेकानन्द ने परमहंस के उस सिद्धान्त को सर्वत्र प्रचारित किया जिसमें कहा गया है ”'सर्वधर्म समन्वय'”। वेद का प्रथम सूत्र है “नर नारायण की सेवा” । समाज की उन्नति और कल्याण के लिए सबसे अधिक आवश्यक है कि देशवासी मनुष्य बनें वे हमेशा यह प्रार्थना करते थे कि "हे ईश्वर! मेरे देश के निवासियों को मनुष्य बनाओ। स्वामी विवेकानन्द के अनुसार ”शरीर और आत्मा मिलकर मनुष्य बनते हैं। शरीर तो आत्मा का मन्दिर है। सुन्दर मन्दिर में सुन्दर विग्रह के रहने पर 'सोने पर सुहागा' होता है।' इसलिए श...

वायु तत्व का मानव शरीर पर प्रभाव व महत्व

पंचतत्वों का मानव शरीर पर प्रभाव व महत्व 1. आकाश तत्व का मानव शरीर पर प्रभाव व महत्व 2. वायु तत्व का मानव शरीर पर प्रभाव व महत्व-   Effect and importance of air element on human body- पंच महाभूतों में आकाश तत्व के बाद वायु का स्थान है आकाश तत्व की प्राप्ति होते ही वायु तत्व स्वयं उत्पन्न हो जाता है। यह अन्य तत्वों की उत्पत्ति करने वाला भी है। वायु तत्व के बाद अग्नि, जल और पृथ्वी तत्व उत्पन्न होते हैं और विपरीत क्रम से यह तत्व वापस वायु में ही मिलकर लुप्त हो जाते हैं। वैसे तो मनुष्य के जीवन में पांचों तत्व महत्वपूर्ण हैं परन्तु वायु तत्व अपने आप में महत्वपूर्ण तत्व है क्योंकि अन्न, जल, धूप के बिना मनुष्य कुछ दिन जीवित रह सकता है पर वायु के अभाव में कुछ क्षण में ही दम घुटने लगता है। अतः यह कहा जा सकता है कि वायु ही ज़ीवन है। वायु तत्व हमें जीवन, शक्ति एवं स्फूर्ति प्रदान करता है। इसलिए वायु का पूर्ण लाभ उठाने के लिए उसके शुद्ध रूप को ग्रहण करना जरूर हो जाता है परन्तु आजकल के दूषित वातावरण में यह बहुत ही कठिन है। आये दिन अनेकों प्रकार के रोग और विशेष कर कैंसर आदि रोगो से लोग तीव्र गत...

योग का अर्थ

  योग की अवधारणा ( concept of yoga ) योग एक गूढ एवं जटिल शब्द है। संस्कृत व्याकरण का अगर अवलोकन करे तो योग शब्द युज् समाधौ धातु से बना है। पाणिनी के अनुसार तीन युज धातु है। युज् समाधौ युज का अर्थ है जुडना, अर्थात समाधि की प्राप्ति के लिए जो भी साधनायें बताई गयी है साधक उन साधनाओं की ओर जुडे चूँकि योग बडा व्यापक शब्द है यह स्पष्ट है। योग की अनेकोनेक साधनाओं की चर्चा प्राचीनतम आर्ष ग्रंथो मे मिलती है। जो भी साधनायें समाधि की सिद्धि करें साधक उन्ही साधनाओं को आत्मसात करें यह योग का पहला अर्थ है। युजिर योगे   युज धातु का अर्थ है,जोडना, मिलाना, मेल करना। सृष्टि की समस्त वस्तुए  जुड कर ही बनी हैं जितने भी भौतिक पदार्थ हमें दिखाईं देते है वे सब जुइकर (योग) के प्रतिफल है। गणितशास्त्र का अध्ययन करे तो पूरी गिनती जुडकर ही होती है जैसे 1+1 = 2, 2+ 3 = 5 । अगर हम रसायन शास्त्र का अध्ययन करे तो पानी का सूत्र है H2O अर्थात 2 अणु हाइड्रोजन व एक अणु आक्सीजन के मिलकर जल (H2O) बनाती है यह योग का प्रतिफल है।   युज संयमने युज धातु का अर्थ स्पष्ट है  युज अर्थात जुडना संयम अर्थात मन ...

कुण्डलिनी जागरण के उपाय

  कुण्डलिनी शक्ति के बारे में यह तो निश्चित ही है कि इस कुण्डलिनी शक्ति के द्वारा मनुष्य की चेतना स्तर ऊँचा उठाया जा सकता है, साधक अपनी प्रतिभा को इतना विकसित कर सकता है कि अपने प्राकृतिक स्वभाव से निकटतम सम्बन्ध स्थापित कर वैश्विक चेतना से एकाकार हो सकता है।  तत्र के अनुसार कुण्डलिनी को कई तरह के उपायों द्वारा जाग्रत किया जा सकता है एक उपाय को छोड़कर, क्योंकि वह है जन्म से यदि किसी की कुण्डलिनी जाग्रत हो। कुण्डलिनी जागरण के उपायों का वर्णन इस प्रकार है। 1. जन्मजात कुण्डलिनी जागरण- आत्मज्ञान सम्पन्न माता पिता के घर में ऐसी सन्तान हो सकती है जिसकी कुण्डलिनी जन्म से ही जाग्रत हो। अगर शिशु का जन्म आंशिक जाग्रति के साथ हो तो उसे संत कहा जाता है। परन्तु कुण्डलिनी के पूर्ण जाग्रति होने पर उसे अवतार या भगवान के पुत्र के रुप में जाना जाता है। जिस बच्चे के जन्म से कुण्डलिनी जाग्रत होती है, उसके विचार उच्च तथा स्पष्ट दृष्टिकोण वाले होते है, यह जीवन के प्रति पूर्णरूप से अनासक्त भाव वाला होता है, उसका दृष्टिकोण असामान्य होता है। योगाभ्यास के द्वारा मानव अपने जीवन के स्तर को उच्च कर सकता ह...