Skip to main content

घेरण्ड संहिता का सामान्य परिचय

 घेरण्ड संहिता

महर्षि घेरण्ड और राजा चण्डिकापालि के संवाद रूप में रचित घेरण्ड संहिता महर्षि घेरण्ड की अनुपम कृति है। इस के योग को घटस्थ योग या सप्तांग योग भी कहा गया है। घेरण्ड संहिता के  सात अध्याय है तथा योग के सात अंगो की चर्चा की गई है जो घटशुद्धि के लिए आवश्यक हैं,  घेरण्ड संहिता में वर्णित योग को सप्तांगयोग भी कहा जाता है ।

शाोधनं दृढता चैव स्थैर्यं धैर्य च लाघवम्।

 प्रत्यक्ष च निर्लिप्तं च घटस्य सप्तसाधनम् ।। घे.सं. 9


शोधन, दृढ़ता, स्थिरता, धीरता, लघुता, प्रत्यक्ष तथा निर्लिप्तता । इन सातों के लिए उयायरूप मे शरीर शोधन के सात साधनो को कहा गया है।

षटकार्मणा शोधनं च आसनेन् भवेद्दृढम्।  

मुद्रया स्थिरता चैव प्रत्याहारेण धीरता।।

 प्राणायामाँल्लाघवं च ध्यानात्प्रत्क्षमात्मान:।  

समाधिना निर्लिप्तिं च मुक्तिरेव न संशय।। घे.सं. 10-11  


अर्थात् षटकर्मों से शरीर का शोधन, आसन से दृढ़ता. मुद्रा से स्थिरता, प्रत्याहार से धीरता, प्राणायाम से लाघवं (हल्कापन), ध्यान से आत्मसाक्षात्कार तथा समाधि से निर्लिप्तभाव प्राप्त करके मुक्ति अवश्य ही हो जाएगी, इसमे संदेह नहीं है। 

1. घेरण्ड संहिता में वर्णित षट्कर्म-

धौति, वस्ति, नेति, नौलि, त्राटक व कपालभांति ये षटकर्म ( शरीर शुद्धि के लिये छः कर्म) घेरण्ड संहिता में महर्षि घेरण्ड ने बताये है किन्तु इनके भेद होने के कारण इनकी संख्या बढ जाती है। जैसे-

(1) धौति- धौति के चार प्रकार कहे हैं। 1. अन्तधौति, 2. दन्तधौति, 3. हृदधौति तथा 4. मूलशोधन । 

अन्तधौति- ये चार प्रकार की बताय़ी गई हैं- (i) वातसारधौति, (ii) वारिसारधौति, (iii) अग्निसारधौति तथा  (iv) बहिष्कृतधौति ।

दन्तधौति- इसके भी चार प्रकार हैं- (i) दन्तमूलधौति, (ii) जिह्वामूलधौति, (iii) कर्णरन्ध्र तथा (iv) कपालरन्ध्रधौति । 

हृदधौति- ये तीन प्रकार की हैं- (i) दण्डधौति, (ii) वमनधौति, (iii) वस्त्रधौति। 

मूलशोधन- इस का कोई भेद नहीं है। 

(2) वस्ति- इसके दो भेद (i) जलवस्ति तथा (ii) स्थलवस्ति है । 

(3) नेति- नेति के रूप मे सूत्रनेति का वर्णन किया गया है ।

(4) नौलि - इसका कोई प्रकार महर्षि घेरण्ड ने नहीं बताया है ।

(5) त्राटक- इसका भी कोई प्रकार महर्षि घेरण्ड ने नहीं बताया है ।

(6) कपालभाँति- कपालभाँति के तीन प्रकार महर्षि घेरण्ड ने बताए गये है- (i) वातक्रम, (ii) व्युत्क्रम व (iii) शीतक्रम कपालभाँति ।

2. घेरण्ड संहिता में वर्णित आसन-

महर्षि घेरण्ड ने 32 आसनो का वर्णन किया है। जिनके नाम इस प्रकार है ।

1.सिद्धासन, 2.पद्मासन, 3. भद्रासन, 4. मुक्तासत्न, 5.वज्रासन, 6. स्वस्तिकासन, 7. सिंहासन, 8. गोमुखासन, 9. वीरासन, 10.धनुरासन, 11. शवासन, 12.गुप्तासत्न, 13. मत्स्यासऩ, 14. मत्स्येन्द्रासन, 15. गोरक्षासन, 16. पश्चिमोत्तान आसन, 17. उत्कटासन, 18. संकटासन, 19. मयूरासन, 20. कुक्कुटासन, 21. कूर्मासन, 22. उत्तानकूर्मासन, 23. मण्डूकासऩ, 24. उत्तानमण्डूकासन, 25. वृक्षासन, 26. गरुडासन, 27. योगासन, 28.  वृषभासन, 29. शलभासन, 30. मकरासन, 31. उष्ट्रासन, 32. भुजंगासन ।

3. घेरण्ड संहिता में वर्णित मुद्रा व 

    घेरण्ड संहिता में वर्णित बन्ध-

घेरण्डसंहिता मे महर्षि घेरण्ड ने 25 मुद्राओं व बन्धो का वर्णन किया है। जिनके नाम इस प्रकार है ।

1. मूलबंध, 2. जालन्धरबंध, 3. उड्डीयानबंध, 4. महाबंध, 5. महामुद्रा, 6. नभोमुद्रा, 7. खेचरीमुद्रा, 8. महावेध मुद्रा, 9. विपरीतकरणी मुद्रा, 10.योनिमुद्रा, 11. वज्रोली मुद्रा, 12. शक्तिचालिनी मुद्रा, 13. तडागी मुद्रा, 14. मण्डुकीमुद्रा, 15. शाम्भबी मुद्रा, 16. अश्विनी मुद्रा, 17. पाशिनी मुद्रा, 18. काकी मुद्रा, 19. मातंगिनी मुद्रा, 20. भुजंगिनी मुद्रा, 21. पार्थिवी धारणा, 22. आम्भसी धारणा, 23. आग्नेयी धारणा, 24. वायवीय धारणा, 25. आकाशी धारणा,

4.  घेरण्ड संहिता में वर्णित प्रत्याहार- 

घेरण्ड संहिता मे कहा गया है

यतो यतो निश्चरति मनश्चंचलमस्थिरम्। 

ततस्ततो नियम्यैतद् आत्मन्येव वशं नयेत्। । घे. सं. 4 / 2

चंचल मन को नियन्त्रित करने के लिए इन्द्रियो को नियन्त्रित करना परम आवश्यक है। इन्द्रियों का नियन्त्रण ही प्रत्याहार है।

5. घेरण्ड संहिता में वर्णित प्राणायाम (कुम्भक)-

घेरण्डसंहिता मे महर्षि घेरण्ड ने आठ कुम्भक (प्राणायाम) का वर्णन किया है ।

 'प्राण के नियन्त्रण से मन नियन्त्रित होता है। अत: प्रायायाम की आवश्यकता बताई गई है। हठयोग प्रदीपिका की भांति प्राणायामों की संख्या इसमे भी आठ बताई गईं है किन्तु दोनो में थोडा अन्तर है। घेरण्डसंहिता मे कहा गया है-

सहित: सूर्यभेदश्च उज्जायी शीतली तथा। 

भस्त्रिका भ्रामरी मूर्च्छा केवली चाष्टकुम्भका।। घे.सं0 5 / 46

सहित, सूर्य भेदन, उज्जायी, शीतली, भस्त्रिका, भ्रामरी, मूर्च्छा तथा केवली ये आठ कुम्भक (प्राणायाम) कहे गए हैं। प्राणायामों के अभ्यास से शरीर में हल्कापन आता है। (विस्तृत वर्णन)

6. घेरण्ड संहिता में वर्णित ध्यान- 

घेरण्डसंहिता मे महर्षि घेरण्ड ने ध्यान के तीन प्रकार बताए गए हैं-

स्थूलं ज्योतिस्तथा सूक्ष्म ध्यानस्थ त्रिविधं विंदु: । 

स्थूलं मूर्तिमयं प्रोक्तं ज्योतिस्तेजोमयं तथा। 

सूक्ष्म बिन्दुमयं ब्रह्म कुण्डली पर देवता। । घे.सं. 6 / 1

(क) स्थूल ध्यान- हृदय या सहस्त्रार चक़्र से गुरु या इष्ट देव के ध्यान को स्थूल ध्यान कहा गया है ।

(ख) ज्योतिर्ध्यान-  मूलाधार से आत्मा का निवास स्थान है। वहॉ तेजोमय ब्रहा का ध्यान किया जाता है। भूमध्य में प्रकाश पुंज के रूप मे प्रणव की स्थिति मानी गई है। वहां भी ध्यान करना ज्योतिर्ध्यान कहलाता है। इसी को प्रणव ध्यान भी कहते हैं ।

(ग) सूक्ष्म ध्यान-  शाम्भवी मुद्रा में कुण्डलिनी शक्ति के ध्यान को सूक्ष्म ध्यान कहा गया है । 

7. घेरण्ड संहिता में वर्णित समाधि- 

घेरण्डसंहिता मेंं महर्षि घेरण्ड ने समाधि के छः भेद कहे हैं-

ध्यान योग समाधि- शाम्भबी मुद्रा से यह सिध्द होती है ।

नाद योग समाधि- भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास से सिद्ध होती है ।

रसानन्द योग समाधि- खेचरी मुद्रा के आभ्यास से सिध्द होती है ।

लयसिद्धि योग समाधि- यह योनि मुद्रा से सिद्ध होती है ।

भक्तियोग समाधि- ईश्वर के प्रति अत्नन्यश्रद्धा व अनन्य प्रेम से यह समाधि सिध्द होती है । 

राजयोग समाधि- मन के नियन्त्रण से सिध्द होती है ।  

इस प्रकार साधनभूत सप्तांग योग का वर्णन करके घेरण्ड ऋषि ने योग के उद्देश्य मुक्ति के लक्ष्य को प्रस्तुत किया है । 


योग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

योग का उद्देश्य | योग का महत्व


Comments

Popular posts from this blog

कठोपनिषद (Kathopanishad) का परिचय

 कठोपनिषद प्रमुख उपनिषदों में से एक है और यह कृष्ण यजुर्वेद से संबद्ध है। इसे भारतीय दर्शन, विशेष रूप से अद्वैत वेदांत और सांख्य दर्शन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस उपनिषद में आत्मा, मृत्यु, मोक्ष और ब्रह्म की गूढ़ व्याख्या की गई है। कठोपनिषद का मुख्य कथानक नचिकेता और यमराज के संवाद पर आधारित है, जिसमें नचिकेता आत्मज्ञान और ब्रह्मविद्या के रहस्यों को जानने के लिए यमराज से गहन प्रश्न पूछते हैं।  कठोपनिषद को दो अध्यायों में विभाजित किया गया है, और प्रत्येक अध्याय में तीन-तीन वल्ली (खंड) होते हैं। इसका मूल विषय आत्मा और परमात्मा का स्वरूप है, जो नचिकेता और यमराज के संवाद के माध्यम से समझाया गया है। यम-नचिकेता संवाद  इस उपनिषद की कथा एक ऋषि वाजश्रवस के पुत्र नचिकेता से प्रारंभ होती है, जिसे उसके पिता ने यज्ञ के दौरान क्रोधित होकर यमराज को दान कर दिया। नचिकेता मृत्यु के देवता यमराज के पास पहुंचता है और उनसे तीन वरदान मांगता है। पहला वरदान: अपने पिता की शांति और प्रेम प्राप्त करना। दूसरा वरदान: स्वर्गलोक प्राप्त करने की विधि का ज्ञान। तीसरा वरदान: मृत्यु के ...

UGC NET YOGA Upanishads MCQs

1. "योगकुण्डलिनी उपनिषद" में कौन-सी चक्र प्रणाली का वर्णन किया गया है? A) त्रिचक्र प्रणाली B) पंचचक्र प्रणाली C) सप्तचक्र प्रणाली D) दशचक्र प्रणाली ANSWER= (C) सप्तचक्र प्रणाली Check Answer   2. "अमृतबिंदु उपनिषद" में किसका अधिक महत्व बताया गया है? A) आसन की साधना B) ज्ञान की साधना C) तपस्या की साधना D) प्राणायाम की साधना ANSWER= (B) ज्ञान की साधना Check Answer   3. "ध्यानबिंदु उपनिषद" के अनुसार ध्यान का मुख्य उद्देश्य क्या है? A) शारीरिक शक्ति बढ़ाना B) सांसारिक सुख प्राप्त करना C) मानसिक शांति प्राप्त करना D) आत्म-साक्षात्कार ANSWER= (D) आत्म-साक्षात्कार Check Answer   4. "योगतत्त्व उपनिषद" के अनुसार योगी को कौन-सा गुण धारण करना चाहिए? A) सत्य और संयम B) अहंकार C) क्रोध और द्वेष D) लोभ और मोह ...

स्वामी विवेकानन्द का जीवन परिचय

स्वामी विवेकानन्द का नाम भारतीय नवजागरण के आन्दोलनों के सूत्रधारों में प्रमुख रूप से लिया जाता है। उन्होंने केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक भारतीय आध्यात्मिकता एवं संस्कृति का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने अपने गुरु से आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर इसे आध्यात्मिक साधना के माध्यम से धर्म जगत में एक नया रूप प्रदान किया। उन्होंने लोगों को संदेश दिया और बताया कि मनुष्य संसार में सबसे ऊपर का प्राणी है। स्वामी विवेकानन्द ने विश्व बन्धुत्व व मानव सेवा को जन जन तक पहुँचा इसे मुक्ति का मार्ग बताया। स्वामी विवेकानन्द ने परमहंस के उस सिद्धान्त को सर्वत्र प्रचारित किया जिसमें कहा गया है ”'सर्वधर्म समन्वय'”। वेद का प्रथम सूत्र है “नर नारायण की सेवा” । समाज की उन्नति और कल्याण के लिए सबसे अधिक आवश्यक है कि देशवासी मनुष्य बनें वे हमेशा यह प्रार्थना करते थे कि "हे ईश्वर! मेरे देश के निवासियों को मनुष्य बनाओ। स्वामी विवेकानन्द के अनुसार ”शरीर और आत्मा मिलकर मनुष्य बनते हैं। शरीर तो आत्मा का मन्दिर है। सुन्दर मन्दिर में सुन्दर विग्रह के रहने पर 'सोने पर सुहागा' होता है।' इसलिए श...

योग का उद्देश्य | योग का महत्व

योग का उद्देश्य सभी भारतीय दर्शनो के मुख्य प्रतिपाद्य विषय के रूप में हेय, हेयहेतु, हान तथा हानोपाय इस चतुर्व्यूहवाद का ही वर्णन किया गया है। योगदर्शन का भी यही अभिमत है। अत: अन्य दर्शनो की भांति योगदर्शन का भी मुख्य उदेश्य दुःख निवृति ही है। पतंजलि अपने योगसूत्र के आरम्भ मे ही योग की पूर्णता की अवस्था का वर्णन करते हुए कहते हैं 'तदा द्रष्टुःस्वरूपेऴवस्थानम् अर्थात योग सिद्ध हो जाने पर द्रष्टा (आत्मा) अपने शुद्ध स्वरूप मे स्थित हो जाता है। यह स्थिति दुःखो की सम्पूर्ण निवृत्ति के उपरान्त ही प्राप्त होती है। दुःखो का कारण चित्त की विभिन्न वृतियां ही हैं, जिनके कारण चित्त अस्वाभाविक अवस्था मे बना रहता है तथा यथार्थ स्वरूप का ज्ञान कराने में असमर्थ रहता है। चित्तवृतियों के मूल में अविद्यादि क्लेश उपस्थित्त होते हैं, जिसके फलस्वरूप चित्त मे विभिन्न वृत्तियां बनी रहती हैं। इनके निवारण के उयायों के रूप में पतंजलि अभ्यास वैराग्य, ईश्वर प्रणिधान, क्रियायोग तथा अष्टांग योग का मुख्य रूप से वर्णत करते हैं। क्रियायोग का फल बताते हुए महर्षि पतंजलि कहते हैं ' समाधि भावनार्थः क्लेशतनूकरणार्थश्...

योग का अर्थ

  योग की अवधारणा ( concept of yoga ) योग एक गूढ एवं जटिल शब्द है। संस्कृत व्याकरण का अगर अवलोकन करे तो योग शब्द युज् समाधौ धातु से बना है। पाणिनी के अनुसार तीन युज धातु है। युज् समाधौ युज का अर्थ है जुडना, अर्थात समाधि की प्राप्ति के लिए जो भी साधनायें बताई गयी है साधक उन साधनाओं की ओर जुडे चूँकि योग बडा व्यापक शब्द है यह स्पष्ट है। योग की अनेकोनेक साधनाओं की चर्चा प्राचीनतम आर्ष ग्रंथो मे मिलती है। जो भी साधनायें समाधि की सिद्धि करें साधक उन्ही साधनाओं को आत्मसात करें यह योग का पहला अर्थ है। युजिर योगे   युज धातु का अर्थ है,जोडना, मिलाना, मेल करना। सृष्टि की समस्त वस्तुए  जुड कर ही बनी हैं जितने भी भौतिक पदार्थ हमें दिखाईं देते है वे सब जुइकर (योग) के प्रतिफल है। गणितशास्त्र का अध्ययन करे तो पूरी गिनती जुडकर ही होती है जैसे 1+1 = 2, 2+ 3 = 5 । अगर हम रसायन शास्त्र का अध्ययन करे तो पानी का सूत्र है H2O अर्थात 2 अणु हाइड्रोजन व एक अणु आक्सीजन के मिलकर जल (H2O) बनाती है यह योग का प्रतिफल है।   युज संयमने युज धातु का अर्थ स्पष्ट है  युज अर्थात जुडना संयम अर्थात मन ...

कुण्डलिनी जागरण के उपाय

  कुण्डलिनी शक्ति के बारे में यह तो निश्चित ही है कि इस कुण्डलिनी शक्ति के द्वारा मनुष्य की चेतना स्तर ऊँचा उठाया जा सकता है, साधक अपनी प्रतिभा को इतना विकसित कर सकता है कि अपने प्राकृतिक स्वभाव से निकटतम सम्बन्ध स्थापित कर वैश्विक चेतना से एकाकार हो सकता है।  तत्र के अनुसार कुण्डलिनी को कई तरह के उपायों द्वारा जाग्रत किया जा सकता है एक उपाय को छोड़कर, क्योंकि वह है जन्म से यदि किसी की कुण्डलिनी जाग्रत हो। कुण्डलिनी जागरण के उपायों का वर्णन इस प्रकार है। 1. जन्मजात कुण्डलिनी जागरण- आत्मज्ञान सम्पन्न माता पिता के घर में ऐसी सन्तान हो सकती है जिसकी कुण्डलिनी जन्म से ही जाग्रत हो। अगर शिशु का जन्म आंशिक जाग्रति के साथ हो तो उसे संत कहा जाता है। परन्तु कुण्डलिनी के पूर्ण जाग्रति होने पर उसे अवतार या भगवान के पुत्र के रुप में जाना जाता है। जिस बच्चे के जन्म से कुण्डलिनी जाग्रत होती है, उसके विचार उच्च तथा स्पष्ट दृष्टिकोण वाले होते है, यह जीवन के प्रति पूर्णरूप से अनासक्त भाव वाला होता है, उसका दृष्टिकोण असामान्य होता है। योगाभ्यास के द्वारा मानव अपने जीवन के स्तर को उच्च कर सकता ह...

ICT MCQs for UGC NET Paper-1 (Set-2)

  1. भारत सरकार की डिजिटल भुगतान पहल का नाम क्या है? A) Paytm B) Google Pay C) PhonePe D) UPI ANSWER= (D) UPI Check Answer   2. HTTPS में "S" का अर्थ क्या होता है? A) Server B) Secure C) System D) Speed ANSWER= (B) Secure Check Answer   3. ब्लूटूथ का उपयोग मुख्य रूप से किसके लिए किया जाता है? A) वॉयस कॉलिंग B) फाइल ट्रांसफर C) वायरलेस डेटा संचार D) उपरोक्त सभी ANSWER= (D) उपरोक्त सभी Check Answer   4. क्लाउड कंप्यूटिंग का मुख्य लाभ क्या है? A) डेटा सुरक्षा B) डेटा का ऑनलाइन संग्रहण C) लागत में कमी D) उपरोक्त सभी ANSWER= (D) उपरोक्त सभी Check Answer   5. किस सॉफ्टवेयर का उपयोग मल्टीमीडिया प्रस्तुति के लिए किया जाता है? A) MS Word B) MS PowerPoint C) MS Excel D) MS Access ANSWER= (B) MS PowerPoint Check Answer   6. USB का पूरा न...