Skip to main content

प्राणायाम के उद्देश्य, प्राणायाम के सिद्धान्त

प्राणायाम के उद्देश्य / प्राणायाम की उपयोगिता-  

प्राणायाम के महत्व को जानते हुए हमारे ऋषिमुनियों ने बड़े सहज व स्पष्ट रुप से प्राणायाम की चर्चा की है। प्राण, वायु का शुद्ध व सात्विक अंश है इस प्राण शक्ति को पूरे शरीर में विस्तारित करना ही प्राणायाम है। प्राणायाम का उपयोग करके मानव जीवन को भली प्रकार जी सकता है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में इसकी उपयोगिता विभिन्न शोधों के माध्यम से सिद्ध हो रही है। शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक उन्नति प्राणायाम के निरन्तर अभ्यास से प्राप्त की जा सकती है। निःसन्देह प्राणायाम हमारे ऋषियों की मानव जाति के लिये अनुपम देन है।

1. शारीरिक उन्नति-  प्राणायाम के द्वारा साधक की शारीरिक स्थिति उन्नत होती है। आयुर्वेद का सिद्धान्त है कि जो स्वस्थ हों, उनको स्वस्थ रखा जाए और जो रोगी हो, उन्हें रोग मुक्त किया जाए।

 'स्वस्थस्य स्वास्थ्यरक्षणम्आतुरस्य विकारप्रशमनम्

आयुर्वेद की यह मान्यता योग पर भी इसी रूप में लागू होती है। प्राणायाम को योग का सार कहा गया है। प्राणायाम' द्वारा उक्त दोनों दृष्टिकोणों की पूर्ति होती है। प्राणायाम का अभ्यास करके साधक असीम बल, तेज व बुद्धि की प्राप्ति तथा आन्तरिक शक्तियों का जागरण करने में समर्थ होता है। बलिष्ठ शरीर समस्त दैनिक क्रियाकलापों तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में बढ़ने के लिए प्रथम आवश्यकता है। अतः शरीर को दृढ करने के लिए प्राणायाम का उपयोग किया जाता है। प्राणायाम के अभ्यास के त्रिदोषों (वात, पित्त व कफ) को साम्यावस्था में रखा जा सकता है जिससे समस्त धातुओं (रस, रक्त, माँस, मेद, अस्थि, मज्जा ,शुक्र) की पुष्टि होकर शरीर निरोग रहता है। शरीरस्थ प्राण शक्ति साधक को ऊर्जावान बनाती है। इस प्रकार प्राणायाम के अभ्यासी साधक को स्वस्थ एवं बलिष्ट शरीर की प्राप्ति होती है। हमारे फेफड़ों के असंख्य कोष है जो वायु को धारण करते हैं किन्तु कुछ कोषों तक प्राणवायु नहीं पहुँचती तथा उनका उपयोग नहीं होता जिससे वे स्वस्थ नहीं रहते तथा धीरे-धीरे शरीर में ह्रास की स्थिति . उत्पन्न हो जाती है। फेफड़ों में वायु पूर्ण रूप से भरकर रक्त में स्थित कार्बबडाइऑक्साइड को कम करके शरीर को निरोग रखा जा सकता है।

प्राणायाम का अभ्यास करने वाला साधक विभिन्न शारीरिक व्याधियों से बचा रहता है तथा उसकी कार्यक्षमता में वृद्धि हो जाती है। शरीरस्थ मलों का निवारण होने पर त्रिदोष साम्यावस्था में आ जाते हैं जिससे व्याधि का कारण ही नष्ट हो जाता है। प्राणायाम के विविध भेदों द्वारा विविध रोगों के निवारण का वर्णन प्राप्त होता है। जैसे हठयोग प्रदीपिका मे बताया गया है-
सूर्यभेदन- कपालशोधक, वातरोग व कृमिरोग नाशक आदि। (2/50) 

उज्जायी- कण्ठस्थित कफनिवृति, जठराग्नि प्रदीप्त कारक, जलोदर, धातुदोष आदि का निवारक (2/52-53)

 सीत्कारी- क्षुधा, तृष्णा, निद्रा व आलस्य का नाश करने वाला, शरीर पर नियंत्रण देने वाला, कामदेव के समान सुन्दर शरीर बनाने वाला। (2/5556)

शीतली- वायुगोला, तिल्ली, ज्वर, पित्त, क्षुधा, तृष्णा आदि में लाभकारी तथा विष के प्रभाव को नष्ट करने वाला है। (2/58)

 भस्त्रिका- वात पित्त-कफ जन्य विकारों में लाभदायक तथा जठराग्नि प्रदीप्त कारक है। (2/65) 

स्वामी चरणदास जी भक्तिसागर में कहते हैं कि प्राणायाम आयु व बल बढ़ाने वाला तथा शरीर में रोगों की निवृत्ति करने वाला है

प्राणायाम बड़ा तप सोई। प्राणायाम सो बल नहिं कोई। 

प्राणवायु को यह वश लावै। मन को निश्चल करि ठहरावे।।

आयुर्दा को यही बढावै। तन में रोग रहन नहिं पावै।। (भक्तिसागर अष्टांगयोग)

2. मानसिक उन्नति-  प्राणायाम का अभ्यासी स्वस्थ शरीर के कारण उच्च मानसिक स्थिति वाला होता है। 'प्राणायामैर्टहेद्दोषान' प्राणायाम के अभ्यास से दोष नष्ट हो जाते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। 'आसनेन रुजो हन्ति प्राणायामेन पातकम्' आसन से रोग दूर होते हैं और प्राणायाम से मानसिक विकार दूर होते हैं। मन अपनी इच्छानुकूल गति न करके साधक के वश में हो जाता है और साधक का अन्तःकरण पवित्र होने के कारण उसमें दोषों या विकारों के लिए कोई स्थान नहीं बचता। इसी कारण ऐसा साधक संसार में एकत्व की भावना रखता है। वह न किसी से राग, न किसी से द्वेष की स्थिति, प्राप्त होने पर सब पापों से मुक्त होकर आध्यात्म मार्ग पर अग्रसर हो जाता है। ऐसा साधक ही संसार का आभूषण बनकर सबके हृदयों पर राज्य करता है। |

3. आध्यात्मिक उन्नति- आध्यात्मिक दृष्टिकोण से प्राणायाम का उद्देश्य चित्त की स्थिरता है जिससे साधक समाधि की अवस्था प्राप्त करके कैवल्य की सीमा में प्रविष्ट हो सके। कहा भी है

चले वाते चलें चित्त निश्चले निश्चलं भवेत। (ह.प्र. 2/2 )

इसलिए चित्त की चंचलता को समाप्त करने के लिए प्राणायाम का अभ्यास किया जाता है। साधना की प्रारम्भिक अवस्था में आसन का अभ्यास दृढ़ हो जाने के बाद चित्त को नियंत्रित करने में प्राणायाम महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करता है। योगसूत्र में कहा गया है- 

ततः क्षीयते प्रकाशावरणम। (योगसूत्र 2/ 52)

प्राणायाम के अभ्यास से विवेकज्ञान पर पड़े अविद्या रूपी अज्ञान के आवरण को क्षीण किया जाता है तथा

धारणासु च योग्यता मनसः। (योगसूत्र 2/ 53)

चित्त में धारणा, ध्यान व समाधि की योग्यता उत्पन्न हो जाती है जिससे चरमल्रक्ष्य कैवल्य की प्राप्ति सम्भव हो सकती है। हठयोग प्रदीपिका की मान्यता- कि मल से पूरित नाड़ियों में पवन का संचरण नहीं होता। सुषुम्ना में पवन संचरण न होने पर कुण्डलिनी जागरण सम्भव नहीं है। अतः प्राणायाम करके मलो का निवारण करने पर कुण्डलिनी द्वारा चक्रभेदन की क्रिया होने से चरमलक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है।

मलाकुलासु नाडीषु मारुतो नैव मध्यगः।

 कर्थ स्यादुन्मनी भावः कार्यसिद्धिः कर्थ भवेत्।। 

शुद्विमेति यदा सर्व नाडीचक्रं मलाकुलम्। 

तदैव जायते योगी प्राणसंग्रहणे क्षमः।। 

प्राणायामं ततः कुर्यान्नित्यं सात्विकया धिया। 

यथा सुषुम्ना नाडीस्था मलाः शुद्धि प्रयान्ति च।। (ह-प्र. 2/4,5,6)

इसके लिए नाडीशोधन प्राणायाम का विधान किया गया है। 

भक्तिसागर में स्वामी चरणदास भी कहते हैं-

ज्यों ज्यों होवे प्राणवश, त्यों त्यों मन वश होय। 

ज्यों ज्यों इन्द्री थिर रहै, विषय जायं सब खोय।। 

ताते प्राणायाम करि, प्राणायामहि सार। 

पहिले प्राणायाम करि पीछे, प्रत्याहार।। (भक्तिसागर अष्टांगयोग)

यह तो निर्विवाद है कि प्राणायाम मनुष्य के लिए दैवी वरदान है जिसका उपयोग करके वह लोक में रहकर सफलतापूर्वक जीवनयापन कर सकता है। दोषों के नष्ट होने तथा सुसंस्कारों के अर्जन से वह उच्चतर योनियों में जन्म धारण करेगा अथवा कैवल्य की स्थिति प्राप्त कर असीम आनन्द का उपभोग करेगा। 

प्राणायाम के सिद्धान्त - Principles of Pranayama


प्राणायाम करने से पहले प्राणायाम करने के सिद्धान्तों की जानकारी आवश्यक है। अतः संक्षेप में
प्राणायाम करने के सिद्धान्तों का वर्णन किया जा रहा है-

प्राण को अग्नि कहा जाता है। अग्नि के साथ खिलवाड़ करने वाला भस्म हो जाता है। उसी प्रकार प्राणायाम को खेल समझकर इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए। अपितु जैसे वन में रहने वाले सिंह, हाथी आदि बलिष्ठ प्राणी भी धीरे धीरे विधिपूर्वक वश में कर लिए जाते है, उसी प्रकार धीरे धीरे प्राणायाम का विधिपूर्वक अभ्यास करने पर प्राण वश में हो जाता है और किसी प्रकार का अहित नहीं होता। हठयोग प्रदीपिका में कहा है

यथा सिंहो गजो व्याप्नो भवेद्वश्य शनै: शनै:। 

तथैव सेवितो वायुरन्यथा हन्ति साधकम् ।। (ह.प्र. 2/15)

. विधिपूर्वक अभ्यास करने पर रोगों का नाश तथा ठीक विधि से न किए जाने पर रोगों की उत्पत्ति हो जाती है। अतः मात्रा, काल, शरीर की सामर्थ्य, उचित आहार आदि का ध्यान रखकर अभ्यास करें। (ह.प्र.2/ 16)

स्थूल काय प्रकृति वाले साथकों को चाहिए कि षटकर्मों का अभ्यास करके पहले दोष निवारण कर ले। अन्य लोगों को षटकर्मों की आवश्यकता नहीं है। फिर भी नेति, धोंति, नौलि, त्राटक, कपालभाति के अभ्यास से साधक के शरीर में हल्कापन आ जाता है। अतः कभी कभी इनका अभ्यास करना भी श्रेयस्कर है। (ह.-प्र. 2 /21)

प्राणायाम के अभ्यास से शरीर में पसीना आए तो उसे शरीर पर मल लेना चाहिए। इससे शरीर में दृढता व स्थिरता आती है। (ह.प्र. 2 /13)  

शुद्ध, स्वच्छ, पवित्र, धूल धुआँ व दुर्गन्ध रहित एकान्त स्थान पर ही अभ्यास करना चाहिए। 

केवल योग साधना कार्य में रत पूर्णकालिक साधको को चार बार प्राणायाम का अभ्यास करने का विधान किया गया है। किन्तु अन्य अंशकालिक साधकों को प्रातःकाल ही प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। (ह.प्र. 2/ 11)

नये साधक को बसन्त व शरद ऋतु में योगारम्भ आरम्भ करना चाहिए। हेमन्त, शिशिर, ग्रीष्म तथा वर्षा में योगाभ्यास न करें। यदि करेंगे तो रोग होने की सम्भावना होगी। (घे.सं-5/8 9)

प्राणायाम के अभ्यास को एक बार में 5 से बढ़ाकर 80 तक ले जाना तथा 4 मात्रा से 20 मात्रा तक बढ़ाना चाहिए। इसी प्रकार पूरक, कुम्भक व रेचक में 1:1:1, 1:2:1, 1:2:2, 1:3:2, 1:4:2 का अनुपात रखकर धीरे थीरे (10 -15 दिन तक एक अभ्यास करना) अभ्यास करने पर प्राणायाम सिद्ध हो जाता है।

पूरक (श्वास भरते समय) में पेट बाहर तथा वक्षस्थल उभार लेता हुआ होना चाहिए। रेचक (श्वास निकलते समय) में पेट अन्दर तथा वक्षस्थल दबता हुआ रहे। उडडीयान बंध लगाकर पेट को ऊपर की ओर खींचना चाहिए।

मिताहार का प्रयोग करें। घी, दूध आदि चिकनाई युक्त पदार्थों का सेवन करने से प्राणायाम द्वारा उत्पन्न अग्नि का शमन होता रहता है। यात्रा, आगतापना व स्त्री संग वर्जित है।

सर्वप्रथम केवल नाड़ीशोधन प्राणायाम का अभ्यास न्यूनतम चार मास करके नाड़ियों की शुद्धि कर ले। तत्पश्चात प्राणायाम का अभ्यास करें। अनावश्यक बल प्रयोग सर्वथा वर्जित है।

प्राणायाम से पूर्व निम्न तैयारी आवश्यक है

पद्मासन या सिद्धासन में सिद्धि प्राप्त कर लेनी चाहिए ताकि प्राणायाम के लिए निश्चल होकर बैठा जा सके।

अभ्यास खाली पेट करना चाहिये। भोजन के बाद यदि करना है तो 5- 6 घंटे के अन्तराल पर कर सकते है।

जिस स्थान पर अभ्यास करना है, वहाँ वायु का आवागमन तो हो किन्तु वायु सीधी अभ्यासी के शरीर पर नहीं लगनी चाहिए।

स्नान प्राणायाम से पूर्व कर लेंना
चाहिएं। यदि बाद में करना है तो न्यूनतम आधा घंटा का अंतर होना चाहिए।

वस्त्र आरामदायक होने
चाहिए। यदि मच्छर, मक्खी आदि का व्यवधान हो तो साधक वस्त्र ओढकर भी बैठ सकता है।

प्राणायाम की सही विधि जानकर ही अभ्यास करना
चाहिए। यदि अभ्यास करते समय सिरदर्द, आंखों में दर्द, हिचकी, खांसी, श्वास रोग, कानदर्द आदि हो जाए तो अभ्यास छोड़कर केवल दीर्घश्वसन करना चाहिए।

रेचक, पूरक, कुम्भक, प्राण भेद, प्राणायाम भेद, प्राणायाम की सही विधियाँ, मात्रा, काल, बंध, षटचक्र, कुण्डलिनी, नाडियाँ आदि की जानकारी साधक को होनी चाहिए। 

Yoga Book in Hindi

Yoga Books in English

Yoga Book for BA, MA, Phd

Gherand Samhita yoga book

Hatha Yoga Pradipika Hindi Book

Patanjali Yoga Sutra Hindi

Shri mad bhagwat geeta book hindi

UGC NET Yoga Book Hindi

UGC NET Paper 2 Yoga Book English

UGC NET Paper 1 Book

QCI Yoga Book 

Yoga book for class 12 cbse

Yoga Books for kids


Yoga Mat   Yoga suit  Yoga Bar   Yoga kit


हठयोग का अर्थ , परिभाषा, उद्देश्य

ईश्वर का स्वरूप

अष्टांग योग

Comments

Popular posts from this blog

Hatha Yoga: Meaning and Definition

 Meaning of Hatha Yoga Yoga has been an important means of attaining salvation in Indian thought. The ultimate goal of various traditions of yoga (Jnanayoga, Karmayoga, Bhaktiyoga, Hathayoga) etc. is also the attainment of salvation (samadhi). At present, through the means of Hatha Yoga, a person not only gets health benefits, but the person definitely gets its spiritual benefits as well.  HathaYoga- From the name it appears that this action is going to be done stubbornly. But it is not, if the action of hatha yoga is done under a proper guidance, then the seeker can easily do it. On the contrary, if a person does it without guidance, then opposite results of this sadhna are also visible. In fact, it is true that the activities of hatha yoga can be called difficult. Continuity and firmness are essential for performing the activities of hatha yoga. In the beginning, the seeker is not ready after seeing the practice of Hatha Yoga, so only a tolerant, hardworking and ascetic pers...

अच्छी नींद के लिए 5 जरूरी आदतें (5 Essential Habits for Good Sleep)

आज की तेज़-रफ्तार जीवनशैली में तनाव, असंतुलित आहार और डिजिटल उपकरणों का अत्यधिक उपयोग हमारी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है। पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। शोध बताते हैं कि वयस्कों को प्रतिदिन 7-9 घंटे की नींद लेना आवश्यक है, जबकि बच्चों और किशोरों के लिए यह अवधि अधिक होती है। इस पोस्ट में हम अच्छी नींद के लिए 5 आवश्यक आदतों के बारे में विस्तार से जानेंगे, जिससे आप अपनी नींद की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं। अच्छी नींद का महत्व अच्छी नींद हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। यह शारीरिक और मानसिक पुनरुत्थान में मदद करती है। नींद के मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं: मानसिक स्वास्थ्य: अच्छी नींद तनाव, अवसाद और चिंता को कम करती है।स्मरण शक्ति में वृद्धि: गहरी नींद स्मरण शक्ति को मजबूत बनाती है। प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार: पर्याप्त नींद लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हृदय स्वास्थ्य में लाभ: अनियमित नींद हृदय रोगों का जोखिम बढ़ा सकती है, जबकि पर्याप्त नींद हृदय को स्वस्थ रखती है। वजन नियंत्रण: पर्याप्त नींद ...

MCQs on Yoga with Answers (Set-4)

  1. "सिद्धासन" को किसका प्रतीक माना जाता है? A) शक्ति B) समता C) ज्ञान D) स्थिरता ANSWER= (D) स्थिरता Check Answer   2. "शवासन" का प्रमुख लाभ क्या है? A) वजन कम करना B) रक्त संचार में वृद्धि C) मानसिक शांति और तनाव मुक्ति D) मांसपेशियों को मजबूत बनाना ANSWER= (C) मानसिक शांति और तनाव मुक्ति Check Answer   3. "भुजंगासन" किसकी आकृति पर आधारित है? A) मछली B) सांप C) कछुआ D) शेर ANSWER= (B) सांप Check Answer   4. "मंत्र योग" का प्रमुख उद्देश्य क्या है? A) आध्यात्मिक विकास B) शरीर का संतुलन C) मानसिक शुद्धि D) श्वास नियंत्रण ANSWER= (A) आध्यात्मिक विकास Check Answer   5. "सूर्य भेदी प्राणायाम" का मुख्य प्रभाव किस पर होता है? A) रक्त संचार B) स्नायुतंत्र C) श्वसन तंत्र D) पाचन तंत्र ANSWER= (D) पाचन तंत्र Check Answer  ...

Teaching Aptitude MCQs in Hindi with Answers (Set-5)

  1. शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य क्या है? A) छात्रों को अनुशासन में रखना B) छात्रों को परीक्षा में उत्तीर्ण कराना C) छात्रों में सतत अधिगम की प्रवृत्ति विकसित करना D) छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाना ANSWER= (C) छात्रों में सतत अधिगम की प्रवृत्ति विकसित करना Check Answer   2. "ब्लूम टैक्सोनॉमी" के अनुसार संज्ञानात्मक क्षेत्र (Cognitive Domain) का उच्चतम स्तर कौन-सा है? A) स्मरण (Remembering) B) अनुप्रयोग (Applying) C) मूल्यांकन (Evaluating) D) सृजन (Creating) ANSWER= (D) सृजन (Creating) Check Answer   3. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में "फीडबैक" का मुख्य उद्देश्य क्या होता है? A) शिक्षण को सुधारना B) छात्रों का मूल्यांकन करना C) परीक्षा का आयोजन करना D) छात्रों को अनुशासन में रखना ANSWER= (A) शिक्षण को सुधारना Check Answer   4. शिक्षण में "नियमित सुदृढ़ीकरण" (Regular Reinforcement) का उद्देश्य क्या है? A) अनुशासन ...

The principles of Yogasanas

 Asanas are an important part of yoga practice. That's why there are some special rules for doing them. The expected benefits are obtained from the asanas only if done according to the rules. Lord Krishna says in the Gita. Yuktaaharviharasya yukta chestasya karmasu. Yuktswapnavabodhasya yogo bhavati dukhaha. ( 6 /17) That is, this yoga that destroys sorrows is proved by him only. Whose diet, daily routine (vihaar) is balanced and his daily activities are tactful, and whose sleep and wakefulness are balanced. The meaning of saying is that yoga is proved only when it is done regularly. Similarly, it is also necessary to pay attention to some essential principles while doing asanas.  Whose brief description is as follows? Principles of Yoga Asanas 1. Yogasana should be done only at a pure and holy place. There should be no dust, smoke, foul smell etc. in the place where Yogasanas are performed. 2. Asanas should always be done on an empty stomach. If it is to be done after having ...

Purpose of Yoga

Heya, Heyahetu, Hana and Hanopaya have been described as the main subjects of Indian philosophy. Yogdarshan also has the same opinion. Therefore, like other philosophies, the main objective of Yogdarshan is also the removal of sorrow. In the very beginning of his Yogasutra, Patanjali describes the state of perfection of yoga and says-   'Tada Drashtuva Swaroope Avasthanam'. 'तदा दृष्टुव स्वरूपे अवस्थानम्'। That is, when yoga is perfected, the seer (soul) becomes situated in its pure form. This state is attained only after the complete retirement of sorrows. The cause of sorrows is the different attitudes of the chitta, due to which the chitta remains in an unnatural state and is unable to give knowledge of his true nature. At the root of the chitta's inclinations are present avidya etc. kleshas, as a result of which various tendencies remain in the chitta. Maharishi Patanjali Abhyaas-Vairagya, Ishwar Pranidhan, KriyaYoga and Ashtanga Yoga mainly in the form of measu...

UGC NET Yoga Previous Year MCQ

UGC NET Yoga Previous Year MCQ with Answers (Set-13) नोट :- इस प्रश्नपत्र में (25) बहुसंकल्पीय प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न के दो (2) अंक है। सभी प्रश्न अनिवार्य ।   1. सूची- i को सूची- ii के साथ सुमेलित करें और नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनें :        सूची- i               सूची- ii (a) एंडरसन   (i) बहु-बुद्धिलब्धता का सिद्धांत (b) गार्डनर    (ii) बुद्धि का सिद्धांत (c) स्ट्रेनबर्ग  (iv) बुद्धि का जैव-पारिस्थितिकीय सिद्धांत   (d) सेसी        (v) बुद्धि का त़ितंत्रीय सिद्धांत कूट:        (a)    (b)    (c)    (d) (1)  (ii)    (i)    (iv)   (iii) (2)  (iv)   (ii)   (i)    (iii) (3)  (iv)   (i)  ...

ICT MCQs for UGC NET Paper-1 (Set-2)

  1. भारत सरकार की डिजिटल भुगतान पहल का नाम क्या है? A) Paytm B) Google Pay C) PhonePe D) UPI ANSWER= (D) UPI Check Answer   2. HTTPS में "S" का अर्थ क्या होता है? A) Server B) Secure C) System D) Speed ANSWER= (B) Secure Check Answer   3. ब्लूटूथ का उपयोग मुख्य रूप से किसके लिए किया जाता है? A) वॉयस कॉलिंग B) फाइल ट्रांसफर C) वायरलेस डेटा संचार D) उपरोक्त सभी ANSWER= (D) उपरोक्त सभी Check Answer   4. क्लाउड कंप्यूटिंग का मुख्य लाभ क्या है? A) डेटा सुरक्षा B) डेटा का ऑनलाइन संग्रहण C) लागत में कमी D) उपरोक्त सभी ANSWER= (D) उपरोक्त सभी Check Answer   5. किस सॉफ्टवेयर का उपयोग मल्टीमीडिया प्रस्तुति के लिए किया जाता है? A) MS Word B) MS PowerPoint C) MS Excel D) MS Access ANSWER= (B) MS PowerPoint Check Answer   6. USB का पूरा न...

सांख्य दर्शन परिचय, सांख्य दर्शन में वर्णित 25 तत्व

सांख्य दर्शन के प्रणेता महर्षि कपिल है यहाँ पर सांख्य शब्द का अर्थ ज्ञान के अर्थ में लिया गया सांख्य दर्शन में प्रकृति पुरूष सृष्टि क्रम बन्धनों व मोक्ष कार्य - कारण सिद्धान्त का सविस्तार वर्णन किया गया है इसका संक्षेप में वर्णन इस प्रकार है। 1. प्रकृति-  सांख्य दर्शन में प्रकृति को त्रिगुण अर्थात सत्व, रज, तम तीन गुणों के सम्मिलित रूप को त्रिगुण की संज्ञा दी गयी है। सांख्य दर्शन में इन तीन गुणो कों सूक्ष्म तथा अतेनद्रिय माना गया सत्व गुणो का कार्य सुख रजोगुण का कार्य लोभ बताया गया सत्व गुण स्वच्छता एवं ज्ञान का प्रतीक है यह गुण उर्ध्वगमन करने वाला है। इसकी प्रबलता से पुरूष में सरलता प्रीति,अदा,सन्तोष एवं विवेक के सुखद भावो की उत्पत्ति होती है।    रजोगुण दुःख अथवा अशान्ति का प्रतीक है इसकी प्रबलता से पुरूष में मान, मद, वेष तथा क्रोध भाव उत्पन्न होते है।    तमोगुण दुख एवं अशान्ति का प्रतीक है यह गुण अधोगमन करने वाला है तथा इसकी प्रबलता से मोह की उत्पत्ति होती है इस मोह से पुरूष में निद्रा, प्रसाद, आलस्य, मुर्छा, अकर्मण्यता अथवा उदासीनता के भाव उत्पन्न होते है सा...

स्वामी कुवल्यानन्द का जीवन परिचय

स्वामी कुवल्यानन्द जी की जीवनी -  स्वामी कुवल्यानन्द जी का जन्म 30 अगस्त, 1883 को गुजरात के डमोई गांव में हुआ था। यह वह समय था जब भारतवर्ष में देशभक्ति की भावना व क्रान्ति का बिगुल बज रहा था, स्वामी कुवल्यानन्द जी को बचपन में जगन्नाथ गणेंश कहकर पुकारा जाता था। बचपन से ही स्वामी कुवलयानन्द का जीवन कठिन परिस्थितियों से भरा रहा। स्वामी जी अपने विद्यार्थी जीवन में एक मेधावी व कुशाग्र बुद्धि वाले छात्र के रूप में जाने जाते थे। विद्यार्थी जीवन से ही ये देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से अत्यन्त प्रभावित थे। इसी कारण वे लोकमान्य तिलक तथा श्री अरविन्द जैसी महान विभूतियों से प्रभावित रहे। एक बार तो विद्यार्थी जीवन छोड़ वे स्वतन्त्रता आन्दोलन में ही कूद पड़े लेकिन सहयोगियों और शुभचिन्तकों के समझाने पर पुनः अपनी शिक्षा जारी रखी। 1903 में उन्होंने मैट्रिक परीक्षा पास कर संस्कृत छात्रवृत्ति भी प्राप्त की। 1907 से 1910 के मध्य स्वामी जी ने शारीरिक शिक्षा के विषय का गहन अध्ययन किया और इस विषय के भारतीय पहलु को भी जाना। 1919 में मालसर के परमहंस माधवदास जी महाराज के संपर्क में आये, जिनसे स्वामी जी ने ...