Skip to main content

चित्त विक्षेप | योगान्तराय

चित्त विक्षेपों को ही योगान्तराय ' कहते है जो चित्त को विक्षिप्त करके उसकी एकाग्रता को नष्ट कर देते हैं उन्हें योगान्तराय अथवा योग के विध्न कहा जाता। 

'योगस्य अन्तः मध्ये आयान्ति ते अन्तरायाः'। 

ये योग के मध्य में आते हैं इसलिये इन्हें योगान्तराय कहा जाता है। विघ्नों से व्यथित होकर योग साधक साधना को बीच में ही छोड़कर चल देते हैं। विध्न आयें ही नहीं अथवा यदि आ जायें तो उनको सहने की शक्ति चित्त में आ जाये, ऐसी दया ईश्वर ही कर सकता है। यह तो सम्भव नहीं कि विध्न न आयें। “श्रेयांसि बहुविध्नानि' शुभकार्यों में विध्न आया ही करते हैं। उनसे टकराने का साहस योगसाधक में होना चाहिए। ईश्वर की अनुकम्पा से यह सम्भव होता है। 

व्याधिस्त्यानसंशयप्रमादालस्याविरतिभ्रान्तिदर्शनालब्धभूमिकत्वानवस्थितत्वानि चित्तविक्षेपास्तेऽन्तरायाः (योगसूत्र - 1/30)

योगसूत्र के अनुसार चित्त विक्षेपों  या अन्तरायों की संख्या नौ हैं- व्याधि, स्त्यान, संशय, प्रमाद, आलस्य, अविरति, भ्रान्तिदर्शन, अलब्धभूमिकत्व और अनवस्थितत्व। उक्त नौ अन्तराय ही चित्त को विक्षिप्त करते हैं। अतः ये योगविरोधी हैं इन्हें योग के मल भी कहा जाता हैं। चित्तवृत्तियों के साथ इनका अन्वयव्यतिरेक है। अर्थात् इन विक्षेपों के होने पर प्रमाणादि वृत्तियाँ होती हैं। जब ये नहीं होते तो वृत्तियों भी नहीं होती। वृत्तियों के अभाव में चित्त स्थिर हो जाता है। इस प्रकार चित्तविक्षेप के प्रति ये उक्त नौ अन्तराय ही कारण हैं।

1. व्याधि- 

'धातुरसकरणवैषम्यं व्याधि” धातुवैषम्य, रसवैषम्य तथा करणवैषम्य को व्याधि कहते हैं। वात, पित्त और कफ ये तीन धातुएं हैं। इनमें से यदि एक भी कुपित होकर कम या अधिक हो जाये तो वह धातुवैषम्य कहलाता है। जब तक देह में वात, पित्त और कफ समान मात्रा में हैं तो तब इन्हें धातु कहा जाता हैं। जब इनमें विषमता आ जाती है तब इन्हें दोष कहा जाता है। धातुओं की सम अवस्था में शरीर स्वस्थ रहता है। धातुओं की विषमता में शरीर रुग्ण हो जाता है। आहार का अच्छी तरह से परिपाक न होना रसवैषम्य कहलाता है। यही शरीर में व्याधि बनाता है। ज्ञानेन्द्रियों तथा कर्मेन्द्रियों की शक्ति का मन्द हो जाना करणवैषम्य है। योगसाधना के लिए सशक्त और दृढ़ इन्द्रियों की आवश्यकता होती है। धातु, रस तथा करण इन तीनों की विषमता को ही व्याधि कहते हैं। रोगी शरीर से समाधि का अभ्यास सम्भव नहीं। अतः व्याधि समाधि के लिए अन्तराय है। कफ, श्वास आदि दैहिक रोगों को व्याधि कहते हैं तथा मानसिक रोग को आधि जैसे स्मरण शक्ति का अभाव, उनन्माद, अरुचि, घृणा, काम, क्रोध आदि। आधि शब्द के 'वि! उपसर्ग के योग से व्याधि शब्द बनता है 'विशेषेण आधीयते अनुभूयते मनसा इति व्याधिः चूँकि शारीरिक रोग मन को आधि की तुलना में अधिक कष्टकारक अनुभूत होता है, इसलिए शारीरिक रोग का व्याधि नाम सार्थक सिद्ध होता है।

2. स्त्यान-

'स्त्यानं अकर्मण्यता चित्तस्य' अर्थात् चित्त की अकर्मण्यता को स्त्यान कहते हैं। समाधि का अभ्यास करने की इच्छा तो चित्त में होती है किन्तु वैसा सामर्थ्य उसमें नहीं होता। केवल इच्छा से योग सिद्ध नहीं होता, अपितु उसमें योगाभ्यास की शक्ति होनी चाहिए। पुत्रों की आसक्ति, विषयभोग की लालसाएं तथा जीविकाोपार्जन के व्यापार में चित्त को उलझाये रखते हैं जिससे कि चित्त अकर्मण्यता अनुभव करता है। अकर्मण्यता समाधि में अन्तराय है। जब तक सत्यान की अवस्था रहेगी तब तक साधक के लिये समाधि का मार्ग अवरूद्ध रहेगा। 

3. संशय- 

“उभयकोटिस्पृग् विज्ञानं संशयः'  अर्थात् यह भी हो सकता है और वह भी हो सकता है। इस प्रकार के ज्ञान को संशय कहते हैं। योग साधना के विषय में जब साधक को कभी कभी संशय होता है कि मैं योग का अभ्यास कर सकूंगा या नहीं क्या मुझे सफलता मिलेगी क्या मुझे समाधि (कैवल्य) प्राप्त हो सकता है मेरा परिश्रम व्यर्थ तो नही चला जायेगा, तब यह संशयात्मक ज्ञान योग का विध्न बन जाता है। संशय की अवस्था में साधक का चित्त असंतुलित रहता है और वह साधना नहीं कर सकता है।

4. प्रमाद- 

'समाधिसाधनानामभावनम्' समाधि के साधनों में उत्साह पूर्वक प्रवृत्ति न होना प्रमाद कहलाता है। समाधि का अभ्यास प्रारम्भ कर देने पर उसमें वैसा ही उत्साह और दृढ़ता निरन्तर बनी रहनी चाहिए जैसा उत्साह प्रारम्भ में था। प्रायः युवावस्था का मद, धन और प्रभुत्व का दर्प तथा शारीरिक सामर्थ्य का मद साधक के उत्साह को शिथिल कर देता है। अतः प्रमाद समाधि में अन्तराय है।

5. आलस्य- 

'आलस्यं कायस्य चित्तस्य च गुरुत्वादप्रवृत्तिः काम के आधिक्य से शरीर तथा तमोगुण के आधिक्य से चित्त भारीपन का अनुभव करता है। शरीर और चित्त के भारी होने से समाधि के साथनों में प्रवृत्ति नहीं होती, इसी का नाम आलस्य है। प्रमाद और आलस्य में बहुत अन्तर है। प्रमाद प्रायः अविवेक से उत्पन्न होता है। आलस्य में अविवेक तो नहीं होता किन्तु गरिष्ठ भोजन के सेवन से शरीर और चित्त भारी हो जाता है। यह भी योग साधना मार्ग में अन्तराय कहलाता है।

6. अविरति- 

“चित्तस्य विषयसम्प्रयोगात्मा गर्ध: अविरतिः  कोमलकान्त वचन, उनके अंगों का मोहक स्पर्श, तथा स्वादिष्ट भोज्य, पेय आदि व्यंजनों का रस कभी कभी तत्त्वज्ञान को भी आवृत्त करके साधक को संसार में आसक्त बना देता है। विषयों के प्रति यह आसक्ति ही अविरति है। यह अविरति योग का महान् विध्न कहा गया है। जब तक अविरति रहेगी तब तक चित्त वृत्तियों का निरोध नहीं हो सकता है। शब्दादि विषयों के भोग से तृष्णा उत्पन्न होती है। तृष्णा वैराग्य की शत्रु है। समाधि के लिये वैराग्य प्रमुख साधन है। अतः वैराग्य का अभाव योग का अन्तराय है।

7. भ्रान्तिदर्शन- 

“भान्तिदर्शनं विपर्ययज्ञानम्' अर्थात् मिथ्याज्ञान को भ्रान्तिदर्शन कहते हैं। अन्य वस्तु में अन्य वस्तु का ज्ञान ही मिथ्या ज्ञान है। जब साधक योग के साधनों को असाधन और असाधनों को साधन समझने लगता है तो यह भान्तिदर्शन योग का विध्न बन जाता है। भ्रान्तिदर्शन में व्यक्ति को साधन के फलों में झूठा ज्ञान हो जाता है। 

8. अलब्धभूमिकत्व- 

'अलब्धभूमिकत्व समाधिभूमेरलाभ: अर्थात् समाधि की किसी भी भूमि की प्राप्ति न होना भी योग में विघ्न है। समाधि की चार भूमियाँ हैं सवितर्क, निर्वितक, सविचार तथा निर्विचार। जब प्रथम भूमि की प्राप्ति हो जाती है तो योगी का उत्साह बढ़ जाता है। वह सोचता है कि जब प्रथम भूमि प्राप्त हो गयी है तो अन्य भूमिया भी अवश्य ही प्राप्त होंगी। परन्तु किसी कारण से उनकी प्राप्ति न होना अलब्धभूमिकत्व कहा गया है। यह भी योग में अन्तराय है।

9. अनवस्थितत्व-

“लब्धायां भूमाँ चित्तस्याप्रतिष्ठा अनवस्थितत्वम्' यदि किसी प्रकार समाधि की भूमियों में से किसी एक की प्राप्ति हो जाये किन्तु उसमें निरन्तर चित्त की स्थिति न हो तो यह अनवस्थितत्व कहलाता है।

इस प्रकार ये नौ चित्तविक्षेप योग के अन्तराय कहलाते हैं। इन्हीं को चित्तमल तथा योग प्रतिपक्ष भी कहा गया है। इन चित्तविक्षेपों के पाँच साथी भी हैं। जो इन अन्तरायों के होने पर स्वतः हो जाते हैं

दुःखदौर्मनस्यअंगमेजयत्वश्वासप्रश्वास विक्षेपसहभुवः (योगसूत्र- 1/31)

1. दुःख- 

दुःख के बारे में व्यास जी कहते हैं  “येनाभिहताः प्राणिनस्तदुपघाताय प्रयतन्ते तद्दु:खम' (योगसूत्र व्यासभाष्य 1/31)

जिसके साथ सम्बन्ध होने से पीड़ित हुए प्राणी उस प्रतिकूल वेदनीय हेय दुःख की निवृत्ति के लिए प्रयत्न करते हैं, वह दुःख कहा जाता है। दु:ख तीन प्रकार के हैं आध्यात्मिक, आदिभौतिक तथा आधिदैविक। आध्यात्मिक दुख भी दो प्रकार के होते हैं- शारीरिक और मानसिक। किसी भी प्रकार का शारीरिक रोग जैसे कब्ज, अपच, पीलिया, रक्तचाप, अस्थमा इत्यादि तथा मानसिक रोग चिन्ता, तनाव अवसाद आदि ये आध्यात्मिक दु:ख कहलाते है जिनके कारण भी योग साधना में बाधा उत्पन्न होती है। आदिभौतिक शब्द की रचना का विचार किया जाए तो ज्ञात होता है कि यह शब्द भूत शब्द से बना है। भूत शब्द का अर्थ है प्राणी अर्थात प्राणियों के द्वारा दिये गए दुःखों को आदिभौतिक कहा जाता है। प्राणी, योनिज, स्वेदज, अण्डज तथा उद्धिज भेद से चार प्रकार के होते हैं। दुःखों के तृतीय प्रकार का नाम आदिदैविक है जिसका अर्थ है दैविक शक्तियों के द्वारा दिये गए दुःख। दैविक शक्तियों के रूप में अग्नि, जल और वायु की गणना की जाती है। ये तीनों प्रत्येक के लिए अति आवश्यक हैं परन्तु आवश्यकता से अधिक या कम होने पर ये दुःखों के उत्पादक होते हैं। जैसे अग्नि यदि हमारे उदर अथवा रसोई घर में पर्याप्त मात्रा में रहे तो सुखद परन्तु यदि कम या अधिक हो तो असहनीय होकर दुःखों का कारण बन कर नाशवान हो जाती है। इसी प्रकार से वायु और जल को समझना चाहिए।

2. दौर्मनस्य- 

अभिलक्षित पदार्थ विषयक इच्छा की पूर्ति न होने से चित्त में जो क्षोभ उत्पन होता है। उसे दौर्मनस्य कहा जाता है जब प्रयास करने पर भी इच्छा की पूर्ति नहीं होती तो चित्त व्याकुल होता है। यह दौर्मनस्य भी दुःख का साथी है। कहा गया हैं- इच्छाव्याघातात् चेतसः क्षोभः दौर्मनस्यम्। (योगसूत्र व्यासभाष्य 1/31)
वास्तव में इच्छापूर्ति न होने पर व्यक्ति की स्थिति अति भयंकर हो जाती है। वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में व्यक्ति में उच्चतम महत्वाकाक्षायें रहती है तथा कर्म का अभाव है ऐसी विषम परिस्थिति में दौर्मन्य का होना स्वाभाविक है ऐसी स्थिति में साधक पहले तो साधना करता ही नहीं है अगर करता भी है तो दौर्मनस्य होने पर उसे छोड़ देता है यह दौर्मनस्य योग में सबसे बड़ा विध्न है।

3. अंगमेजयत्व- 

जो शरीर के हाथ, पैर , सिर आदि अंगों की कम्पित अवस्था है, वह अंगमेजयत्य कहलाती है यत् अंगानि एजयति कम्पयति तद् अंगमेजयत्यम्  व्याधि आदि अन्तराय शरीर को दुर्बल बना देती हैं जिससे अंगों में कम्पन होने लगता है। यह अंगमेजयत्व आसन, प्राणायाम आदि में व्यवधान उपस्थित करता है। अतः विक्षेप का साथी होने से समाधि का प्रतिपक्षी है। वातरोग होने के कारण देखा गया है कि शरीर के अंगों में कम्पन हो जाता है व्याक्ति को लकवा हो जाता है यह भी योग में विघ्न है।

4. श्वास-

जिस बाह्य वायु का नासिकाग्र के द्वारा आचमन करते है, वह श्वास कहलाता है अर्थात् भीतर की ओर जाने वाला प्राणवायु श्वास है। यह प्राणक्रिया यदि निरन्तर चलती रहे, कुछ समय के लिए भी न रुके तो चित्त समाहित नही रह सकता। यह श्वास रेचक प्राणायाम का विरोधी होता है। अतः यह समाधि प्राप्ति में अन्तराय है।.

5. प्रश्वास-

जो प्राण भीतर की वायु को बाहर निकालता है, वह प्रश्वास कहलाता है। यह श्वास क्रिया भी निरन्तर चलती रहती है। यह भी समाधि के अंगभूत पूरक प्राणायाम का विरोधी होने से समाधि का विरोधी है। अतः विक्षेप का साथी होने से योगान्तराय कहा जाता है।

महर्षि पतंजलि ने उपरोक्त नौ चित्तविक्षेपों (योगान्तरायों )  तथा इनके पाँच साथियों (विक्षेपसहभुव) का निवारण करने के लिए एकतत्व के अभ्यास का उपदेश देते हुए कहा है-

तत्प्रतिषेधार्थमेकतत्त्वाभ्यासः (योगसूत्र-1/32)

अर्थात् उक्त योगान्तरायों के निराकरण के लिये साधक को ईश्वररूप एक तत्व के चिन्तन में पुनः पुनः चित्त को प्रविष्ठ करने का अभ्यास करना चाहिए। एकतत्त्वाभ्यास का अर्थ है 'ईश्वरप्रणिधान'। ईश्वरप्रणिधान का अभ्यास करने से कोई भी विघ्न योगमार्ग में उपस्थित नहीं होता।

अष्टांग योग

भक्तियोग

कर्मयोग

ज्ञानयोग




Comments

Popular posts from this blog

Hatha Yoga: Meaning and Definition

 Meaning of Hatha Yoga Yoga has been an important means of attaining salvation in Indian thought. The ultimate goal of various traditions of yoga (Jnanayoga, Karmayoga, Bhaktiyoga, Hathayoga) etc. is also the attainment of salvation (samadhi). At present, through the means of Hatha Yoga, a person not only gets health benefits, but the person definitely gets its spiritual benefits as well.  HathaYoga- From the name it appears that this action is going to be done stubbornly. But it is not, if the action of hatha yoga is done under a proper guidance, then the seeker can easily do it. On the contrary, if a person does it without guidance, then opposite results of this sadhna are also visible. In fact, it is true that the activities of hatha yoga can be called difficult. Continuity and firmness are essential for performing the activities of hatha yoga. In the beginning, the seeker is not ready after seeing the practice of Hatha Yoga, so only a tolerant, hardworking and ascetic pers...

अच्छी नींद के लिए 5 जरूरी आदतें (5 Essential Habits for Good Sleep)

आज की तेज़-रफ्तार जीवनशैली में तनाव, असंतुलित आहार और डिजिटल उपकरणों का अत्यधिक उपयोग हमारी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है। पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। शोध बताते हैं कि वयस्कों को प्रतिदिन 7-9 घंटे की नींद लेना आवश्यक है, जबकि बच्चों और किशोरों के लिए यह अवधि अधिक होती है। इस पोस्ट में हम अच्छी नींद के लिए 5 आवश्यक आदतों के बारे में विस्तार से जानेंगे, जिससे आप अपनी नींद की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं। अच्छी नींद का महत्व अच्छी नींद हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। यह शारीरिक और मानसिक पुनरुत्थान में मदद करती है। नींद के मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं: मानसिक स्वास्थ्य: अच्छी नींद तनाव, अवसाद और चिंता को कम करती है।स्मरण शक्ति में वृद्धि: गहरी नींद स्मरण शक्ति को मजबूत बनाती है। प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार: पर्याप्त नींद लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हृदय स्वास्थ्य में लाभ: अनियमित नींद हृदय रोगों का जोखिम बढ़ा सकती है, जबकि पर्याप्त नींद हृदय को स्वस्थ रखती है। वजन नियंत्रण: पर्याप्त नींद ...

MCQs on Yoga with Answers (Set-4)

  1. "सिद्धासन" को किसका प्रतीक माना जाता है? A) शक्ति B) समता C) ज्ञान D) स्थिरता ANSWER= (D) स्थिरता Check Answer   2. "शवासन" का प्रमुख लाभ क्या है? A) वजन कम करना B) रक्त संचार में वृद्धि C) मानसिक शांति और तनाव मुक्ति D) मांसपेशियों को मजबूत बनाना ANSWER= (C) मानसिक शांति और तनाव मुक्ति Check Answer   3. "भुजंगासन" किसकी आकृति पर आधारित है? A) मछली B) सांप C) कछुआ D) शेर ANSWER= (B) सांप Check Answer   4. "मंत्र योग" का प्रमुख उद्देश्य क्या है? A) आध्यात्मिक विकास B) शरीर का संतुलन C) मानसिक शुद्धि D) श्वास नियंत्रण ANSWER= (A) आध्यात्मिक विकास Check Answer   5. "सूर्य भेदी प्राणायाम" का मुख्य प्रभाव किस पर होता है? A) रक्त संचार B) स्नायुतंत्र C) श्वसन तंत्र D) पाचन तंत्र ANSWER= (D) पाचन तंत्र Check Answer  ...

Teaching Aptitude MCQs in Hindi with Answers (Set-5)

  1. शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य क्या है? A) छात्रों को अनुशासन में रखना B) छात्रों को परीक्षा में उत्तीर्ण कराना C) छात्रों में सतत अधिगम की प्रवृत्ति विकसित करना D) छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाना ANSWER= (C) छात्रों में सतत अधिगम की प्रवृत्ति विकसित करना Check Answer   2. "ब्लूम टैक्सोनॉमी" के अनुसार संज्ञानात्मक क्षेत्र (Cognitive Domain) का उच्चतम स्तर कौन-सा है? A) स्मरण (Remembering) B) अनुप्रयोग (Applying) C) मूल्यांकन (Evaluating) D) सृजन (Creating) ANSWER= (D) सृजन (Creating) Check Answer   3. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में "फीडबैक" का मुख्य उद्देश्य क्या होता है? A) शिक्षण को सुधारना B) छात्रों का मूल्यांकन करना C) परीक्षा का आयोजन करना D) छात्रों को अनुशासन में रखना ANSWER= (A) शिक्षण को सुधारना Check Answer   4. शिक्षण में "नियमित सुदृढ़ीकरण" (Regular Reinforcement) का उद्देश्य क्या है? A) अनुशासन ...

The principles of Yogasanas

 Asanas are an important part of yoga practice. That's why there are some special rules for doing them. The expected benefits are obtained from the asanas only if done according to the rules. Lord Krishna says in the Gita. Yuktaaharviharasya yukta chestasya karmasu. Yuktswapnavabodhasya yogo bhavati dukhaha. ( 6 /17) That is, this yoga that destroys sorrows is proved by him only. Whose diet, daily routine (vihaar) is balanced and his daily activities are tactful, and whose sleep and wakefulness are balanced. The meaning of saying is that yoga is proved only when it is done regularly. Similarly, it is also necessary to pay attention to some essential principles while doing asanas.  Whose brief description is as follows? Principles of Yoga Asanas 1. Yogasana should be done only at a pure and holy place. There should be no dust, smoke, foul smell etc. in the place where Yogasanas are performed. 2. Asanas should always be done on an empty stomach. If it is to be done after having ...

Purpose of Yoga

Heya, Heyahetu, Hana and Hanopaya have been described as the main subjects of Indian philosophy. Yogdarshan also has the same opinion. Therefore, like other philosophies, the main objective of Yogdarshan is also the removal of sorrow. In the very beginning of his Yogasutra, Patanjali describes the state of perfection of yoga and says-   'Tada Drashtuva Swaroope Avasthanam'. 'तदा दृष्टुव स्वरूपे अवस्थानम्'। That is, when yoga is perfected, the seer (soul) becomes situated in its pure form. This state is attained only after the complete retirement of sorrows. The cause of sorrows is the different attitudes of the chitta, due to which the chitta remains in an unnatural state and is unable to give knowledge of his true nature. At the root of the chitta's inclinations are present avidya etc. kleshas, as a result of which various tendencies remain in the chitta. Maharishi Patanjali Abhyaas-Vairagya, Ishwar Pranidhan, KriyaYoga and Ashtanga Yoga mainly in the form of measu...

UGC NET Yoga Previous Year MCQ

UGC NET Yoga Previous Year MCQ with Answers (Set-13) नोट :- इस प्रश्नपत्र में (25) बहुसंकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्न अनिवार्य ।   1. सूची- i को सूची- ii के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनें :        सूची- i               सूची- ii (a) एंडरसन   (i) बहु-बुद्धिलब्धता का सिद्धांत (b) गार्डनर    (ii) बुद्धि का सिद्धांत (c) स्ट्रेनबर्ग  (iv) बुद्धि का जैव-पारिस्थितिकीय सिद्धांत   (d) सेसी        (v) बुद्धि का त़ितंत्रीय सिद्धांत कूट:        (a)    (b)    (c)    (d) (1)  (ii)    (i)    (iv)   (iii) (2)  (iv)   (ii)   (i)    (iii) (3)  (iv)   (i)  ...

ICT MCQs for UGC NET Paper-1 (Set-2)

  1. भारत सरकार की डिजिटल भुगतान पहल का नाम क्या है? A) Paytm B) Google Pay C) PhonePe D) UPI ANSWER= (D) UPI Check Answer   2. HTTPS में "S" का अर्थ क्या होता है? A) Server B) Secure C) System D) Speed ANSWER= (B) Secure Check Answer   3. ब्लूटूथ का उपयोग मुख्य रूप से किसके लिए किया जाता है? A) वॉयस कॉलिंग B) फाइल ट्रांसफर C) वायरलेस डेटा संचार D) उपरोक्त सभी ANSWER= (D) उपरोक्त सभी Check Answer   4. क्लाउड कंप्यूटिंग का मुख्य लाभ क्या है? A) डेटा सुरक्षा B) डेटा का ऑनलाइन संग्रहण C) लागत में कमी D) उपरोक्त सभी ANSWER= (D) उपरोक्त सभी Check Answer   5. किस सॉफ्टवेयर का उपयोग मल्टीमीडिया प्रस्तुति के लिए किया जाता है? A) MS Word B) MS PowerPoint C) MS Excel D) MS Access ANSWER= (B) MS PowerPoint Check Answer   6. USB का पूरा न...

सांख्य दर्शन परिचय, सांख्य दर्शन में वर्णित 25 तत्व

सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल है यहाँ पर सांख्य शब्द का अर्थ ज्ञान के अर्थ में लिया गया सांख्य दर्शन में प्रकृति पुरूष सृष्टि क्रम बन्धनों व मोक्ष कार्य - कारण सिद्धान्त का सविस्तार वर्णन किया गया है इसका संक्षेप में वर्णन इस प्रकार है। 1. प्रकृति-  सांख्य दर्शन में प्रकृति को त्रिगुण अर्थात सत्व, रज, तम तीन गुणों के सम्मिलित रूप को त्रिगुण की संज्ञा दी गयी है। सांख्य दर्शन में इन तीन गुणो कों सूक्ष्म तथा अतेनद्रिय माना गया सत्व गुणो का कार्य सुख रजोगुण का कार्य लोभ बताया गया सत्व गुण स्वच्छता एवं ज्ञान का प्रतीक है यह गुण उर्ध्वगमन करने वाला है। इसकी प्रबलता से पुरूष में सरलता प्रीति,अदा,सन्तोष एवं विवेक के सुखद भावो की उत्पत्ति होती है।    रजोगुण दुःख अथवा अशान्ति का प्रतीक है इसकी प्रबलता से पुरूष में मान, मद, वेष तथा क्रोध भाव उत्पन्न होते है।    तमोगुण दुख एवं अशान्ति का प्रतीक है यह गुण अधोगमन करने वाला है तथा इसकी प्रबलता से मोह की उत्पत्ति होती है इस मोह से पुरूष में निद्रा, प्रसाद, आलस्य, मुर्छा, अकर्मण्यता अथवा उदासीनता के भाव उत्पन्न होते है सा...

स्वामी कुवल्यानन्द का जीवन परिचय

स्वामी कुवल्यानन्द जी की जीवनी -  स्वामी कुवल्यानन्द जी का जन्म 30 अगस्त, 1883 को गुजरात के डमोई गांव में हुआ था। यह वह समय था जब भारतवर्ष में देशभक्ति की भावना व क्रान्ति का बिगुल बज रहा था, स्वामी कुवल्यानन्द जी को बचपन में जगन्नाथ गणेंश कहकर पुकारा जाता था। बचपन से ही स्वामी कुवलयानन्द का जीवन कठिन परिस्थितियों से भरा रहा। स्वामी जी अपने विद्यार्थी जीवन में एक मेधावी व कुशाग्र बुद्धि वाले छात्र के रूप में जाने जाते थे। विद्यार्थी जीवन से ही ये देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से अत्यन्त प्रभावित थे। इसी कारण वे लोकमान्य तिलक तथा श्री अरविन्द जैसी महान विभूतियों से प्रभावित रहे। एक बार तो विद्यार्थी जीवन छोड़ वे स्वतन्त्रता आन्दोलन में ही कूद पड़े लेकिन सहयोगियों और शुभचिन्तकों के समझाने पर पुनः अपनी शिक्षा जारी रखी। 1903 में उन्होंने मैट्रिक परीक्षा पास कर संस्कृत छात्रवृत्ति भी प्राप्त की। 1907 से 1910 के मध्य स्वामी जी ने शारीरिक शिक्षा के विषय का गहन अध्ययन किया और इस विषय के भारतीय पहलु को भी जाना। 1919 में मालसर के परमहंस माधवदास जी महाराज के संपर्क में आये, जिनसे स्वामी जी ने ...