Skip to main content

भक्तियोग, नवधा भक्ति

 भक्तियोग

भारतीय चिन्तन में ज्ञान तथा कर्म के साथ भक्ति को कैवल्य प्राप्ति का साधन माना है।  भक्तियोग प्रेम की उच्च पराकाष्ठा है। ईश्वर के प्रति अनन्य प्रेम ही भक्ति है जब व्यक्ति संसार के भौतिक पदार्थों से मोह त्यागकर अनन्य भाव से ईश्वर की उपासना करता है तो वह भक्ति कहलाती है।
भक्ति शब्द संस्कृत व्याकरण के ‘भज् सेवायाम्’ धातु से "क्तिन् प्रत्यय लगाकर भक्ति शब्द बनता है जिसका अर्थ सेवा, पूजा, उपासना और संगतिकरण करना आदि होता है। भक्ति भाव से ओतप्रोत साधक पूर्ण रूप से ब्रहा (ईश्वर) के भाव में भावित होकर सर्वतोभावेन तदरूपता की अनुभूति को अनुभव करता है। इसलिए कहा गया है-

'भक्ति नाम प्रेम विशेषः

अर्थात ईश्वर के प्रति उत्कट प्रेम विशेष का नाम ही भक्ति है। भक्तियोग का मार्ग. भावप्रधान साधकों के लिए अधिक उपयुक्त माना गया है। इस मार्ग में साधक का चित्त आसानी से एकाग्र हो जाता है। यह मार्ग अति सरल होने के कारण जनसाधारण में काफी लोकप्रिय व प्रचलित है।

भक्तियोग की परिभाषा देते हुए नारद भक्तिसूत्र में कहा गया है

'सा तस्मिन परम प्रेमरूपा' 1 / 2

अर्थात प्रभु के प्रति परम प्रेम को भक्ति कहते हैं।

शाण्डिल्य भक्ति सूत्र में भक्ति को परिभाषित करते हुए कहा गया है-

'सा भक्ति: परानुरक्तिरीश्वरे' 1 / 2

अर्थात ईश्वर में परम अनुरक्ति भक्ति है। इस प्रकार प्रभु के प्रति अनन्य प्रेम मे डूब जाना भक्ति कहलाता है। जैसा की स्पष्ट हो चुका है कि अपने आराध्य से उत्कट प्रेम का नाम भक्ति है। यह तो निश्चित है कि साधक ईश्वर की भक्ति किसी प्रयोजन से करता है श्रीमद्भगवद् गीता में भक्ति के प्रयोजन को भक्त के भेद के परिपेक्ष्य में कहा गया है।


चतुर्विधा भजन्ते मां जता: सुकृतिनोडर्जुन ।
आर्तोजिज्ञासुरर्थार्थी ज्ञानी च भरतर्षभ ।। गीता (7/16)

 
अर्थात हे भरतवंशी अर्जुन चार प्रकार के पुण्यशाली मनुष्य मेरा भजन (उपासना) करते है वे है आर्त, जिज्ञासु, अर्थार्थी तथा ज्ञानी ।

1. आर्त भक्तः महाभारत में द्रोपदी के चीर हरण की कहानी को देखे जब द्रोपदी ने देखा कि दुःसासन द्वारा उसका चीर हरण किया जा रहा है, तो उसने आर्त भाव से भगवान श्री कृष्ण को पुकारा और भगवान स्वयं उसकी रक्षा के लिए आये। कहने का तात्पर्य यह है कि आर्त भक्त वो कहलाते है जो गम्भीर संकट में फंस जाने पर अपने आराध्य को आर्त भाव से पुकारते है।

2. जिज्ञासु भक्त: जिज्ञासु जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि जिज्ञासा रखने वाले अर्थात किसी वस्तु को जानने की इच्छा रखने वाले। अब प्रश्त उठता है कि वह वस्तु क्या है वह है आत्मा को जानने की इच्छा, ब्रहम को जानने की इच्छा ऐसे भक्त जिज्ञासु भक्त कहलाते है!

3. अर्थार्थी भक्तः समस्त संसार के व्यक्ति इस श्रेणी में आते है ऐसे भक्त किसी सांसारिक वस्तु जैसे मकान, जमीन, धन, स्त्री, वैभव, मान सम्मान परीक्षाओं मे सफलता विवाह के लिए अपने आराध्य को भजते है। ऐसे भक्त अर्थार्थी भक्त कहलाते है।

4. ज्ञानी भक्तः ज्ञानी भक्त ऐसे भक्त है जो आत्म कल्याण, ब्रहम की प्राप्ति के लिए अपने आराध्य को भजते है।

उपरोक्त चार प्रकार के भक्तों मे ज्ञानी भक्त को श्रेष्ठ कहा गया है।

नवधा भक्ति-

नवधा भक्ति, भक्तियोग का बडा महत्वपूर्ण पक्ष है। इसमे नौ प्रकार से भगवान की भक्ति की जाती है। भगवत पुराण में कहा है

श्रवणं, कीर्तन, विष्णो: स्मरणं पादसेवनम् ।
अर्चन वन्दनं दास्य सख्यमात्मनिवेदनम् ।।


अर्थात श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पाद सेवन, अर्चन, वन्दन, दास्य, साख्य और आत्मनिवेदन ये भक्ति के नौ भेद है।
1. श्रवण भक्ति- परमपिता परमेश्वर, अपने आराध्य ईष्ट के दिव्य गुणों व लीला आदि के विषय में सुनना श्रवण भक्ति कहलाती है।
2. कीर्तन भक्ति- कीर्तन से आप भली भांति परीचित होगे। भगवान के दिव्य गुणों, लीला का गायन इत्यादि के माध्यम से कथन कीर्तन भक्ति कहलाती है।
3. स्मरण भक्ति- सर्वत्र भगवान का स्मरण करना। अपने आराध्य की लीला, गुणों का निरन्तर अनन्य भाव से स्मरण करना स्मरण भक्ति कहलाती है। .
4. पादसेवन भक्ति- भगवान के चरणों की सेवा करना पाद सेवन भक्ति कहलाती है। यह भक्ति एक तो भगवान के चरणों का चिन्तन करते हुए तथा दूसरी भगवान की प्रतिमा में चरणों को धोकर श्रद्धाभाव से साधना करते हुए की जाती है।
5. अर्चन भक्ति- अर्चन भक्ति का अर्थ है पूजन करना यह पूजन मानसिक रूप से या स्थूल रूप से अपने आराध्य की हो सकती है।
6. वन्दन भक्ति- भाव भरे मन से भगवान की वन्दना करना वन्दन भक्ति का उदाहरण है। वैदिक ऋचाओं से भक्त के द्वारा भगवान की स्तुति करना वन्दन भक्ति का उदाहरण है।
7. दास्य भक्ति- अपने आप को भगवाऩ का दास समझना, अपने आप को भगवान का सेवक समझऩा दास्य भक्ति का उदाहरण है। जैसे हनुमान जी श्री रामचन्द्र जी के प्रति भक्ति रखते थे।
8. साख्य भक्ति- सांख्य का अर्थ है मित्र अपने आराध्य को अपना मित्र समझना साख्यभक्ति है जैसे सुदामा श्रीकृष्ण, अर्जुन श्रीकृष्ण यह साख्य भक्ति के उदाहरण है।
9. आत्मनिवेदन भक्ति- आत्मनिवेदन भक्ति अपने को भगवान के स्वरुप में अर्पण कर देना कहलाती है।

रागात्मिका भक्ति-   

जब नवधा भक्ति अपनी चरम अवस्था में होती है तब रागत्मिका भक्ति की शुरुवात होती है। जब नवधा भक्ति अपनी चरम अवस्था को पार कर जाती है और अन्त:करण में एक अलौकिक भगवत प्रेम भाव उत्पन्न होने लगे तो रागत्मिका भक्ति एक आनुभूतिक अवस्था है। ऐसी अवस्था में साधक अपने आराध्य की झलक का अनुभव कर सकता है। उसे अपने आराध्य दिखाई देने लगते है वह भी सजीव। उनकी झलक वह कभी आसमान मे, कभी पेडों मे, कभी जलाशय में तो कभी अपने मन्दिर मे उसको उनकी प्रतिमा सजीव दिखाई देने लगती है।

परा भक्ति-

पराभक्ति रागत्मिका भक्ति की चरम अवस्था का नाम है। यह साधक की उत्कृष्ट तथा अन्तिम पराकाष्ठा है। पराभक्ति में द्वैत नहीं रहता है इस अवस्था में उपासक और आराध्य एक हो जाते है और साधक को एक मात्र ब्रहम का साक्षात्कार होता है।

हठयोग प्रदीपिका का सामान्य परिचय

योगसूत्र का सामान्य परिचय

योग की परिभाषा

Comments

Popular posts from this blog

UGC NET Paper 1 Syllabus 2024

 UGC NET Paper 1 General Paper on Teaching, Research Aptitude, Communication, Mathematical Reasoning and Logical Reasoning, Information and Communication Technology, People, Development and Environment and Higher Education System. UGC NET paper 1 consists of fifty (50) objective type question of Two (2) marks each. Time Allowed: 1 hour The main objective of this paper is to assess the teaching and research abilities of the candidates. Candidates are expected to possess and exhibit cognitive abilities, which include comprehension, analysis, evaluation, understanding the structure of arguments, deductive and inductive reasoning. The candidates are also expected to have a general awareness about teaching and learning processes in the higher education system. Further, they should be aware of interaction between people, the environment, natural resources and their impact on the quality of life. UGC NET Paper 1:- The details of syllabus are as follows: 1. Teaching Aptitude * Teaching: Co...

UGC NET JRF Paper 1 previous years MCQ with Answers

 UGC NET Paper 1 (Year- 2021) Questions and Answers Q-1. Given below are two statements- Statement I: Exploration is particularly useful when researchers lack a clear idea of the problems they will meet during the study.  Statement II: Through exploration, researchers develop concepts more clearly, establish priorities, develop operational definitions, and improve the final research design.  In light of the above statements, choose the correct answer from the options given below: (a) Both Statement I and Statement II are false  (b) Both Statement I and Statement II are true  (c) Statement I is false but Statement II is true  (d) Statement I is true but Statement I is false  Q-2.  Given below are two statements, one is labelled as Assertion A and the other is labelled as Reason R  Assertion A: According to Naiyayikas, the fallacy of Savyabhicara occurs when the middle term leads to different opposite conclusions.  Reason R: When the m...

Teaching Aptitude MCQ- UGC NET JRF Paper-1

UGC NET Paper-1 Teaching Aptitude MCQ in English, Teaching Aptitude MCQ with Answers ,  NET Paper-1 Teaching Aptitude MCQ , Teaching Aptitude MCQ for UGC NET JRF Paper-1 Q-1 - In which period is microteaching most effective for student-teachers? (1) During teaching-practice (2) After teaching-practice (3) Before teaching-practice (4) None of the above Q-2- Who is the most unnecessary factor in teaching? (1) Punishing students (2) Maintaining discipline in the class (3) Lecturing effectively (4) Drawing pictures and drawings on the blackboard Q-3- Which of the following is not an instructional material? (1) Over Head Project (2) Audio cassette (3) Printed material (4) Transparency Q-4- Which of the following statement is not correct? (1) The development of reasoning power can be done through lecture method. (2) Knowledge can be developed through lecture method (3) Interpretation method is a one-way process (4) Students are passive during lecture mode Q-5- The main objective of t...

ICT MCQs for UGC NET Paper-1 (Set-2)

  1. भारत सरकार की डिजिटल भुगतान पहल का नाम क्या है? A) Paytm B) Google Pay C) PhonePe D) UPI ANSWER= (D) UPI Check Answer   2. HTTPS में "S" का अर्थ क्या होता है? A) Server B) Secure C) System D) Speed ANSWER= (B) Secure Check Answer   3. ब्लूटूथ का उपयोग मुख्य रूप से किसके लिए किया जाता है? A) वॉयस कॉलिंग B) फाइल ट्रांसफर C) वायरलेस डेटा संचार D) उपरोक्त सभी ANSWER= (D) उपरोक्त सभी Check Answer   4. क्लाउड कंप्यूटिंग का मुख्य लाभ क्या है? A) डेटा सुरक्षा B) डेटा का ऑनलाइन संग्रहण C) लागत में कमी D) उपरोक्त सभी ANSWER= (D) उपरोक्त सभी Check Answer   5. किस सॉफ्टवेयर का उपयोग मल्टीमीडिया प्रस्तुति के लिए किया जाता है? A) MS Word B) MS PowerPoint C) MS Excel D) MS Access ANSWER= (B) MS PowerPoint Check Answer   6. USB का पूरा न...

UGC NET Paper 1 solved MCQ

NET JRF General Paper-1 : In this UGC NET JRF first Paper question set , 20 multiple choice objective type questions with answers have been given. All these questions have been asked in the previous years in the UGC NET general Paper . So this question is very important for practice for UGC NET General Paper ( NET Paper-1 ). Q- 21. The characteristics of a normal distribution curve are:  A. It reflects an asymmetrical distribution B. It is bell-shaped C. It does not show standard deviations D. The mean, mode and median coincide at the centre of the distribution E. The curve is based on an infinite number of observations Choose the correct answer from the options given below: (a) A, B and C only (b) B, C and D only (c) B, D and E only (d) C, D and E only Q- 22. In India, according to Niti Ayog’s SDG Index (2019-2020), which is the best performing state on SDG-9 (industry, Innovation and Infrastructure) {a) Gujarat  (b) Karnataka  (c) Kerala  (d) Telangana Q- 23. I...

Previous Year MCQ for NTA UGC NET Paper 1

 NTA UGC NET Paper 1 MCQ with Answers  (2021 Part- 2) Q-21. The number of characters in 8 bit ASCII code (American Standard Code for Information Interchange) is (a) 128  (b) 256  (c) 512  (d) 64  Q-22.   Match List I with List II:  Choose the correct answer from the options given below:  (a) A-II, B-I, C-III, D-IV  (b) A-III, B-I, C-Il, D-IV  (c) A-III, B-II, C-I, D-IV  (d) A-III, B-IV, C-II, D-I Q-23. A total of 324 coins of 20 paise and 25 paise make a sum of Rs.71. The number of 20 paise coins is  (a) 124  (b) 125  (c) 144  (d) 200  Q-24. Given below are two statements  Statement I: Policy action and implementation plans require sound database systems at the regional level only.  Statement II: The statistical system should ensure its impeccability with data architecture, security, quality, cleaning and integration.  In light of the above statements, choose the most appropriate a...

Yoga MCQs with Answers (Set-2)

  1. "योग" शब्द की उत्पत्ति किस मूल धातु से हुई है? A) यज B) युज C) युजिर D) याच ANSWER= (B) युज Check Answer   2. "त्राटक" किस प्रकार का अभ्यास है? A) आसन B) प्राणायाम C) ध्यान D) मुद्रा ANSWER= (C) ध्यान Check Answer   3. पतंजलि योगसूत्र के अनुसार योग के कितने अंग हैं? A) 5 B) 6 C) 7 D) 8 ANSWER= (D) 8 Check Answer   4. हठयोग प्रदीपिका के अनुसार, "बन्ध" का उद्देश्य क्या है? A) मानसिक शांति B) मांसपेशियों की मजबूती C) ऊर्जा का संरक्षण D) वजन घटाना ANSWER= (C) ऊर्जा का संरक्षण Check Answer   5. "योगनिद्रा" किस प्रकार का योग अभ्यास है? A) शिथिलीकरण तकनीक B) ध्यान तकनीक C) प्राणायाम D) शक्ति अभ्यास ANSWER= (A) शिथिलीकरण तकनीक Check Answer   6. "सूर्य नमस्कार" में कुल कितने आसन होते हैं? A) 10 B) 12 ...

UGC NET Yoga previous MCQ in Hindi

UGC NET Yoga previous Paper MCQ अभिकथन और तर्क के Question-Answers नोट :- इस प्रश्नपत्र में (25) बहुसंकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्न अनिवार्य ।   1. नीचे दिये गये दो कथनों  में से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) की संज्ञा दी गई है । नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए अभिकथन (A) : यौगिक विधियाँ अपनाकर रोगों का प्रबंधन योग चिकित्सा कहलाता है। तर्क (R) : योग चिकित्सा निवारात्मक, उपचारात्मक और पुनर्वासात्मक है। उपरोक्त दो कथनों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही है? (1) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है। (2) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। (3) (A) सही है, लेकिन (R) गलत है। (4) (A) गलत है, लेकिन (R) सही है। 2. नीचे दिये गये दो कथनों  में से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को तर्क (R) की संज्ञा दी गई है। नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए अभिकथन (A) : ताड़ासन से बच्चों की लंबाई बढ़ती है। तर्क (R) : ताड़ासन से पेशियों, अस्थिबंध और पूरे मे...

योग की उत्पत्ति के बारे में संक्षिप्त जानकारी: मनोवैज्ञानिक पहलू और पौराणिक अवधारणाएँ

Brief about origin of yoga: psychological aspects and Mythological concepts ( Download PDF also ) योग की उत्पत्ति योग की उत्पत्ति : समय के साथ एक यात्रा योग एक ऐसा अभ्यास है जो दुनिया भर में स्वास्थ्य , मन की शांति और आध्यात्मिक कल्याण का पर्याय बन गया है। हालाँकि , इसकी उत्पत्ति हज़ारों साल पहले हुई थी , जो प्राचीन भारत की आध्यात्मिक परंपराओं और दर्शन में गहराई से निहित है। योग की शुरुआत को समझना अतीत की यात्रा है , जो न केवल आज लाखों लोगों द्वारा किए जाने वाले शारीरिक अभ्यास के बारे में जानकारी प्रदान करता है , बल्कि इसके गहन दार्शनिक और आध्यात्मिक आधारों के बारे में भी बताता है।

चित्त विक्षेप | योगान्तराय

चित्त विक्षेपों को ही योगान्तराय ' कहते है जो चित्त को विक्षिप्त करके उसकी एकाग्रता को नष्ट कर देते हैं उन्हें योगान्तराय अथवा योग के विध्न कहा जाता।  'योगस्य अन्तः मध्ये आयान्ति ते अन्तरायाः'।  ये योग के मध्य में आते हैं इसलिये इन्हें योगान्तराय कहा जाता है। विघ्नों से व्यथित होकर योग साधक साधना को बीच में ही छोड़कर चल देते हैं। विध्न आयें ही नहीं अथवा यदि आ जायें तो उनको सहने की शक्ति चित्त में आ जाये, ऐसी दया ईश्वर ही कर सकता है। यह तो सम्भव नहीं कि विध्न न आयें। “श्रेयांसि बहुविध्नानि' शुभकार्यों में विध्न आया ही करते हैं। उनसे टकराने का साहस योगसाधक में होना चाहिए। ईश्वर की अनुकम्पा से यह सम्भव होता है।  व्याधिस्त्यानसंशयप्रमादालस्याविरतिभ्रान्तिदर्शनालब्धभूमिकत्वानवस्थितत्वानि चित्तविक्षेपास्तेऽन्तरायाः (योगसूत्र - 1/30) योगसूत्र के अनुसार चित्त विक्षेपों  या अन्तरायों की संख्या नौ हैं- व्याधि, स्त्यान, संशय, प्रमाद, आलस्य, अविरति, भ्रान्तिदर्शन, अलब्धभूमिकत्व और अनवस्थितत्व। उक्त नौ अन्तराय ही चित्त को विक्षिप्त करते हैं। अतः ये योगविरोधी हैं इन्हें योग के मल...